संदेश

स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए

चित्र
राहुल गांधी के आगमन को लेकर सभी जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने किया वर्चुअल बैठक *सभी जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया वर्चुअल बैठक पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम से सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की. वर्चुअल मीटिंग के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष ने 23 जून को कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बिहार आगमन पर सभी जिला से कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए.    प्रदेश अध्यक्ष डॉ सिंह ने सभी ज़िलाध्यक्षों से यह आग्रह किया कि वें अधिक से अधिक संख्या के साथ आगामी 23 जून को पटना पहुंचें तथा हमलोगों के लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के स्वागत में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.   गौरतलब है कि श्री राहुल गांधी जी चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा के बाद बिहार आ रहे हैं जिसमे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम...

बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ डा0 अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी

चित्र
  पटना.बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 135 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने डा0 अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डा0 राजेन्द्र प्रसाद, स्व0 ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डा0 श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ अनुग्रह बाबू ने कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी. डा0 सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ डा0 अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी. उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनका दरबाजा गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के लिये हमेशा खुला रहता था.आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है.इसके पूर्व डा0 अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पू...

महागठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे

चित्र
  राहुल गांधी और खड़गे के बिहार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की हो रही है तैयारीः डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह 23 को आ रहे हैं राहुल गांधी, ऐतिहासिक स्वागत की हो रही है तैयारीः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया.    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 4000 किमी के भारत जोड़ो यात्रा के ऐतिहासिक यात्रा के बाद हमारे नेता राहुल गांधी के प्रथम बिहार आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहेगी.सदाकत आश्रम में संबोधन व कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वें महागठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे.    संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने बताया कि आगामी 23 जून को हमारे राष्ट्रीय नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बिहार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी प्रदेश कांग्रेस के द्वारा की जा रही है.इसके लिए सदाकत आश्रम में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है...

रत्नेश सदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

चित्र
  पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.उनका मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हुआ. जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई और उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रत्नेश सदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.            सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से 2010 से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया है.सहरसा जिले के सोनबरसा से जदयू के विधायक हैं. वे मुसहर समाज से आने वाले रत्नेश सदा को नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को माना जा रहा है. बिहार के पूर्व सीएम और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन उनकी खाली जगह को सरकार ने भर दिया है.जदयू एमएलए रत्नेश सदा को सरल स्वभाव का इंसान माना जाता है. वो कभी अपनी आजीविका के लिए रिक्शा चलाते थे. उनके पिता लक्ष्मी सदा भी मजदूर ही थे. कभी रिक्शा चलाने वाले रत्नेश सदा अब नीतीश कैबिनेट में मंत्रालय चलाएंगे. रत्नेश सदा...

संत पापा का लैपरोटोमी और पेट की दीवार का ऑपरेशन

चित्र
  संत पापा को 09 दिनों के बाद ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल से छुट्टी रोम में रहने वाले 83 साल के संत पापा फ्राँसिस बीमार थे.बुधवार 07 जून की सुबह आम दर्शन समारोह के अंत में संत पापा फ्राँसिस को रोम के ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोपहर में उनका ऑपरेशन किया गया. इस अस्पताल में संत पापा का लैपरोटोमी और पेट की दीवार का ऑपरेशन किया गया. संत पापा को 09 दिनों के बाद ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल से छुट्टी मिल गयी.अपनी हर्निया से संबंधित सर्जरी के बाद संत पापा शुक्रवार की सुबह संत मारिया मेजर महागिरजाघर में (सालुस पोपोली रोमानी) रोम वासियों की संरक्षिका माता मरिया की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करने के बाद वाटिकन लौट आए. मालूम हो कि संत पापा 1 अप्रैल 2023 को ब्रोंकाइटिस के लिए ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती होने के बाद और 14 जुलाई 2021 को अपने कोलन सर्जरी के बाद, वाटिकन लौटते समय संत पापा इसी तरह रोम वासियों की संरक्षिका माता मरिया का दर्शन करने गये थे. आज सुबह शुक्रवार को कृतज्ञता की अभिव्यक्ति के रूप में संत पापा ने पूरी ऑपरेटिंग टीम जिसमें डा...

झूठे केस में जेल भेजने के विरोध में ईसाई आदिवासी महासभा का धरना-प्रदर्शन

चित्र
  * बालाछापर के निर्दाेषों को झूठे केस में जेल भेजने के विरोध में ईसाई आदिवासी महासभा का धरना-प्रदर्शन.असली दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठी. 7 दिन के भीतर गिरफ्तारी करें, अन्यथा उग्र आंदोलन की  चेतावनी........ जशपुरनगर.जशपुर जिले में बुधवार को रणजीता स्टेडियम के पास बालाछापर के निर्दाेष लोगों को झूठे केस में गिरफ्तार कर जेल भेजने के विरोध में ईसाइयों ने एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया.इस दौरान बालाछापर कांड के असली गुनहगारों और दोषी पुलिस अधिकारी को सजा दिलाने की मांग उठी. साथ ही 7 दिनों के भीतर उपद्रव मचाने वालों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो ईसाई आदिवासी महासभा ने उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है. धरने के बाद ईसाई आदिवासी महासभा के पदाधिकारी कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपे.        मालूम हो कि जशपुर के बालाछापर गांव में 6 जून 2023 को ग्राम बालाछापर की हीरामुनी बाई पति स्व. सोहन के घर में उसकी बेटी सिस्टर विभा बाई उर्फ विभा केरकेट्टा के कैथोलिक ईसाई नन बनकर प्रथम बार अपने घर आने पर शाम 6 बजे से ईसाई धर्म विधि अनुसार पवित्र मिस्सा (यूख्रीस्तीय प्रार...

बृजभूषण शरण सिंह पर से पॉक्सो हटाने की दिल्ली पुलिस की सिफारिश शर्मनाक है

चित्र
* महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क, कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन जारी रहेगा पटना. ऐपवा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शहादत दिवस के अवसर पर 17 -18 जून को बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हर जगह बड़ा आंदोलन करेगा.इस बात की जानकारी राज्य सचिव अनीता सिन्हा ने दी है. इस बीच ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि नाबालिग महिला पहलवान व अन्य पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बृजभूषण शरण सिंह पर से पॉक्सो हटाने की दिल्ली पुलिस की सिफारिश निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि आज जो चार्ज शीट दाखिल की गई है उससे स्पष्ट है कहा कि  पहलवानों के पक्ष में महिलाओं और किसानों के बढ़ते आंदोलन से   घबराकर सरकार ने 15 जून तक का जो समय लिया था दरअसल वह समय बृजभूषण शरण सिंह को बचाने के लिए पुख्ता तैयारी के लिए ही था.  उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से सरकार बृजभूषण सिंह के बचाव में पूरी मुस्तैदी से अपने तंत्रों का इस्तेमाल करती रही है. एफ आई आर के बाद भी ना तो उसकी  गिरफ्तारी हुई और ना ही 45 दिनों तक कोई  पूछताछ ...