मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश
* मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश * नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ. डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के...