संदेश

एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार जी प्रशिक्षण स्थल पर

चित्र
    धार.एकता परिषद के द्वारा गांव-गांव में ‘जन  चौपाल  ‘ चलाने का संकल्प लेने के साथ ही दो दिवसीय मुखिया प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया.शिविर के द्वितीय दिन एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार जी प्रशिक्षण स्थल पर आए. इस अवसर पर एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार  जी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जंगल में मंगल करने वाले शांतचित अनुसूचित जनजाति समुदाय को सुनियोजित ढंग से जंगल से बेदखल किये जा रहे हैं. अगर अनुसूचित जनजाति समुदाय में नहीं रहेंगे तो  जंगल भी असुरक्षित हो जाएगा. क्योंकि जंगल है तो आदिवासी है व उनकी संस्कृति है. उन्होंने कहा कि इन दिनों बहुत तेजी से आदिवासी संस्कृति व पहचान विलुप्त होती जा रही हैं! इसलिए आदिवासी अस्मिता को जिन्दा रखना होगा तो प्राकृतिक संसाधनों जल,जंगल व जमीन पर उनका अधिकार सुनिश्चित करना ही होगा ताकि सम्मानित तरीके से अपनी आजीविका चला सके. आगे एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रनसिह परमार  जी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार द्वारा राज्य स्तरीय वन अधिकार का सम्मेलन किया. वैसे ही ब्लाक व जिला स्तर...

बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा

चित्र
नालंदा.जिलाधिकारी ने की स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की. बताया गया कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब तक लगभग 103 करोड़ रुपए लागत की 16 परियोजनाओं का कार्य पूरा किया गया है. लगभग 717 करोड़ रुपए लागत की 14 योजनाओं का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है तथा लगभग 113 करोड़ रुपए लागत की 4 योजनाओं में निविदा प्रक्रिया के उपरांत लेटर ऑफ इंटेंट निर्गत किया गया है.जिलाधिकारी ने वर्तमान में जारी योजनाओं के प्रगति की एक-एक कर जानकारी ली. इनमें मुख्य रूप से बिहार शरीफ बाजार समिति के विकास के फेज 1 तथा फेज 2 का कार्य, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, नालंदा महिला कॉलेज का विकास कार्य, नालंदा हेल्थ क्लब का विकास कार्य आदि शामिल हैं.बाजार समिति में एचटी लाइन को शिफ्ट करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया गया. धनेश्वर घाट में आधुनिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को भी अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया.नाला रोड क...

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नीरा उत्पादन बिक्री आदि को लेकर जीविका की बैठक

चित्र
नालंदा.उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जीविका की बैठक आयोजित की गई.बैठक में नीरा संग्रहण/ बिक्री सहित जीविका द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की गई.नीरा के संग्रहण के लिए जिला में प्रतिदिन 20 हजार लीटर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.इस लक्ष्य को विभिन्न प्रखंडों के बीच पंचायतों की संख्या के आधार पर विभाजित किया गया है. 9 मई को जिला में कुल 17220 लीटर नीरा का संग्रहण किया गया जिसमें से 14206 लीटर नीरा की बिक्री की गई.लगभग 3 हजार लीटर संग्रहित नीरा विभिन्न कारणों से अनुपयोगी हो गई.उप विकास आयुक्त ने संग्रहित नीरा के अनुपयोगी होने के कारणों की पहचान करने में गुणात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया ताकि कम से कम संग्रहित नीरा की बर्बादी हो.वर्तमान माह में जिला में 9 मई तक कुल 2 लाख 27 हजार 879 लीटर नीरा संग्रहित किया गया जिसमें से 1 लाख 84 हजार 854 लीटर नीरा की बिक्री की गई. बिहारशरीफ प्रखंड में प्रतिदिन के लिए  निर्धारित नीरा संग्रहण के लक्ष्य के विरुद्ध संग्रहण में निरंतर कमी पाई गई, जबकि जिला के कुल नीरा संग्रहण में वृद्धि हुई है. उप विकास आयुक्त ने इस...

पटना के धनरूआ में प्रो. अरविंद कुमार सिंह की मूर्ति का करेंगे अनावरण

चित्र
*माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पहुंचेंगे पटना *अरवल में 1857 के नायक जीवधर सिंह-हेतम सिंह पार्क का करेंगे शिलान्यास *12 मई को पार्टी की राज्य स्थायी समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा पटना.भाकपा-माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य 10 मई की सुबह पटना पहुंचेंगे और पूर्वनिर्धारित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. 10 मई को आजादी की पहली लड़ाई अर्थात 1857 के महासंग्राम की शुरूआत हुई थी. इस अवसर पर आजादी के 75 साल जन अभियान के बैनर तहत अरवल के खभैनी में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अरवल का खभैनी गांव मगध में 1857 का केंद्र था. मगध में 1857 के नायक जीवधर सिंह इसी गांव के रहने वाले थे. जीवधर सिंह व हेतम सिंह की याद में गांव में पार्क का निर्माण किया जा रहा है. जीवधर सिंह के परिजनों ने पार्क निर्माण के लिए जमीन दान दी है.10 मई को पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही, 1942 के आंदोलनकारी बाबू लाल सिन्हा को भी याद किया जाएगा. आजादी के 75 साल पर आयोजित इस कार्यक्रम में खभैनी गांव में एक विशाल संकल्प सभा का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्य वक्ता के बतौर माले महा...

विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया

चित्र
    पटना.रविवार को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया गया.इस अवसर पर ओसवाल भवन,चतुर्थ तल्ला (विंडसर होटल के बगल में नारायण प्लाजा एग्जीबिशन रोड पटना में प्रथमा ब्लड सेंटर के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले नायकों को सम्मानित किया गया. इसके पूर्व रविवार को प्रथमा ब्लड सेंटर,पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम उद्घाटन का उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, एवं जदयू नेत्री श्रीमती डॉ सुहैली मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित   करके विश्व थैलेसीमिया दिवस का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए.   मौके पर विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर पटना में "प्रथमा ब्लड सेंटर" द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले नायकों को सम्मानित भी किया गया.यह कहा गया कि रक्तदान महादान है. आपका किया एक छोटा दान किसी की जिंदगी बचा सकता है. रक्तदान अवश्य करें.इस विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम 2022 है "जागरूक रहें. साझा करें.देखभाल: थैलेसीमिया ज्ञान मे...

विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष

चित्र
मुजफ्फरपुर.विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष के दबाव में 4-5 साल पूर्व नीतीश सरकार ने नदी विशेषज्ञों को लेकर रिव्यू कमिटी का निर्माण किया था.लेकिन रिव्यू कमिटी को संसाधन मुहैया कराने व अधिकार संपन्न बनाने पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है और तटबंध निर्माण के काम को आगे बढ़ाने के लिए फिर से करोड़ों की राशि आवंटित कर दिया है. इसके विरोध में चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की ओर से आज 8 मई को मुजफ्फरपुर के बेनीबाद-गायघाट में जनसभा का आयोजन किया गया.सभा को माले विधायक का.सुदामा प्रसाद सहित अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.सभा में बड़ी संख्या में बागमती क्षेत्र के किसानों, मजदूरों व आमलोगों ने भाग लिया.सभा में  बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी हुई.संचालन मोर्चा के संयोजक व चर्चित किसान व माले नेता का.जितेंद्र यादव ने किया. आलोक कुमार 

7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई

चित्र
*अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई नालंदा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. अब इस जिले में शराब का कारोबार करने वालों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत नकेल कसा जाएगा. शराब के अवैध कारोबार में आदतन संलिप्त जिला के 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है. अस्थावां निवासी महावीर चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत अस्थावां थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने पश्चात पुनः अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में महावीर चौधरी को एक महीना तक अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सारे थाना में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से...