संदेश

अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया

चित्र
  कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर में बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है. यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है. इसी कड़ी में कनाडा के दंपत्ति Mr.Eric Norman dueck & Mrs.Autumn Lee Serrai dueck ने अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया.बच्चे को पाकर कनाडा के दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. मौके पर उपस्थित श्री अनिल कुमार, डी0डी0सी0, श्री राजीव कुमार सिंह ए0डी0एम0, श्री विनोद कुमार एस0डी0एम0, पश्चिम चंपारण बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किए. संस्थान में बच्चों को गोद लेते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और उज्जवल भविष्य की कामना किया जाता है. इस बालक  का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया. डीडीसी महोदय ने बालक का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया. सहायक निदेशक श्री अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 16 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया गया. 2018 से ...

समान नागरिक संहिता पर लोकतांत्रिक जन पहल का स्टैंड

चित्र
 समान नागरिक संहिता पर लोकतांत्रिक जन पहल का स्टैंड  लोकतांत्रिक जन पहल का मानना है कि समान नागरिक संहिता न तो जरूरी है और न अपेक्षित। इसलिए केन्द्र में काबिज मौजूदा भाजपा सरकार जिस तरीके से इस मामले को लाना चाह रही है उससे स्पष्ट है कि उसकी मंशा इस बहाने अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों को नीचा दिखाते हुए निशाना बनाना है और आगामी लोकसभा चुनाव में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के आधार पर ख़ासकर मुसलमानों के खिलाफ घृणा और नफ़रत फैला कर हिंन्दु वोट बैंक बनाना है। लोकतांत्रिक जन पहल भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस रवैये की घोर निंदा और विरोध करता है। हमारा संविधान और लोकतंत्र पर्सनल लॉ की इजाजत देता है। इसलिए ये कानून कहीं से भी संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ नहीं है।हमारे संविधान निर्माताओं ने समान नागरिक संहिता को नीति निर्देशक तत्व के तहत रखना उचित समझा। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि वे इस मुद्दे पर संवेदनशील थे और सत्ता के जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ थे। समान नागरिक संहिता का विरोध केवल मुस्लिम समाज के इदारे ही नहीं कर रहे हैं बल्कि आदिवासी, क्रिश्चियन और प्रगतिशील समूहों से जु...

15वीं वित्त आयोग की राशि से कराए गए कार्य का भुगतान नहीं

चित्र
   द्वितीय अपील की सुनवाई के क्रम में कार्य में कोताही बरतने वाले सीओ एवं आरओ पर जिलाधिकारी ने लगाया 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड गया. ’लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल 50 मामलों की सुनवाई की गई.’   फक्कड़ मांझी, गया द्वारा अतिक्रमणमुक्त कराने के संबंध के आवेदन दिया गया था. आज सुनवाई में सीओ नगर द्वारा प्रश्नगत भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराने के कारण जिलाधिकारी ने 5000 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया. चंदन कुमार पासवान, बोधगया द्वारा परिमार्जन वाद से संबंधी शिकायत दर्ज किया गया. आज सुनवाई के क्रम में बोधगया के सीओ और आरओ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनो पदाधिकारियों पर 5-5 हजार रुपए का दंड लगाया गया.  बाल गंगाधर, बाराचट्टी द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में वाद दायर किया गया.आज सुनवाई में बाराचट्टी सीओ और आरओ अनुपस्थित पाए गए, जिस कारण जिलाधिकारी द्वारा 5000-5000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया. संतोष कुमार केसरी, मोहनपुर ने शिकायत किया ...

शिक्षकों के मुद्दे पर व्यर्थ नहीं जाएगा भाजपा कार्यकर्ता का बलिदान

चित्र
   * लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में नीतीश, बर्बर हुई पुलिस * शिक्षकों के मुद्दे पर व्यर्थ नहीं जाएगा भाजपा कार्यकर्ता का बलिदान *  पटना की सड़कों पर लोकतंत्र लहूलुहान हुआ पटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार और चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना और दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है. क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी ? श्री मोदी ने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुँह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है ? उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग के समर्थन में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. श्री मोदी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है.उन्होंने कहा कि जिन म...

श्रद्धा से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू

चित्र
  श्रद्धा से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 107वीं जयंती पटना. बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 107वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में डॉ. सिंह  ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये. उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया। बिहार के राजनीतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है. उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा.      सत्येंद्र बाबू के 107वीं जयंती के अवसर बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, , वि...

प्रधानमंत्री का राहुल गांधी के खिलाफ दमनकारी नीतियों का प्रतिकार

चित्र
  ’मौन सत्याग्रह मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एलान-ए-जंग- डॉ. अखिलेश ’गांधी मैदान में राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर बैठे हजारों कांग्रेसी ’मौन सत्याग्रह से हजारों कांग्रेसजन ने किया प्रधानमंत्री का राहुल गांधी के खिलाफ दमनकारी नीतियों का प्रतिकार पटना. बहुत दिनों बाद आज गांधी मैदान सत्याग्रह का साक्षी बना.अवसर था बिहार कांग्रेस द्वारा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह का. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर से आये हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक मौन सत्याग्रह पर बैठे.            सत्याग्रह का यह व्रत जरूर मौन था, लेकिन हकीकत में यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए और केंद्र की मोदी सरकार के दमनकारी शासन के खिलाफ एलान-ए-जंग था. मौन सत्याग्रह पर जाने से पहले प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र की हत्या का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है.              डा0 सिंह ने कहा कि ...

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना

चित्र
  * जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.          बिहारशरीफ नगर निगम के एक परिवादी द्वारा नल जल का कनेक्शन नहीं किये जाने की जानकारी दी गई. जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को नगर आयुक्त को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया.        राजगीर अनुमंडल के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण संबंधित मामले में स्थल पर कार्रवाई नहीं हुई है. जिलाधिकारी ने राजस्व शाखा प्रभारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. एक आवेदक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग में बीटीएम के चयन के लिए पात्र श्रेणी के अंतर्गत उनका काउंसलिंग नहीं किया गया. जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को बुलाकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.         ...