संदेश

आपको नारी का समान करने नहीं आता: गोडेन

चित्र
  पटना.बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा और कई राष्ट्राध्यक्षों से बेहतर रिश्ते बनने का ही लाभ था कि यूक्रेन युद्ध के समय भारत अपने 20 हजार छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाने में सफल रहा.जो कांग्रेस प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर अनर्गल सवाल उठाती रही, उसे  राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.अगर राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन में हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि जब जोधपुर जल रहा था, तब वे काठमांडू के नाइट क्लब में पार्टी क्यों कर रहे थे ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के पहले 2019 तक पांच साल में 247 बार विदेश यात्राएँ कीं और वह भी बिना एसपीजी को सूचित किये.कांग्रेस बताये कि राहुल गांधी की गोपनीय यात्राओं से देश की क्या सेवा हुई?किसी के विदेश जाने या किसी मित्र के विवाह में शामिल होने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन यदि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद संसद के बजट सत्र...

कुल 324 टोलों में ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

चित्र
मुजफ्फरपुर.एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर सघन जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से लगातार चलाया जा रहे है. इस क्रम में आज जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार द्वारा एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया.उक्त वाहनों द्वारा विभिन्न प्रखंडों के कुल 324 टोलों  में ऑडियो वीडियो विजुअल के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.इसके साथ ही कला कुंज बिहार हाजीपुर की टीम को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा मीनापुर प्रखंड में कुल 20 टोलो में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त कार्य जिला जन-संपर्क कार्यालय के तत्वाधान में किया जा रहा है. मौके पर उपस्थित जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि विगत फरवरी माह से ही चमकी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं.270 पंचायतों को गोद लिया गया है जहां नियमित तौर पर वरीय अधिकारी विजिट करते हैं और रात्रि चैपाल का आयोजन करते हुए लोगों को जागरूक किया जाता है.इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ,जीविका और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से दैनिक रूप से डोर टू ड...

पत्र मिलते ही सत्यता की जांच के लिए सुगबुगाहट शुरू

चित्र
  जमुई.आउटसोर्सिंग पहली बार 1980 के दशक में उपयोग किया गया था. उसके बाद आउटसोर्सिंग का 1990 के दशक में तेजी से उपयोग किया गया.अब इसे हर आकार के व्यवसाय और लगभग हर उद्योग में उपयोग किए जाने वाले लागत में कटौती के उपाय के रूप में स्वीकार किया जाता है. अब आउटसोर्सिंग को जमुई जिले  में लागू किया जा रहा है.यहां पर विभिन्न पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से बहाली हुई है.इसको लेकर प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव सुमन सौरभ ने सदर अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिखे हैं.इस पत्र में लिखा गया है कि जो बहाल किए गए हैं.उन सभी कर्मियों का शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच करने की जरूरत है.पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश की घोर अवहेलना की गयी है.बिना किसी विज्ञापन के ही कर्मचारियों को बहाल कर लिया गया है.इसके आलोक में सदर अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि आप निष्पक्ष जांच करवाएं यह प्रबोध जन सेवा संस्थान की मांग की है.पत्र मिलते ही सत्यता की जांच के लिए सुगबुगाहट शुरू हो गई है. प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव सुमन सौरभ ने कहा कि सदर अस्पताल के साथ-साथ जिले के सभी प्राथमिक...

विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक आयोजित

चित्र
  मुजफ्फरपुर.धार्मिक न्यास परिषद में निबंधित इकाइयों की परिसंपत्ति का निर्धारण एवं सीमांकन से संबंधित माननीय विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त मुजफ्फरपुर, आशुतोष द्विवेदी डीसीएलआर पश्चिमी खगेश चंद्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री ज्ञान प्रकाश उपस्थित थे. इस बैठक में बताया गया कि जिले में कुल ऐसे 187 इकाइयां निबंधित है जिनकी कुल परिसंपत्ति 660 एकड़ है.माननीय मंत्री जी ने कहा कि इसकी मापी कराई जा रही है.माननीय मंत्री जी ने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धार्मिक न्यास परिषद से संबंधित निबंधित इकाइयों की परिसंपत्तियों की मापी कराएंगे और साथ ही इसका सत्यापन भी करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही  यह भी निर्देशित किया कि निबंधित संस्थाओं की परिसंपत्तियों को पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए.वैसे लोगों को सतर्क किया गया जो इस तरह की संपत्ति पर कब्जा बनाए बैठे हैं. अनिबंधित धार्मिक संस्थाओं की सूची ...

शहरी क्षेत्रों में जल जमाव होने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संभावना

चित्र
मुजफ्फरपुर. जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार द्वारा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एवं त्रुटिरहित बाढ़ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के लिए आज अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की गई. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ आने पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल जमाव होने पर गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है.उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्गत ’मानक संचालन प्रक्रिया’ का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.  डीएम श्री कुमार ने कहा है कि संभावित आसन्न आपदाओं की शीघ्र चेतावनी और उनका प्रभावी प्रचार-प्रसार सफल आपदा प्रबंधन के मुख्य घटक  हैं. त्रुटि-रहित आपदा प्रबंधन के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय, सतर्कता एवं सजग रहने की आवश्यकता है.इस बैठक में डीएम प्रणव कुमार के द्वारा संभावित बाढ़ एवं जल-जमाव से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई.  डीएम प्रणव कुमार  ने स्वास्थ्य विभाग को मानव दवा की उपलब्धता, बोट एम्बुलेंस एवं चलंत मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.स्वास्थ्य विभाग द्व...

मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम का उद्घाटन किया

चित्र
 मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा तुरकौलिया प्रखंड के मजूराहां के प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 1, दलित बस्ती में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.उक्त अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया के प्रभारी डॉ० धीरज कुमार द्वारा जिलाधिकारी महोदय को बुके देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मिशन इंद्रधनुष-4 कार्यक्रम के तहत चिन्हित छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया.वहीं सेयम कुमार माता- कांति माझी, नंदन कुमार, पिता- महाराजा मांझी, शबनम कुमारी, पिता - जितेंद्र मांझी सहित अन्य बच्चों को टीकाकरण किया गया.इंद्रधनुष-4  कार्यक्रम के तहत छूटे हुए बच्चों का चिन्हित कर टीकाकरण किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीपीएम, एएनएम, जिला स्तरीय प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी सहयोगी संस्था के जिला स्तरीय प्रतिनिधि, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. आलोक कुमार

ऐसे ही लोगों के बल पर पटना में साम्प्रदायिक एकता का माहौल बना रहता

चित्र
  पटना. इस जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम एवं भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाई जा रही है. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं. जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. ईद-उल-फितर का त्योहार आज पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पिछले दो साल कोविड गाइडलाइन के सख्‍त प्रतिबंधों और संक्रमण के खौफ के कारण इस पर्व का उत्‍साह थोड़ा कम रहा था.इस बार पटना के गांधी मैदान, सहित तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक देखते ही बन रही है.कई और स्‍थलों पर भी ईद की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किया गया है.पटना जंक्शन स्थित मजिस्द में भी काफी चहल-पहल दिखी.मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी के साथ गांधी मैदान पहुंचे.यहां लोगों को बधाई दी और नमाज के बाद सेवई खाई. ईद के पावन अवसर पर सोमवार को पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने तोरण द्वार और राह को फूलों से सजावट कर दी.इसी खुशनुमा माहौल में मंगलवार को ईद की नमाज अदा करने की तैयारियों में मुस्ल...