’देश को बचाने के लिये एक बड़े आंदोलन की जरूरत-माले’
* जदयू के प्रदेश महासचिव सह जदयू सेवादल के दरभंगा जिला अध्यक्ष मो रिजवान आजाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का भाकपा माले में शामिल होने का अभिनंदन-धीरेन्द्र * ’उन्मादियों को संरक्षण देना बंद करे सरकार-बैद्यनाथ यादव’ * ’अल्पसंख्यकों,दलितों और महिलाओं पर बढ़ते हमले का डटकर प्रतिवाद होगा-नेयाज अहमद’ दरभंगा.आज भाकपा माले कार्यालय में जदयू के प्रदेश महासचिव सह जदयू सेवा दल के दरभंगा जिला अध्यक्ष मो रिजवान आजाद सहित दर्जनों जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले की सदस्यता ली. उनलोगों ने इस बात का ऐलान किया कि बिहार में भाकपा माले ही सदन से लेकर सड़कों पर इंसाफ की आवाज उठाती है. सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता,शिक्षा-रोजगार-स्वास्थ्य सहित बढ़ते अपराध के खिलाफ आंदोलन का नाम माले है.आगे उन्होंने कहा कि नीतीश जी अब भाजपा-आरएसएस के सामने नतमस्तक हो गए हैं,उनसे अब कोई और उम्मीद नही बची है. ऐसी स्थिति में हमलोगों ने माले में शामिल होने का फैसला किया है. भाकपा माले में शामिल होने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि हमारा प्या...