संदेश

विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश

चित्र
* जिलाधिकारी ने किया आशालता मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण * विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश * विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए कार्रवाई का निर्देश किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने शहरी क्षेत्र के डे मार्केट स्थित आशालता मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा. वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य से शिक्षकों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में विद्यार्थियों से पूछताछ किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य,आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे.विद्यालय भवन को नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता के मद्देनजर संबंधित को निर्देश दिया.        मालूम हो कि जिलाधिकारी किशनगंज जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने  के लिए, लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के लिए, कृत संक...

जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत

चित्र
  ’जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत,विभिन्न योजनाओं की हुई गहन समीक्षा’ ’जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों में रुचि के साथ करें दायित्व निर्वहन- डीएम’ किशनगंज. किशनगंज जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई.जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बीडीओ,सभी अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम ओडीएफ के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए किशनगंज जिला को राज्य स्तर से सम्मानित/पुरस्कृत होने पर डीएम ने डीआरडीए की टीम को बधाई दीं.     तत्पश्चात ’इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई.’ साथ ही,प्रत्येक सप्ताह बुधवार/गुरुवार को वरीय पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे जांच उपरांत पाई गई अनियमितता और त्रुटि के निराकरण के बिंदु पर विभागीय अधिकारियो...

इस्लामपुर बाईपास की जानकारी पुल निर्माण विभाग से लिया

चित्र
  * बिहार का नालंदा  जिला क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दिए गए मुख्य निर्देशों के अनुपालन की  समीक्षा   नालंदा.आज सोमवार को जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरदेव भवन सभागार में माननीय मुख्यमंत्री के नालंदा भ्रमण के क्रम में दिए गए मुख्य निर्देशों के अद्यतन अनुपालन की समीक्षा की गई. बैठक में पूल निर्माण विभाग, नगर निगम, पथ प्रमंडल, जल संसाधन से अद्यतन जानकारी ली गई.    जिलाधिकारी ने हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा,मोरा पिचासा से सोह सराय तक रिंग रोटरी, करौटा तेलमर सालेपुर पथ,हिलसा पूर्वी बाईपास,इस्लामपुर बाईपास की जानकारी पुल निर्माण विभाग से लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया. पुराने एन एच 82 के चौड़ीकरण,चंडी से लेकर वेन प्रखंड होते हुए छबिलापुर पथ, नूरसराय- थरथरी-हिलसा पथ  की जानकारी पथ प्रमंडल के अभियंताओं से ली गई. लोक शिकायत निवारण अधिनियम आज को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत जिलाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण किया गया. पक्की गली-नाली एवं नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत  पर तत्कालीन कनी...

आगमन 27 नवंबर से शुरू होगा

चित्र
                                * 34वें  रविवार को राजाओं का राजा का पर्व मनाया जाता है पटना.ईसाई समुदाय का महान पर्व क्रिसमस है.इसे ख्रीस्त जयंती भी कहा जाता है.ईसाई समुदाय का मानना है कि 24 दिसंबर की अर्द्धरात्रि में संसार का सृष्टिकर्ता प्रभु येसु ख्रीस्त का जन्म मामूली गौशाला में हुआ था.प्रभु येसु ख्रीस्त का बालक के रूप में होने वाला है.इसे ईसाई समुदाय का आगमन कहते हैं.यह आगमन 27 नवंबर से शुरू होगा.समुदाय क्रिसमस से पहले पड़ने वाले चार रविवार को आगमन रविवार के रूप में मनाते है. आगमन का प्रथम रविवार 27 नवंबर को है. दूसरे आगमन रविवार की आराधना 4 दिसंबर, तीसरी 11 दिसंबर चौथे की आराधना 18 दिसंबर को होगी.     बताया गया कि धार्मिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम यानी 34वें रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया जाता है. इसके बाद नया कैलेंडर वर्ष शुरू होता है.धर्मसे भटके हुए लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा विश्वास बढ़ाने के लिए पोप पाइस इलेवन ने रोम में ख्रीस्त राजा के पर्व की शुरुआत की थी. तभी से यह...

पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में

चित्र
  पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव  में अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की   पटना. पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में छात्र जेडीयू ने अपना झंडा गाड़ा. आनंद मोहन सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष बने. अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की.    पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच सेंट्रल पैनल के कुल 5 पदों में 4 पदों पर छात्र जदयू ने जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन की जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी छात्र जदयू के ही विक्रमादित्य सिंह ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद की बात करें तो इस पद पर भी छात्र जदयू की ही उम्मीदवार संध्या कुमारी की जीत हुई है और कोषाध्यक्ष पद भी छात्र जदयू के ही खाते में आया है.    पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में सबसे ज्यादा तवज्जो जनता दल यू ने ही दिया है. छात्र जदयू से समर्थित अध्यक्ष आनंद मोहन,संयुक्त सचिव पद की...

थाना प्रभारी को आदेशित कार्रवाई सुनिश्चित

चित्र
  नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज भूमि विवाद से संबंधित 4 संवेदनशील अलग-अलग मामलों की सुनवाई की.राजगीर अंचल के प्रहलाद उपाध्याय बनाम अकबर शाह से संबंधित मामले में अंचलाधिकारी राजगीर तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को तलब किया गया. सिलाव अंचल के प्रवीण तमोली बनाम दिलीप तमोली के बंटवारा से संबंधित मामले में थाना प्रभारी को आदेशित कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रतिवेदित करने को कहा गया. बिहार शरीफ अंचल के राजबल्लभ सिंह बनाम अर्जुन कुमार से संबंधित मामले में मापी के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई कर भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहारशरीफ को प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. बिहार शरीफ अंचल के सोहडीह के रागिब पाश बनाम राजाराम पासवान से संबंधित मामले में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ को स्थल निरीक्षण कर चारदीवारी के निर्माण के लिए स्पष्ट नक्शा के साथ अगली तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. सुनवाई में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, जिला राजस्व शाखा प्रभारी, अंचलाधिकारी बिहार शरीफ तथा व...

जिला में अभी तक 157 किसानों से कुल 1348 एमटी धान की अधिप्राप्ति

चित्र
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक नालंदा. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई.अब तक 181  पैक्सों  को धान अधिप्राप्ति की स्वीकृति प्राप्त है.जिला में अभी तक 157 किसानों से कुल 1348 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है.    धान की अधिप्राप्ति के लिए अब तक जिला के 32960 किसानों ने अपना निबंधन सहकारिता विभाग के पोर्टल पर कराया है. इनमें से 9979 रैयत एवं 22981 गैर रैयत हैं. जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति के इच्छुक सभी किसानों की सूची तैयार करने तथा जिनका निबंधन नहीं है, उनका निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया.    अधिप्राप्ति किये गए धान से उसना चावल तैयार करने के लिए जिला में 7 उसना चावल मिलों का निबंधन किया गया है. सात अन्य उसना चावल मिल निर्माण के अंतिम चरण में है, जिसका कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। सभी निबंधित मिलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया गया. निर्माणाधीन...