संदेश

लड़ी सीरिज वाले पटाखों के निर्माण व उपयोग प्रतिबंधित

चित्र
  गया. आज अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर पारसनाथ साहू के द्वारा गया शहर के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई तथा दीपावली के अवसर पर पटाखों के संबंध में सरकार द्वारा दिया दिए गए दिशा निर्देश की जानकारी दी गई. सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया की सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें एवं कोई भी अवैध पटाखे की दुकान यदि है तो उस पर कार्रवाई करते हुए उसपर कार्रवाई की जाए.     सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार अधिक शोर वाले, वायु प्रदूषण वाले लड़ी सीरिज वाले पटाखों के निर्माण व उपयोग प्रतिबंधित है.पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंस धारी दुकानदारों के द्वारा ही की जा सकती है एवं ऐसे दुकानदार यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा मात्र वैसे ही पटाखों की बिक्री की जाएगी जो माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश के अंतर्गत मान्य है.    125 डेसीबल से कम आवाज एवं धुआं उत्सर्जित करने वाले पटाखों (हरित पटाखों) के ही निर्माण एवं बिक्री की अनुमति दी गई है. मान्य पटाखों का उपयोग रात्रि 8: 00 से 10: 00 के बीच में किया जा सकता है.शांत क्षेत्र यथा अ...

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 135 वीं जयंती

चित्र
   पटना. आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की 135 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। स्व. श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की.     इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा  ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता रहें हैं और देश की आजादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के नेता रहें हैं.उन्होंने बिहार के विकास को राह प्रदान किया. बरौनी और पतरातू थर्मल पावर स्टेशन से लेकर बरौनी तेल शोधक कारखाना, बोकारो स्टील कारखाना, बरौनी व सिंदरी सीमेंट कारखाना, हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन आदि प्रमुख कारखानों को उन्होंने अविभाजित बिहार लगने का मार्ग प्रशस्त किया. श्रीकृष्ण बाबू आजादी के लड़ाई में देश को दिशा देने वाले नेताओं में से एक रहें हैं.    सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू का योगदान अविस्मरणीय है.बिहार को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में उनकी अहम भूमिका रही है.     जयंती कार्यक्रम में सांसद डॉ. अखिल...

आपसी सद्भाव एवं श्रम शांति बनी रहे

चित्र
   पटना.ऐसा दृष्टिगोचर हो रहा है कि कुर्जी होली फैमिली अस्पताल कर्मचारी यूनियन (इंटक) और कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के बीच कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों की सूची पत्र पर द्विपक्षीय समझौता संभव नहीं है.सात माह  के बाद भी मांगों पर एक कदम भी बढ़ा नहीं जा सका है.कल शनिवार को हॉस्पिटल के प्रबंधन और यूनियन के बीच द्विपक्षीय समझौता होगी.     बता दें कि मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी और सिस्टर ऑफ नाजरेथ सोसाइटी के सिस्टर मिलकर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल को चलाते हैं.यहां पर कुर्जी होली फैमिली अस्पताल कर्मचारी यूनियन (इंटक) संचालित है.प्रत्येक तीन साल पर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के प्रबंधन और कुर्जी होली फैमिली अस्पताल कर्मचारी यूनियन (इंटक) के बीच त्रिवर्षीय समझौता कर कर्मचारियों की समस्या और मांग को पूर्ण की जाती है.अगर दोनों की बीच समझौता नहीं होने हो पाती है तो मामला उप श्रमायुक्त के पास अग्रसारित कर दिया है.यहां पर त्रिपक्षीय समझौता होती है.    बता दें कि त्रिवार्षिक समझौता का समापन 31.03.2022 को होने वाला था.इसके आलोक में कुर्जी होली फैमिली अस्पताल...

फिलहाल छठ घाटों की प्रारंभिक सूची में 14 घाटों को खतरनाक घोषित किया

चित्र
  पटना.पटना जिले के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह आने वाले थे. पटना नगर निगम के कर्मी मार्ग की सफाई करने में जुट गये. इनके अलावे जिला प्रशासन द्वारा लगातार छठ घाटों की साफ-सफाई कराया जा रहा है. वहीं, गुरुवार को जिलाधिकारी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया, जिसके बाद पटना के 14 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया.     बिहार इस बार 28 अक्टूबर को नहाय-खाए अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व आरंभ होगा. लेकिन राजधानी पटना में गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर ने टेंशन बढ़ा रखी है. जिले के गंगा घाट पर अब धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हो रहा है. लेकिन घाट पूरा कीचड़मय है. ऐसे में घाटों को समय रहते दुरुस्त करना जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती से कम नहीं है.             पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फिलहाल छठ घाटों की प्रारंभिक सूची पटना जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई है. इसी कड़ी में फिलहाल 2 दिनों में गंगा घाटों पर गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद इस सूची में काफी परिवर्तन किया जाएगा. वर्तमान की स्थिति को देखते हुए पटना जिले के 14 घाटों को खतरनाक घोषित क...

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू

चित्र
 पटना.लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है.भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है.लोक आस्था का पर्व चार दिन तक चलता है.देश भर में छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी. छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है. इस बार खरना 29 अक्टूबर को पड़ रहा है.छठ पूजा के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को पहला अर्घ्य सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. चौथे दिन 31 अक्टूबर को व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.     लोक आस्था का छठ महापर्व चार दिन तक चलता है. इस साल ये 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा और 31 अक्टूबर तक चलेगा. छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास किया जाता है जिसे महिलाओं के साथ ही पुरुष भी रखते हैं.                              छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है. इस बार खरना 29 अक्टूबर को पड़ रहा है. इस दिन व्रती महिलाएं गुड़ ...

रोस्टर पर रिपोर्ट चुनाव आयोग को जल्द जमा करने को कहा

   * बिना जातिगत जनगणना के सही रोस्टर की कल्पना करना छलावा होगा : डा गौतम कुमार पटना. महागठबंधन में कांग्रेस भी है.अब कांग्रेस के नेताओं के द्वारा विपक्ष की तरह वक्तव्य देना शुरू कर दिया गया हैं.अति पिछड़ा विभाग के मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डा गौतम कुमार ने कहा है कि हाल ही में पटना उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति संजय करोल  के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा के सीट को सामान्य कर चुनाव कराने का आदेश आया. उसके बाद बिहार भर में अति पिछड़ा समाज के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया. बिहार सरकार के द्वारा उच्च न्यायालय में पुनः याचिका दायर की गई. और कल बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को याचिका वापस लेने का आदेश किया. और साथ ही अति पिछड़ा आयोग का गठन कर  रोस्टर पर रिपोर्ट चुनाव आयोग को जल्द जमा करने को कहा. आज बिहार भर के तमाम अति पिछड़ा संगठनों द्वारा बिहार बंदी की घोषणा की गई थी. इस बंदी के समर्थन में आज रक्सौल में बिहार पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डा गौतम कुमार के नेतृत्व में समर्थन मार्च निकाला गया. समर्थन मार्च ...

राज्य सभा सांसद श्री शक्ति सिंह गोहिल आज एक दिवसीय दौरे पर

चित्र
  पटना . कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रभारी, राज्य सभा सांसद श्री शक्ति सिंह गोहिल आज एक दिवसीय दौरे पर निजी कार्यों से पटना पहुंचे. आज सुबह पटना हवाई अड्डा पहुँचने पर श्री गोहिल का कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.   अपराहन 3.30 बजे श्री शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे. जहाँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा एवं सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. श्री गोहिल के सदाकत आश्रम पहुँचने पर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह था. श्री शक्ति सिंह गोहिल प्रेस से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बिहार में एक सशक्त एवं सुशासन की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है. इस सरकार में रोजगार सृजन हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में इस बार कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इसके पहले हिमाचल और गुजरात का चुनाव एक साथ होना था लेकिन इस बार किस परिस्थिति में हिमाचल का चुनाव का घोषणा किया गया लेकिन गुजरात का नहीं किया गया. इससे स्पष्ट है कि गुजरात के...