करीब 135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को कोई गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष मिलेगा
पटना.कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी.इस बार करीब 135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को कोई गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष मिलेगा.इस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार है.नामांकन वापसी के अंतिम दिन 8 अक्तूबर तक नामांकन वापस नहीं लेने से मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ही चुनाव मैदान में हैं.उन दोनों के बीच ही अध्यक्ष पद कब्जाने की लड़ाई है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा.शनिवार को यह जानकारी कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दी. उन्होंने बताया कि कल तक हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी.20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं.कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हमारे दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ही चुनाव लड़ेंगे.दोनों ने नामांकन वापसी के दिन 8 अक्तूबर तक नामांकन वापस नहीं लिया है. बताया गया कि अगर हमलोग इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो 1947 में देश की आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस के 19 अध्यक्ष हुए हैं.जिसमें सिर्फ ...