संदेश

पंजाब के तरन तारन जिले में चर्च (गिरजाघर) में तोड़फोड़ के बाद भारी बवाल

चित्र
   पंजाब के तरनतारन शहर में मंगलवार रात एक चर्च में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की.चार आरोपी चर्च में दाखिल हुए और पहले तो चर्च के बाहर लगी भगवान यीशु और मां मरियम की मूर्ति का सिर तोड़ दिया. पंजाबः पंजाब के तरन तारन जिले में चर्च (गिरजाघर) में तोड़फोड़ के बाद भारी बवाल मच गया.चार नकाबपोश आरोपियों ने चर्च में लगी जीसस की मूर्ति को तोड़ दिया. इस मूर्ति को पिएटा कहा जाता है. लोकआस्था का तार तार होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. एसएसपी आरएस ढिल्लों ने बताया कि कुछ कुख्यात तत्वों ने पट्टी के चर्च में जीसस की मूर्ति को तोड़ने और एक कार में आग लगा दी. हम मामले की जांच कर रहे हैं और हमारे पास अहम सुराग हैं. घटना के बाद ईसाइयों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खेमकरण रोड पर धरना दिया. एसएसपी ने कहा कि इस घटना में 4 लोग शामिल थे, पुलिस दोषियों के पीछे है. उन्होंने कहा, ‘हम इसे जल्द ही हल करने की उम्मीद करते हैं.प्राथमिकी दर्ज की गई है.‘ उन्होंने बताया कि घटना पत्ती कस्बे के टक्करपुरा गांव में बुधवार की 12ः45 की दरमियानी रात हुई.पुलिस ने बताया कि च...

बालिका गृह में कुल 49 बच्चें आवासित

चित्र
  किशनगंज: श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा बालिका गृह, किशनगंज का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बालिका गृह के साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गई. बालिका गृह में कुल 49 बच्चें आवासित है, जिसमें 45 बच्चों की उपस्थिति कराई गयी.बताया गया कि एक बच्ची अररिया कोर्ट गई है तथा एक बच्ची बेगूसराय जिले की है जिसे 06: 00 बजे पूर्वाह्न में रिलीज की जा चुकी है. बालिका गृह के वार्डन के द्वारा दो बच्ची के बेथल मिशन स्कूल जाने की सूचना दी गई. निरीक्षण के क्रम में बच्चों से खान-पान के संबंध में पूछताछ की गई. बच्चों द्वारा खान-पान के संबंध में अपनी संतुष्टि जाहिर की गई . निरीक्षण के दौरान शिकायत प्राप्त हुई कि बालिका गृह में महिला चिकित्सक का नियमित विजिट नहीं होता है. मौके पर उपस्थित असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, किशनगंज को मामले में ध्यान देने का निर्देश दिया गया. आलोक कुमार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन

चित्र
    नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन हो गया है.कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया की मां का निधन 27 अगस्त 2022 को हुआ. 28 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ था. बताया गया है कि सोनिया अपनी मां को देखने के लिए ही विदेश यात्रा पर गईं थीं.उनके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए थे.सोनिया गांधी का जन्म इटली के वेनेतो शहर के लूसियाना में 9 दिसंबर 1946 को हुआ था. पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला थीं. माइनो परिवार जिस शहर में रहता था, वहां की 95 फीसदी आबादी रोमन कैथोलिक ईसाई परिवार से आती है. सोनिया और उनका परिवार बाद में ट्यूरिन के ओरबासानो में बस गया.यहीं उनकी पढ़ाई हुई.                                     सोनिया गांधी के परिवार में पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला माइनो के अलावा दो और बहनें हैं.सोनिया से छोटी बहन का नाम नादिया है, जबकि उनकी बड़ी बहन का नाम अनुष्का है। जहां नादिया की शादी स्पेन के एक ...

गणेश चतुर्थी पर्व एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई

चित्र
  नालंदा: जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर तथा पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रखंडों तथा अनुमंडलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी गणेश चतुर्थी पर्व एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई. प्रखंडों से सभी थाना प्रभारी/अंचल पदाधिकारी तथा अनुमंडल से अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.नगर आयुक्त श्री तरंजोत सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के मूर्ति अधिष्ठापन नहीं की जा सकेगी. जुलूस के रूटों,लोगों के शामिल होने की संख्या सभी लाइसेंस में अंकित करने के निर्देश दिए गए.डी जे के साथ-साथ भड़काऊ गाना तथा शस्त्र प्रदर्शन पर रोक का निदेश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने भू-समाधान पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए.हर शनिवार को थाना /अंचल तथा अनुमंडल स्तर पर हो रही भू-विवाद के बैठक की कार्यवाही को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये गए.इसके लिए थाना/अंचल से लेकर अनुमंडल तक के एंट्री कर्मियों के प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए. अवैध खनन पर किसी भी प्रकार की ढिलाई...

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव

चित्र
  पटना : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव को आज लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल की अध्यक्षता में एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेश कुमार सन्नी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों सहित सभी स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव को लेकर अधिकारिक घोषणा की गयी. प्रदेश के चार जिलों  क्रमशः पटना महानगर, वैशाली, दरभंगा एवं बक्सर को लाॅटरी के माध्यम से सुरक्षित सीट के रूप में घोषणा की गयी. इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेश कुमार सन्नी ने बताया कि श्री राहुल गांधी ने “नेता बनो,नेता चुनो” का अवसर हम युवाओं को दिया. आगे उन्होंने बताया कि आगामी 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक नामांकन , 8 सितम्बर को नाम वापस लेने, 9 सितंबर को स्क्रूटनी ,10  सितंबर   को उम्मीदवार के नाम का प्रकाशन एवं 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष के लिए जाना जाता है. उ...

बहुसंख्यक पड़ोसी ने जमकर अल्पसंख्यक परिवार के लोगों की धुनाई कर दी

चित्र
    दरभंगाः आप किसी के घर के खिड़की के सामने लघुशंका करेंगे तो घर के लोग जरूर ही मना करेंगे.ऐसा ही मना अल्पसंख्यक स्टीवन जौन सरपिस ने भी किया था.इसका नकारात्मक स्वरूप देकर बहुसंख्यक पड़ोसी ने जमकर अल्पसंख्यक परिवार के लोगों की धुनाई कर दी.हद तो उस समय सामने आया कि बीचबचाव करने आयी एक युवती को सीना मसल दिया गया और उसके वस्त्र फाड़ दिया गया. मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाने का है. इस थाने अन्तर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थानान्तर्गत लक्ष्मी सागर कॉलोनी,जे.पी.चौक के मूल निवासी स्टीवन जौन सरपिस हैं. इनके पड़ोसी महेश साह हैं.स्टीवन के मकान से पश्चिम तरफ महेश साह का घर है.बहुसंख्यक महेश साह और उनके बच्चे अल्पसंख्यक के सिर पर पर चढ़ गए हैं. अल्पसंख्यक स्टीवन के घर की खिड़की सामने ही लघुशंका महेश साह कर रहे थे.उनको मना किया गया कि यह गली चालू और आप मेरे घर के खिड़की के सामने आकर ही लघुशंका कर रहे हैं.बस इतना ही कहना था कि महेश साह ने अपने लड़को के साथ मिलकर अल्पसंख्यक स्टीवन के परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पिटायी कर डाली और सिर फोड़ दिया.यह मामला ललित नारायण मिथिला विश्...

कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया

चित्र
    पटना: महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आयोजन होगा.रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति तैयार की. महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान कदमकुंआ में संपन्न हुई.जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया.उन्होंने कहा कि रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी एनडीए सरकार को घेरेगी. इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि एक मजबूत व रचनात्मक विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के बीच जाएगी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने का कहा ने कहा कि इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण शामिल हुए. कांग्रेस समर्थित बिहार सरकार के समग्र विकास में क...