संदेश

नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का निरीक्षण किया

चित्र
  * मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का किया उद्घाटन पटना. आज पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन के उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का निरीक्षण किया.       नवनिर्मित भवन के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.      इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा श्री सुनील कुमार, पटना...

जनता दरबार में 26 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 * जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 26 आवेदकों की समस्याओं को सुना  * कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा। नालंदा जिले के रहवासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर है। मुख्यमंत्री पटना में जनता दरबार लगाते हैं.जिलाधिकारी इस जिले में ही जनता दरबार लगाते हैं। आज जिलाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में 26 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।       रहुई के दो दिव्यांग लोगों द्वारा बैटरी चालित ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण को नियमानुसार उनके लाभ दिलाने का निर्देश दिया।         जमीन से संबंधित विवाद में मारपीट एवं धमकी दिए जाने से संबंधित दो अलग अलग शिकायत के संदर्भ में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।     कल्याणबीघा शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने वाले निशानेबाजी के खिलाड़ी द्वारा आर्म्स लाइसेन्स दिलाने...

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक

चित्र
 * 20 अगस्त तक बकाया चावल जमा नहीं करने वाले पैक्सों/व्यापार मंडल पर दर्ज होगी प्राथमिकी.अनुपालन नहीं करने वाले प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारियों के विरुद्ध होगा गठित प्रपत्र ‘क‘.जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक... नालंदा। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के तहत अभी तक 35 विभिन्न पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा लगभग 2600 मीट्रिक टन चावल राज्य खाद्य निगम के पास जमा किया जाना शेष है। इनमें से 25 पैक्सों/व्यापार मंडल के पास एक लॉट (29 मीट्रिक टन) से अधिक चावल बकाया है। बकाया चावल को अविलंब जमा कराने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।     जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी बकायेदार पैक्सों/व्यापार मंडल को 20 अगस्त तक बकाया चावल राज्य खाद्य निगम के गोदाम में जमा करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। 20 अगस्त तक सम्पूर्ण बकाया चावल जमा नहीं करने वाले पैक्स/व्यापार मंडल के विरुद्ध 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का...

बेरोजगारी में भारत पाकिस्तान और श्रीलंका से भी बदतर : डा0 अखिलेश

चित्र
 बेरोजगारी में भारत पाकिस्तान और श्रीलंका से भी बदतर  : डा0 अखिलेश पटना । भारत में बेरोजगारी का ये आलम है कि हमारी स्थिति पाकिस्तान और बंगलादेश से तो बदत्तर है हीं यहां तक कि श्रीलंका से भी बदतर हैं जो बदहाली और बेरोजगारी से कराह रहा है। वल्र्ड स्टैटिक्स के आंकड़े के मुताबिक, भारत की बेरोजगारी दर 7.8 फीसदी पर है, जबकि पाकिस्तान की 6.5 फीसदी और बांग्लादेश में 4.7 फीसदी। यहां तक कि श्रीलंका की भी बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी है, मतलब करीब-करीब भारत का आधा।     ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मेरा पहला वोट फॉर इण्डिया’ अभियान की शुरुआत करते हुए कही। इस उपलक्ष्य में आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार युथ कांग्रेस द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व युथ कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दास ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह व युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने इस अभियान के तहत तैयार किये गये रथ को झण्डा दिखाकर रवाना किया।       प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वगैर युवा...

स्वतंत्रता की लड़ाई वास्तव में कांग्रेस की लड़ाई थी

चित्र
   *सदाकत  आश्रम में मना आजादी का 77 वें वर्षगांठ *जिनका आजादी में कोई योगदान नहीं वो कर रहे नेहरू पर टिप्पणी-डा0 अखिलेश पटना ।  यह सोच कर हैरानी होती है कि जिस दल का स्वतंत्रता आन्दोलन में कोई योगदान नहीं था उसके दल के लोग भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर टीका-टिप्पणी करते हैं। भाजपा को छोड़िये इसका मूल रूप जनसंघ का अस्तित्व भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नहीं था। यहाँ तक कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी खुद नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री थे। यह सब जानने के बाद भी भाजपाई बड़ी बेशर्मी से नेहरू पर टीका-टिप्पणी करते रहते हैं। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता के 77वें वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में झण्डे फहराये। इस मौके पर सेवा दल के स्वयंसेवकों ने उन्हें सलामी दी। और लोगों में मिठाइयां बांटी गयी। डॉ. सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल के रूप में कांग्रेस के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक अनुभूति देता है। कांग्रेसी...

एकता परिषद के विभिन्न संघर्षों और अभियानों से निकटता से जुड़े थे

चित्र
  * एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता थे रवि भाई  (बद्री) नहीं रहे हैदराबाद. कल रविवार की रात में एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता रहे रवि भाई  (बद्री) का देहांत हो गया.हर सोमवार को कुछ दिनों से स्वराज शास्त्र पर गूगल मीट हो रही थी.आज शाम सोमवार को मिलना भी था.यह सब विधि के विधान के कारण सहज विश्वास ही नही हो रहा है.     कल सुबह मुझे मेंढलेखा महाराष्ट्र में रहकर स्वराज्य पर काम करने वाले  रवि भाई का फोन आया था. कुछ दिनों से कफ की तकलीफ झेल रहे थे.वे कफ की शिकायत को दूर करने के लिए आयुर्वेद की चिकित्सा हैदराबाद के वैद्य के मार्गदर्शन में कर रहे थे.      हाल ही मे वे डायरिया से परेशान थे.कुछ कमजोरी भी महसूस कर रहे थे.वे बोले की हैदराबाद जाना चाहते है.वहीं बाकी इलाज करेंगे. मैंने पूछा की कमजोरी की  हालत मे कैसे जायेंगे?  वे बोले की बस से जा सकते है.देवाजी भाई बोले की आप इस हालत में बस से मत जाइये.इतना चाहते है तो स्पेशल गाड़ी कर के जायेंगे.देवाजी भाई खुद उन के साथ गये.हैदराबाद के करीब पहुंचने से थोडा समय पहले वे बेहोश हो गये. हैदराबाद मे...

समाज को जागृत करना है

चित्र
    बेतिया.प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ वर्ल्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी के द्वारा आज सोमवार को सेंट माइकल एकेडमी, बेतिया में ‘नशा मुक्ति अभियान‘ पर कार्यशाला आयोजित की गयी.            प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान चलाया रहा है. इस अभियान की शुरुआत सोमवार 7 अगस्त को की गई.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, ब्रह्माकुमारी अंजना बहन अभियान की मुख्य वक्ता व राजीव कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाते हुए नशा मुक्त मोबाइल वैन को रवाना किया गया. नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर संचालित यह अभियान जिले में 18 अगस्त तक संचालित किया जाएगा.इस दौरान शहर से लेकर गांव तक के स्कूलों, चौक चौराहों पर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान के दौरान स्कूली बच्चों व आम लोगों को जागरूक करने को लेकर उन्हें जानकारी दी जाएगी.     इस अभियान के तहत सेंट माइकल एकेडमी, बेतिया में  ‘नशा मुक्ति अभियान‘ पर कार्यशाला आयोजित की गयी.राजस्थान के माउंट आबू से आये राजीव कुमार ज...