संदेश

राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित

चित्र
    रांची.रांची की फैशन डिजाइनरों में वॉलरी एस गेब्रियल का नाम शुमार है.इस फैशन डिजाइनर वॉलरी एस गेब्रियल को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.   बताया कि राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित वॉलरी एस गेब्रियल निफ्ट दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी  हैं और पिछले 8 वर्षों से पुरुलिया रोड, रांची में उनका फैशन स्टोर है.इस फैशन स्टोर की संस्थापिका निदेशक हैं.वे झारखंड और बिहार का प्रतिनिधित्व करके वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में भाग ली.      नवीनतम पुरस्कार और उपलब्धि विश्व डिजाइनिंग फोरम द्वारा राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर रीना ढाका और बॉलीवुड सेलिब्रिटी अभिनेत्री शांति प्रिया द्वारा  दिया गया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड डिजाइनर रीना ढाका, सब्यसाची एस, जैसे फैशन उद्योग के कई प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्तियों और अमित त्यागी - मुख्य संपादक आज तक चैनल  ने भाग लिया इन दिनो...

राहुल को चुनाव से रोकने की साजिश कर रहे मोदी – अखिलेश

चित्र
   मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत -डा0 अखिलेश पटना. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.      उन्होंने कहा कि राहुल जी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा यह सारा षडयंत्र सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि उनको 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव लड़ने से रोका जा सके. मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत हैं और कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और संघर्ष के लिए तैयार है। राहुल जी संघर्ष से घबराने वाले नहीं बल्कि निखरने वाले व्यक्तित्व हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वर्षों संघर्ष कर आजादी छीनी थी.एक बार फिर कांग्रेस ही मोदी के तानाशाही शासन से देश को आजादी दिलायेगी.      डा0 सिंह ने कहा कि राहुल जी को एक षडयंत्र के तहत फसाया गया और फिर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गयी जबकि इस देश में लूट, हत्या जैसे अनगिनत संगीन अपराध के मामले हैं जिनमें दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामला वर...

राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

चित्र
 *राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद  कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका *राहुल के याचिका खारिज होने के बाद सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया धरना *राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के याचिका खारिज होने के बाद आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना दिया.कांग्रेसजनों ने इसे केंद्र सरकार की राहुल गांधी के खिलाफ  साजिश करार देते हुए धरना पर बैठ गए और बाद में आयकर गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा ने किया.        इस मौके पर बोलते हुए विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साजिश के तहत उन्हें मानहानि के केस में अपने गृह राज्य गुजरात में दोषी बनवाया और उनकी संसद सदस्यता को रद्द कराने मे...

राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए

चित्र
 पटना.जननायक और हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने सदैव सच की लड़ाई लड़ी है. गरीब,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, युवा,महिलाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाया है. आज राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए है और राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को संसद से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है. क्या यह सच नहीं है कि ललित मोदी, नीरव मोदी,मेहुल भाई,विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में देश की आम जनता के पैसे लेकर विदेश भाग गए.इन्हीं भगोड़े लोगों के लिए जिन्होंने देश का पैसा लेकर भागने का काम किया श्री राहुल गांधी जी ने आवाज उठाया तो भाजपा ने झूठ की चालें चल,राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर,संसद से निलंबित कर दिया और उन्हें कटघरे में लाना चाहिए था उन्हे आजाद कर दिया.      श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता से भाजपा डरी हुई है. ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग विपक्षी नेताओं को डराने व धमकाने के लिए किया जा रहा है.तेजस्वी यादव से लेकर ममता बनर्जी,शरद पवार,दक्षिण के ...

विधि के विधान के सामने नस्तमस्तष्क

चित्र
 चुहड़ी.बेतिया धर्मप्रांत के ऐतिहासिक पल्ली है चुहड़ी.यहां से अनेक लोग फादर और सिस्टर धर्मसमाज में गए हैं.उसमें फादर राजेश जैकब भाजू हैं.जिनका दादा  का घर चुहड़ी ही है.यहां पर पटना से फादर राजेश जैकब खुशी में पटना जेसुइट समाज के आंतरिक लेखा अंकेक्षक प्रशांत प्रकाश के विवाह के अवसर पर 27 दिसंबर 2021 चुहड़ी पल्ली आए थे. आज गमगीन माहौल में फादर राजेश जैकब 555 दिनों के बाद प्रशांत प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल होने चुहड़ी पल्ली आए.फादर राजेश भी विधि के विधान के सामने नस्तमस्तष्क हो गए.          मात्र 30 साल की अवस्था में माता रानी प्रकाश और पिता प्रकाश जेम्स ने पुत्र प्रशांत प्रकाश को खो दिया.चुहड़ी पल्ली के लोग आश्चर्य में पड़ गए.न जाने किस जहां में गांव के भाई प्रशांत प्रकाश खो गए.यह तो विधि के विधान ही है कि एक दिन प्रभु के घर चले जाना ही है.मगर युवावस्था में जाने से दिल मानता नहीं है.        मालूम हो कि प्रशांत प्रकाश को बीमार पड़ने पर गोरखपुर स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.04 जुलाई 2023 को सिटी हॉस्पिटल में दोपहर 01.55...

छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप

चित्र
  मोतिहारी. परियोजना” पूर्वी चंपारण के सहयोग से पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कक्षा 5 और 6 के छात्रों के अलावा अन्य प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप का आयोजन दिनांक 1 जून से 30 जून तक किया गया.  इस समर कैंप में सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक प्रारंभिक शिक्षा मनोरंजक तरीके से प्रदान किया गया.पूर्वी चम्पारण जिले के सभी 27 प्रखंडों के 908 गांवों में अब तक 2296 समर कैंप का संचालन किया गया.        इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित व्यक्तियों का चयन किया गया , जो अपनी इच्छा से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे.समर कैंप से पूर्व सभी चयनित स्वयंसेवियों को समर कैंप का संचालन एवं क्रियाकलापों का सही  से क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया.30 दिनों के इस समर कैंप में बच्चों के लिए प्रतिदिन अलग अलग पाठ्य सामग्री, कहानी एवं मनोरंजक गतिविधियों को किया गया.             इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित ...

कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

चित्र
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 24 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 24 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.         नूरसराय के सीताराम प्रसाद द्वारा जेपी सेनानी का पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने सामान्य शाखा प्रभारी को  इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया.बिहारशरीफ प्रखंड के केवल बीघा निवासी जामो देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया.      बिहार शरीफ निवासी मो० नसीरुद्दीन द्वारा बताया गया कि मखदूम तालाब के जीर्णोद्धार एवं पास में नाला के निर्माण के क्रम में निकाली गई मिट्टी रास्ते पर फैल गई है जिसके कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल से दूरभाष पर बात की तथा स्थल निरीक्षण कर समस्या का त्वरि...