आपको नारी का समान करने नहीं आता: गोडेन
पटना.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा और कई राष्ट्राध्यक्षों से बेहतर रिश्ते बनने का ही लाभ था कि यूक्रेन युद्ध के समय भारत अपने 20 हजार छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाने में सफल रहा.जो कांग्रेस प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर अनर्गल सवाल उठाती रही, उसे राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.अगर राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन में हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि जब जोधपुर जल रहा था, तब वे काठमांडू के नाइट क्लब में पार्टी क्यों कर रहे थे ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के पहले 2019 तक पांच साल में 247 बार विदेश यात्राएँ कीं और वह भी बिना एसपीजी को सूचित किये.कांग्रेस बताये कि राहुल गांधी की गोपनीय यात्राओं से देश की क्या सेवा हुई?किसी के विदेश जाने या किसी मित्र के विवाह में शामिल होने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन यदि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद संसद के बजट सत्र...