मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ
*मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ दरभंगा। दलित जाती के प्रवासी मजदूर की बेटी स्वाति हत्या-बलात्कार कांड में न्याय देने, शराब माफिया -अपराधी के संरक्षक उजियारपुर थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, घुसखोर और दलित-गरीब विरोधी दरभंगा आईजी को तत्काल हटाने, मिथिला क्षेत्र में बढ़ते अपराध की घटना के खिलाफ आज भाकपा(माले) के मिथिलाव्यापी आवाहन पर दरभंगा के पोलो मैदान से लहेरिया सराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व नंदलाल ठाकुर, अभिषेक कुमार, पप्पू पासवान, विनोद सिंह ने किया. इस अवसर पर भाकपा(माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य सह जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के आईजी के रीजन में भ्रष्टाचार, घुसखोरी व हत्या बलात्कार की घटना बढ़ी है. पुलिस प्रशासन की मनमानी चरम पर है. भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है.रजवाड़ा कांड में दरभंगा आईजी द्वारा न्याय की आवाज को बचाने के बदले उसे और उलझा देने का काम किया है. जिससे महागठबंधन सरकार की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा क्षे...