संदेश

कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन

चित्र
  पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है‌.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें.   इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.       इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई. समीक्...

जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया

चित्र
   ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नालंदा. ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई. समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा एक-एक कर जिला में स्थाई सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आने वाले समय में जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.सभी सदस्यों द्वारा सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया गया. बिहार शरीफ में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्व की भांति सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का भी अनुरोध किया गया.       किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस को सीमित संख्या एवं सीमित क्षेत्र में निकालने को लेकर भी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. जुलूस में किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने का भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया.           शांति समिति की बैठक समय स...

बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया

चित्र
  टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक नालंदा. आज टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक आहूत की गई. सदस्यों द्वारा एक-एक कर शहर में स्थाई रूप से शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाये रखने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.        कुछ सदस्यों द्वारा बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया गया. पुलिस एवं दंडाधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को जारी रखने तथा ईद के अवसर पर सभी नमाज स्थलों पर समय पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कारगिल चौक स्थित हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने आदि का अनुरोध किया गया.     पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल किसी भी तरह का जुलूस प्रतिबंधित है. इस संबंध में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के  आयोजनों के लिए लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की भी होगी.       डीजे से संबंधित प्रावधानों...

मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कामगारों/ मजदूरों को भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह एवं शाम में कार्य करवाएं

चित्र
   मुख्य बिन्दु-’ * सभी तैयारियां समय पूरी कर ली जाय। आपदा प्रबंधन विभाग सतत इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो  * हर चीज पर नजर रखता है और पूरी तरह से सतर्क रहना है. मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी * हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें * नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी * जल - जीवन - हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य की सतत् निगरानी करें। वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय * नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके. जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी दें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां...

चादर चढ़ाने के लिए नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस

चित्र
 सादगी के साथ मनाया जाएगा हज़रत मख़दूम शेख सरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी का 662 वां सालाना उर्स चादर चढ़ाने के लिए नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सालाना उर्स के आयोजन को लेकर बैठक नालंदा. बड़ी दरगाह स्थित हजरत मखदूम शेख सरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी के 662 वें सालाना उर्स का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा.हजरत मखदुम के आस्ताने पर चादर पोशी के लिए कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा. श्रद्धालु एवं जायरीन व्यक्तिगत रूप से श्रद्धा के साथ चादरपोशी करेंगे.       सालाना उर्स के आयोजन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी ने मखदूम ए जहां के गद्दीनशीन (पीर साहब) एवं अन्य प्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.         पीर साहब ने बताया कि  इस बार के सालाना उर्स को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. मखदूम साहब के आस्ताने पर चादरपोशी के लिए किसी भी तरह का जुलूस नहीं निकाला जाएगा. लोग व्यक्तिगत श्रद्धा के साथ व्यक्तिगत रूप से चादर पोशी करेंगे.इस अवसर पर किसी मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा.      बाहर से आने वाले जाय...

कनाडा की डॉ0 प्रेवाल ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिटिया को लिया गोद

चित्र
   विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया की 18 माह की बिटिया को आज मिली ममता की छांव कनाडा की डॉ0 प्रेवाल ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिटिया को लिया गोद बेतिया. विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया की 18 माह की बिटिया को आज ममता की छाँव मिली. अब उसका भरण-पोषण और बेहतर तरीके से हो सकेगा तथा उसका भविष्य बेहतरीन हो सकेगा. जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री अभय कुमार की उपस्थिति में कनाडा की एक महिला डॉ0  हरदीप कौर प्रेवाल द्वारा सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को गोद लिया गया.    श्रीमती प्रेवाल बच्ची को पाकर बेहद खुश दिखी और भावुक होकर बोली कि पश्चिमी चम्पारण, बेतिया में बिटिया को पाकर वे काफी प्रसन्न हैं.उन्होंने कहा कि वे इस बच्ची का पालन-पोषण अच्छे तरीके से करेंगी और इसका भविष्य बेहतर बनाएंगी.    जिलाधिकारी ने डॉ0 प्रेवाल से कहा कि बच्ची का अच्छे तरीके से ध्यान रखिएगा और इसका भविष्य उज्जवल बनाएं. उन्होंने डॉ0 प्...

स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली

चित्र
    स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले में नगर निगम बेतिया संचालित है.नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया हैं.महापौर गरिमा देवी सिकारिया का मानना है कि संपूर्ण स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से और अपने अपने घर से ही शुरू करना वक्त की मांग है. आपका यह ‘स्वच्छता व्रत‘ दूसरे के लिए अनुकरणीय उदाहरण और प्रेरक बनेगा.    इसके लिए महापौर ने एक नारा देते हुए कहा है कि आप सब से एक प्रार्थना पूर्ण नारा है कि -घर घर से शुरू करें संपूर्ण स्वच्छता की एक नई कहानी, जन जन को बनना है अब नगर निगम का स्वच्छता सेनानी! बेतिया नगर निगम प्रशासन आपका आह्वान करता है कि नगर निगम के सफाई कर्मी के पहुंचने पर घर में ही छांट कर सूखा और गीला कचरा अलग अलग रख दें.      इस कार्य को घर घर की आदत में शामिल करने के लिए शुक्रवार 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे से बेतिया नगर निगम कार्यालय से तीन लालटेन चौक, राजगुरू चौक होते हुए, काली बाग मंदिर उत्तरवारी पोखरा होते हुए, छावनी चौक से सुप्रिया रोड, स्टेशन चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलने वाली...