संदेश

मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

चित्र
 *  मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश * नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ.      डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.      डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के...

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान

चित्र
* डॉ शकील अहमद खान चुने गए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता * कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक का आज आयोजन किया गया.इस बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के रूप कदवा के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना गया.    बैठक की शुरुआत में उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया.      कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें. साथ ही इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहें.बताते चले कि विधायकों व विधान पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के कारण चुनाव क...

वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित

चित्र
    पटना.आप कहेंगे कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कंग्रेगेशन ऑफ़ जीसस पटना प्रोविंस के सिस्टरों के साथ प्रगाढ़ संबंध कैसे विकसित हो गया! इस संबंध में सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव पहले भी यहां आ चुके हैं.आज वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं.  एसजेजी के सिस्टरों ने बताया कि सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर का जन्म 1932 में उत्तराखंड में हुआ था.उनका निधन 02 जून 2023 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर, पटना में हो गया है. वह 91 वर्ष की थीं. अंतिम संस्कार का मिस्सा 03 जून 2023 को शाम 04ः00 बजे से किया गया.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा और अन्य पुरोहितों ने मिलकर एसजेजी प्रो-कैथेड्रल, बांकीपुर में मिस्सा अर्पित किये.अपने परिसर में ही सिस्टर का दफन कर दिया गया. इसके पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आकर सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.बता दें कि प्रारंभ में एसजेजी के सिस्टरों के द्वारा सेंट मेरी स्कूल संचालित किया जाता था.जिसमे...

हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
    गया. माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हज यात्रा 2023 के  सफल आयोजन के उद्देश्य से आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभाकक्ष में हज भवन पटना के पदाधिकारियों, सचिव अल्पसंख्यक विभाग निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जिला स्तरीय विभिन्न वरीय पदाधिकारी गण हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.        बैठक में बताया गया कि हज यात्रा शुरुआत दिनांक 07 जून से 22 जून, 2023 तक संभावित है, जिसमे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जिले के लगभग 3459 आजमीने हज जेद्दाह के लिए रवाना होंगे. जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं. गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 84 रजाकार रहेंगे जो हज यात्रियों को सुविधा पहुंचाने में कार्य करेंगे.         बैठक में जिलाधिकारी ने हज यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से हज यात्रा 2023 के लिए फ्लाइट की विवरणी, समय सारणी, आवासन की व्यवस्था, नामाजगाह की व्यवस्था, वजू खाना की व्यवस्था, पेयजल...

साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया

चित्र
    गया.माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी द्वारा आज सेवा नगर कॉलोनी स्थित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास एवं अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया.       अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने बच्चों से खाने, पीने, रहने, किताबें, खेलने इत्यादि के संबंध में पूरी जानकारी लिया. साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया.उन्होंने बच्चों को और मेहनत से पढ़ने को कहा.       अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान मेस में बन रहे खाना, वाटर कूलर इत्यादि को घूम घूम कर देखा.उन्होंने लाइब्रेरी में कंपटीशन यथा एसएससी रेलवे बैंक सिविल सर्विसेज इत्यादि की किताबें रखने का निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों को कहा कि कोई भी परीक्षा हार्ड नहीं होता है अपनी मानसिकता अगर मजबूत रखेंगे तो हर परीक्षा आसान दिखेगा. इसी मेहनत के साथ आप सभी पढ़ाई करें और अपने बिहार का नाम रोशन करें.        माननीय मंत्र...

कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल

चित्र
  बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी.वहां पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.नोडल शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने पहेली की सहेली वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. माहवारी से जुड़ी कई प्रकार के भ्रांतियों, समस्याओं के बारे में छात्राओं ने प्रश्न रखा और इसके समाधान से अवगत हुई. कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुई. सामान्यतया ज्यादातर लोग माहवारी विषय पर खुलकर बात नहीं करते है, लेकिन कोहड़ा विद्यालय की बच्चियां काफी जागरूक और जिज्ञासु थी, उन्होंने खुलकर प्रश्नोत्तरी में भाग लिया.            सुश्री आडलीन ने बताया कि उन्होंने आज एक नई पहल की शुरुआत की है, जिले के विद्यालयों में जो भी छात्रा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष कार्य और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी उन्हें शिक्षिका अपनी तरफ से सम्मानित करेंगी.इसकी पहल करते हुए आज कोहड़ा विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाली आठवीं वर्ग क...

अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

चित्र
    * अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि * अग्निकांड में सफीना खातून की हो गयी थी मृत्यु बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज अग्निकांड में मृत हुयी बच्ची के पिता को अनुग्रह अनुदान के तहत 04 लाख रूपये का चेक प्रदान किया.ज्ञातव्य हो कि 06 अप्रैल 2023 को मैनाटांड़ अंचल अंतर्गत गौरीपुर के पुरूषोत्तमपुर निवासी तौहिद मियां की पुत्री सफीना खातुन की मृत्यु घर में अचानक आग लगने से हो गयी थी.        उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित पिता श्री तौहीद मियां को 04 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान की राशि सौंपी गयी.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. आलोक कुमार