कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन
पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें. इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई. इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई. समीक्...