संदेश

एक दिवसीय बैठक में कहा कि मछुआरों का वगैर फीस वाला वकील-डा0 अखिलेश

चित्र
  मछुआरों का वगैर फीस वाला वकील-डा0 अखिलेश पटना.मैं खुद को मछुआरों का बिना फीस वाला वकील मानता हूँ. पता नहीं क्यों राजनीति में आने के साथ ही मेरे दिल में मछुआरा समाज के लिए कुछ करने की एक अजीब सी ललक पैदा हो गयी. वह ललक आज भी जारी है.  जब मैं अरवल से विधायक बना तब भी, और जब पूर्वी चम्पारण से लोकसभा का सांसद बना तब भी, मैं उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्हें पार्टी नेतृत्व से लड़कर जिला अध्यक्ष बनवाने से लेकर दो विधान सभा क्षेत्रों से टिकट दिलवाये.  यह बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही. वे आज पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार प्रदेश मछुआरा कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हुई एक दिवसीय बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मछुआरा समाज से एक अलग लगाव रहा है, जिसके कारण पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मछुआरा प्रकोष्ठ की स्थापना की. इस अवसर पर बोलते हुए बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आज मछुआरा समाज विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है. पानी ...

छात्रों एवं युवाओं को कोर्ट में बेल से लेकर अन्य कई मदद की

चित्र
 लीगल एड कैंप अति आवश्यक  पटना .बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन विकास कुमार झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय मीटिंग की गई जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल देते हुए कहा की आगामी दो माह में प्रदेश के विभिन्न जिला में संगठन का विस्तार किया जायेगा.     लीगल सेल के मीटिंग को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी ब्रिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि युवा कांग्रेस लीगल सेल प्रदेश के प्रत्येक जिला में विस्तार करना एवं लीगल एड कैंप अति आवश्यक है.      मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने भी लीगल सेल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दिनों आंदोलन कर रहे छात्रों एवं युवाओं को कोर्ट में बेल से लेकर अन्य कई मदद की गई.     बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, विशाल सिंह, नंद सागर पासवान, राकेश कुमार, राजीव सक्सेना, गौहर अली, नीलेश कुमार, शाहरुख खान, सुशांत कुमार सहित दर्जनों लीगल सेल के सदस्य उपस्थित रहें.  आलोक  कुमार 

इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं

चित्र
  * मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.        बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है. प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया.ये अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है. इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे.    इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक, गृह रक्ष...

महिलाओं के उत्पीड़न की है जिसको सुनकर पूरा देश स्तब्ध

चित्र
  * मणिपुर में जारी अमानवीय घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन भोपाल. मणिपुर में जारी हिंसक घटनाओं और महिलाओं के साथ किये गये शर्मनाक बर्ताव के विरोध में आज दिनांक 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, महिला आंदोलनों और जनांदोलनों की तरफ़ से संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन का आयोजन रौशनपुरा चौराहे पर किया गया . उक्त आयोजन में लगभग 300 लोगों ने भागीदारी की.                  उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्वोत्तर प्रांत मणिपुर में विगत लगभग 03 माह से विभिन्न समुदायों के बीच हिंसक घटनाएं जारी हैं जिनके चलते कई लोगों की मृत्यु हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. हाल ही में उजागर हुई सर्वाधिक शर्मनाक घटना महिलाओं के उत्पीड़न की है जिसको सुनकर पूरा देश स्तब्ध है . इन घटनाओं में जहां आम लोगों के जीवन और उनकी सुरक्षा के संदर्भ में कई प्रश्न खड़े हुए हैं वहीं सत्तारूढ़ राजनैतिक दलों और प्रधानमंत्री की बेशर्म चुप्पी हम सभी को शर्मिंदा और परेशान करती है.इन हालातों पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए वहां के आम लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने...

विपक्ष के विजय सिंह की हत्या को बताया स्वाभाविक मृत्यु

चित्र
  *  जदयू एमएलसी के पुत्र को कमजोर पैरवी कर उम्र कैद से बचाया गया * विपक्ष के विजय सिंह की हत्या को बताया स्वाभाविक मृत्यु * हिम्मत है तो लाठीचार्ज की सीबीआई जांच कराएं, रोडरेज मामले में जाएँ सुप्रीम कोर्ट पटना. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार सरकार सत्तारूढ़ दल से जुड़े हत्यारे को साफ बरी करा सकती है और आजीवन कारावास पाये बाहुबलियों की रिहाई के लिए कानून बदल सकती है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति विपक्षी दल का हो, तो उसकी हत्या को हार्ट अटैक बताने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर सकती है. श्री मोदी ने कहा कि जदयू एमएलसी के पुत्र रॉकी यादव को रोडरेज की चर्चित घटना में आजीवन कारावास की सजा से बरी कराने के लिए सरकार ने हाई कोर्ट में न पुख्ता सबूत दिये, न ठीक से पैरवी की. सरकार बताये कि मई 2016 में आखिर व्यवसायी आदित्य सचदेवा की हत्या किसने की थी? उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विधान सभा मार्च के दिन जब भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु लाठीचार्ज से हुई, तो सरकार उसे हार्ट-अटैक बताने लगी. अब झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जारी हो गई. श्री मोदी ने कहा कि ...

विभिन्न आपराधिक मामलों के राजनीतिकरण

चित्र
  नई दिल्ली.मई महीने से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में बीते दिनों दो महिलाओं के साथ हुई बर्बर घटना ने इंसानियत को शर्मशार किया है. पूरे देश में घटना की निंदा हो रही है, लेकिन राजनीतिक दलों ने पूरे मसले पर सियासी रोटी सेंकना शुरू कर दिया है. इसका उदाहरण संसद के अंदर दिखाई पड़ रहा है. मणिपुर के मसले को उठाते हुए संसद को चलने तक नहीं दिया जा रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से बार बार संसद में चर्चा और बहस की बात कही जा रही है, लेकिन विपक्ष लगातार बवाल काटे हुए है.       इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि मणिपुर की घटना निश्चित रूप से बहुत ही गंभीर है और इसकी गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री जी ने स्वयं ही इस बात को कहा है कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ है उससे पूरे का पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है. यहां तक कि मणिपुर की घटनाओं को लेकर कठोर से कठोर कार्यवाही किए जाने की बात प्रधानमंत्री जी ने कही है.        उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना से मेरा हृदय पीड़ा से भरा है. किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने ...

कृषि कार्य के लिए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें

चित्र
  * कृषि कार्य के लिए  किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध करायें * कृषि कार्य के लिए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें * जल संसाधन विभाग नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य के लिए  पानी पहुंचाना सुनिश्चित करे और लगातार इसकी मॉनिटरिंग करे  *  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सप्ताह में होनेवाली बैठक नियमित रूप से हो और हर स्थिति पर नजर बनाए रखें पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में मुख्यमंत्री को भारत मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जून माह में 85 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया जो सामान्य वर्षापात 163.3 मिलीमीटर से 48 प्रतिशत कम है.         1 जुलाई से 21 जुलाई की अवधि में 152.30 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया जो इस अवधि के लिए निर्धारित सामान्य वर्षापात 242.4 मिलीमीटर से 47 प्रतिशत कम है. 1 जून से 21 ...