Bihar : लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया
दियारा के विकास की आवाज बना दियारा विकास संघर्ष समिति, 14 जून को होगा विशाल महाधरना पटना के दियारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर लंबे समय से संघर्षरत दियारा विकास संघर्ष समिति एक बार फिर जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन की राह पर आगे बढ़ रही है। समिति ने शुरुआत से ही जनता की समस्याओं को सुनने, समझने और उन्हें प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। केवल शिकायत करने तक सीमित रहने के बजाय संगठन ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया, उनकी भागीदारी सुनिश्चित की और फिर संवाद तथा संपर्क के माध्यम से समाधान खोजने का प्रयास किया। जब इन प्रयासों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले तो समिति ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में दिनांक 14 जून 2026, रविवार को अपराह्न 1 बजे से दीघा स्थित जेपी सेतु गोलंबर के समीप दियारा विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक विशाल महाधरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना दियारा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। समिति की मुख्य मांग है कि जेपी सेतु के समानांतर निर्मित एनएच-139डब्ल...