संदेश

साक्षात्कार शिविर 20 जून से 30 जून तक कार्यरत रहेगा

चित्र
मोतिहारी.आज दिनांक 20 जून को जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ,पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 साक्षात्कार शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया.यह साक्षात्कार शिविर 20 जून 2022  से 30 जून 2022 तक कार्यरत रहेगा. जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से 1818 आवेदन प्राप्त हुए हैं.मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण रोजगार योजना अंतर्गत लगभग 11 करोड़ 23 लाख 30 हजार रुपए का ऋण वितरण किया जाएगा.लाभुकों का चयन 60 अंक मूल्यांकन पर हो रहा है.5 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से 5 वर्ष में मूलधन सहित  राशि वापस की जाएगी.इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित संबंधित लाभुक महिला और पुरुष उपस्थित थे. आलोक कुमार

एक को किया गया जिला बदर

चित्र
  अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 14 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई.एक को किया गया जिला बदर एवं अन्य को देनी होगी थाने में नियमित हाजरी बिहारशरीफ.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शराब के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को नकेल कसा जा रहा है.  जिले के 14 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है. लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी रोहित कुमार के विरुद्ध भा०द०वि० की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लहेरी थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त हैं. इनके कृत्य से सामजिक सौहार्द के भंग होने की संभावना है.पारित आदेश के आलोक में  रोहित  कुमार को तीन महीने के लिए जिला बदर करते हुए अपनी उपस्थिति प्रतिदिन चौक थाना,पटना सिटी में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किस...

पल्स पोलियो चक्र की अवधि 19 जून से 23 जून 2022 है

चित्र
■ ’जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत अपने हाथों से बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुरआत’ ■ ’लगभग 590645 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक ’     सीतामढ़ी.पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय दिन है.इस अभियान के प्रथम दिन 19 जून को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डूमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया.सीतामढ़ी जिले के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर किया. उन्होंने ने बताया कि यह अभियान 23 जून तक चलेगा.सीतामढ़ी जिला अंतर्गत अनुमानित बच्चों की संख्या 590645 है.जिसमें अनुमानित घरों की संख्या 594706 है.पोलियो पिलाने वाले कुल दलों की  संख्या 1474 है एवं पर्यवेक्षकों की कुल संख्या 478 है.डिपो एवं सब डिपो की कुल  संख्या 101 हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के प्रत्येक दल के द्वारा प्रतिदिन पल्स पोलियो की दवा उपलब्ध करायी जाएगी. पल्स पोलियो चक्र की अवधि 19 जून से 23 जून 2022 है.उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संध्या में सभी प्रखंडो में संध्या ब्रीफिंग जरूर करेंगे एवं प्रतिदिन जिला मुख्या...

बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखिया भी बैठक में उपस्थित

चित्र
   सहरसा: इस जिले के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने विकास भवन के सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक की.बैठक में अपर समाहर्ता, विनय कुमार मंडल, सिविल सर्जन किशोर कुमार, सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, तकनीकी विभागों यथा बाढ़ प्रमंडल/ग्रामीण कार्य विभाग/पथ निर्माण/पीएचईडी/सिचाई/नलकूप/बुडको/पुल निर्माण आदि के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, नौहट्टा, सलखुआ के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखिया भी बैठक में उपस्थित थे. आलोक कुमार

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना

चित्र
सुपौलः इस जिले के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के अधीन बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय  निगम, बिहार पटना के द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 का काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के बहुमुखी विकास के प्रति कृत संकल्पित है. इसी आलोक में राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के बहुमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं.बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड और बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अंतर्गत निबंधित औकाफ की संपत्ति के विकास के लिए बिहार राज्य वक्फ विकास योजना शुरू की गई है.इस योजना के तहत इन बोर्डों से निबंधित औकाफ के विकास के लिए विभिन्न जन उपयोगी संरचनाएं यथा बहुउद्देशीय भवन, मुसाफिर खाना, विवाह भवन, वक्फ कार्यालय, मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण एवं रख-रखाव से संबंधित कार्य किये जायेंगे.इस योजना के तहत वर्तमान में पटना में अंजुमन इस्लामिया हॉल के भवन के निर्माण के लिए 41 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसमें जी प्लस 6 बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रह...

रेलवे भर्ती आंदोलन में फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज कर भेजा गया जेल

चित्र
◆ ’रेलवे भर्ती आंदोलन में फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज कर भेजा गया जेल’ ◆ ’आज स्वतःसफूर्त रहा भारत बंद, शांतिपूर्ण लड़ाई जारी रखें युवा’ ◆ ’अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराए नीतीश सरकार’ पटनाः इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष, आइसा बिहार के पूर्व राज्य सह सचिव और पार्टी की राज्य कमिटी के सदस्य साथी तारिक अनवर को गया पुलिस ने 19 जून की रात 10 बजे करीब उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें स्थानीय थाने में न रख किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है.जिला सहरसा के आइसा के संयोजक मन्नु कुमार ने कहा कि प्रशासन अविलंब उनका लोकेशन बताए.अगर अविलंब सही लोकेशन और रिहा नही किया गया तो भारी आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी.   इस बीच भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने 19 जून की रात गया के चाकंद से भाकपा-माले की राज्य कमिटी के सदस्य व इनौस के बिहार राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. कहा कि बिहार सरकार आंदोलनकारियों के जबरदस्त दमन पर उतर आई है. मुकदमे थोपे जा रहे हैं और जगह-जगह निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी हो रही है. हम सरकार से मांग करते ...

कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद के आह्वान

चित्र
पटना.केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने कल यानी सोमवार (20 जून) को कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है. केंद्र सरकार की अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना (Agneepath Scheme) का बिहार,झारखंड, यूपी सहित कई राज्यों में भारी विरोध हो रहा है.  इधर अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन और कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद (Bharat Bandh) के आह्वान किया गया है. केंद्र सरकार ने जिस दिन से इस योजना की घोषणा की, उसके दूसरे दिन से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. सबसे पहले विरोध का स्वर बिहार से शुरू हुआ, फिर देखते-देखते देश कई राज्यों में प्रदर्शनकारी सकड़ पर उतर गये. सोमवार को भारत बंद के मद्दे नजर कई राज्यों में सुरक्षा के कारण स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल 20 जून को बंद रहेंगे. उन्होंने आगे बताया एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है. इसी तरह बिहार में भी स्कूल बंद कर दिया गये हैं. मालूम हो कि 20 जून से गर्मी...