संदेश

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी

चित्र
कुढ़नी.कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का चुनाव महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.हालांकि यह सीट राजद का है. महागठबंधन धर्म निभाते हुए राजद ने जदयू के हवाले कुढ़नी की सीट कर दी है.इस बीच जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा व निर्दलीय उम्मीदवार संजय सहनी ने नामांकन कराया है.उसी तरह भाजपा प्रत्याशी श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.    कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत अजमाने मैदान में उतरे है.हालांकि साहनी ग्रासरूट से जुड़े हैं.जन सरोकार के मुद्धे उठाते हैं.आम से खास लोग साहनी के कार्यों का मुरीद है.मौजूं सवाल है कि भाजपा व जदयू प्रत्याशियों के सामने निर्दल प्रत्याशी टिक पाते है अथवा नहीं वह तो आने वाले कल ही पता चल जाएगा.मनरेगा मैन के नाम से पहचाने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ संजय सहनी  जी व मनरेगा वॉच बिहार की कार्यकर्ता के साथ चुनाव कैंपेन की रणनीति पर चर्चा करते हुए.     इस मौके पर वैशाली व मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग पंचायत...

गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य

चित्र
    पटना. काफी प्रयास करने के बाद महादलित मुहल्ले में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुआ. रूक रूक कर कई चरणों में कार्य हुआ.परंतु कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचने के पहले ही शौचालय का उद्घाटन कर दिया गया.महादलित जमीन मालिकों को अश्लील हरकत और गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य हैं.                                                           यह मामला पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 ए का है.यह पाटलिपुत्र अंचल में पड़ता है.वार्ड नम्बर-22 ए के निवर्तमान पार्षद दिनेश कुमार के द्वारा अनुशंसा करने पर पटना नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत बालूपर मुसहरी में शौचालय निर्माण कराया.इसका संवेदक अविनाश कुमार है.इस संवेदक ने इस वरीय संवाददाता आलोक कुमार के सवाल के जवाब में कहा कि महोदय अन्य संवेदकों की तरह नहीं हूं जो अधूरा शौचालय निर्माण कर नौ दो ग्यारह हो गए.यह तीसरी प्रयास है.जो फिलवक्त अधूरा ही है.        बत...

32 महापौर प्रत्याशियों में रजनी देवी भी शामिल हैं

चित्र
  पटना.बिहार में आदर्श चुनाव संहिता लागू है.आरक्षण रोस्टर में बदलाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है.लेकिन जिन क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव होना है अभी भी आदर्श आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा लागू है.         चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अभी भी करना पड़ रहा है. माननीय न्यायालय के फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है तो आदर्श आचार संहिता और निषेधाज्ञा भी समाप्त हो गया है.            बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता तथा निषेधाज्ञा हटाए जाने को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन नहीं आया है. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए चुनावी अधिसूचना भी अभी कायम है.          दीघा विधानसभा वार्ड नंबर 02 के लालू नगर में अपने समर्थकों के साथ समाजसेवी पप्पू राय जनसंपर्क अभियान जारी रखा है.जनसंपर्क के दरम्यान पटना नगर निगम की निवर्तमान उप महापौर ...

युवा जो पहले जॉब सीकर थे अब जॉब क्रिएटर बन गये : जिलाधिकारी

चित्र
 बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी  कुंदन  कुमार बेकार लोगों को रोजगार देने को कृतसंकल्प हैं.इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अव्वल नियोजन- सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजित किया गया. इसके पहले 1359 बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शॉर्ट लिस्टेड किया गया था. जिला प्रशासन के द्वारा नाम शॉर्ट लिस्टेड होने व लिस्ट में नाम आते ही खुशी से युवा झूम उठे.इन लोगों का हाथ धन्यवाद करने के लिए उठा. बता दें कि 2439 बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए आवेदन दिया, सभी को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास होगा. जिलाधिकारी का मानना और चाहना है कि अनुशासनात्मक तरीके एवं सकारात्मक सोच के साथ जिंदगी में आगे बढ़े और अपने माता-पिता, जिला एवं राष्ट्र का नाम रौशन करें. आगे कहा कि स्वरोजगार की ओर बढ़े युवाओं को हर संभव जिला प्रशासन द्वारा मदद की जायेगी. बता दें कि श्रम संसाधन विभाग विभाग, जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में 15 नवंबर 2022 को आईटीआई परिसर में जिलास्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजित किया गया था. उक्त कार्यक्रम का जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वा...

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केसरी

चित्र
   कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व . सीताराम केसरी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक रू डॉ मदन मोहन झा पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 103वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की.जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की. अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने स्व. सीताराम केशरी को बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक के सफर को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केसरी ने कांग्रेस के विभिन्न पदों को सुशोभित किया.कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था. स्व. केसरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवनशैली के पक्षधर रहें. स्व.केसरी 13 वर्ष की आयु में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गये थे और भारत के भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनों में भाग लेने लगे थे. केसरी को 1930 से 1942 तक उनके र...

भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य का अनुमोदन किया

चित्र
मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी- सह- अध्यक्ष, जिला बागवानी विकास समिति की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय बागवानी मिशन, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर), बाग उत्थान योजना, विशेष उद्यानिक फसल योजना, संरक्षित खेती, झोपड़ी में मशरूम उत्पादन, एकीकृत उद्यानिक विकास योजना के उद्यान निदेशालय द्वारा प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य का अनुमोदन किया गया.  जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किसानों को ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर  तथा सामुदायिक नलकूप योजना का लाभ देने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.साथ ही संरक्षित खेती अंतर्गत शेडनेट हाउस का लाभ किसानों को देकर शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया. इस बैठक में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम तथा ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं विद...

शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक

चित्र
  गया, 14 नवंबर 2022, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.   बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नियमित रूप से पढ़ाई करवाया जाए यह सुनिश्चित करावे.विद्यालयों में हर हाल में शिक्षक उपस्थित रहते हुए बच्चों को पढ़ाई करवाएं. किसी भी हाल में एक दिन भी मध्यान भोजन (एमडीएम) बंद ना रहे, प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे, पठन-पाठन नियमित रूप से चले. इन सभी चीजों को आवश्यक रूप से देखते रहे.   सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से जांच करें एवं विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सेम डे अपलोड करें. जिला पदाधिकारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया कि सितंबर एवं अक्टूबर माह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा कितने विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करते हुए पोर्टल पर एंट्री किया गया है. इसके साथ ही जांच के क्रम में अनुपस्थित पाए...