संदेश

बैंकर्स, वाहन क्रय फाइनेंसर्स एवं बस ओनर एसोसिएशन के साथ बैठक

चित्र
  मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में  बैठक बैंकर्स, वाहन क्रय फाइनेंसर्स एवं बस ओनर एसोसिएशन के साथ बैठक नालंदा। सभी प्रखंड को जिला मुख्यालय से सुलभ संपर्कता एवं रोजगार के अवसर को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।     इस योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 7 लाभुकों को सवारी वाहन के रुप बस के क्रय पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। प्रति प्रखंड अनुसूचित जाति के 2, अति पिछड़ा वर्ग के 2, पिछड़ा वर्ग के एक, अल्पसंख्यक समुदाय के एक एवं सामान्य वर्ग के एक लाभुक को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। जिस प्रखंड में एक हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति की आबादी होगी वहाँ उक्त श्रेणी से एक लाभार्थी को अतिरिक्त रूप से लाभान्वित किया जा सकेगा।     इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र लोगों द्वारा 27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 28 दिसंबर को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार एवं कोटिवार आवेदकों की वरीयता सूची तैया...

जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

चित्र
अल्पसंख्यक ईसाई नेताओं का जदयू से मोहभंग दीघा विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अल्पसंख्यक ईसाई नेताओं ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया.इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का आग्रह किया गया है.जदयू से इस्तीफा देने वालों में शैलेश अंतुनी,रौनी बर्नड और रीना पीटर हैं.तीनों नेताओं का कहना है कि जदयू तुष्टिकरण की राजनीतिक कर रही है.इससे इस्तीफा देने वाले तीनों नेता खफा हो गये थे.इन नेताओं के इस्तीफा देने से जदयू को जोरदार झटका लगा है. जानकार सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में कद्दावर ईसाई नेता से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे.उक्त कद्दावर नेता को अधिकार देंगे कि आप सही दिशा में देश को ले जाने वाले राजनीतिक दल को समर्थन करने को कहेंगे तो हम तीनों नेता उसका अनुशरण करेंगे. आलोक कुमार  

स्थापना दिवस पर कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव का शंखनाद : डॉ. अखिलेश

चित्र
 स्थापना दिवस पर कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव का शंखनाद : डॉ. अखिलेश पटना.कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए बिहार कांग्रेस प्रदेश भर में पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 28 दिसम्बर को समारोह का आयोजन करेगी।      ज्ञात हो कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उस दिन 138 साल पूरा कर 139वें में प्रवेश कर जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश भर के सभी मतदान केंद्रों, प्रखंडों, जिलों एवं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 9 बजे तक कांग्रेस का झंडा फहराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को सम्बोधित भी करेंगे।          बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसके लिए सभी मोर्चा संगठनों, सभी विभागों, सभी प्रकोष्ठों एवं सभी जिलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। इसमें प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी कांग्रेस का झंडा फहराया जाना है। प्रत्येक बूथ पर ऐसा करने के लिए खास तौर पर कहा गया है। प्र...

राम जानकी विवाह उत्सव समारोह

चित्र
 समेली  ।  प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक राम जानकी मंदिर भरेली सह मलहरिया मंदिर परिसर में राम जानकी विवाह उत्सव समारोह पूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित मंदिर निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री दर्वएश्वर प्रसाद मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाई जा रहीं हैं।        बताते चलें कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि 17 दिसम्बर 2023 को विवाह पंचमी मनाये जाने की की परंपरा रही है। रामायण के अनुसार भगवान शिव ने मिथिला के राजा जनक को दिव्य धनुष उपहार स्वरूप प्रदान किया था।राजा जनक ने शर्त था कि जो भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा सके । उसी से मैं अपनी बेटी सीता का स्वयंवर रचाऊंगा।इस शर्त को भगवान राम ने राजा जनक के धनुष को तोड़ दिया। तत्पश्चात् सीता का विवाह भगवान राम से हुआ। तभी से यह  प्रत्येक वर्ष पूरे भारत वर्ष में विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाने लगा।              मंदिर परिसर भरेली में पंडित भुवनेश्वर प्रसाद राय, सचिन सह युवा मुखिया राज कुमार भारती, उपाध्यक्ष संजय कु...

कई जगहों पर शानदार कार्य किये थे मरहूम फादर जौर्ज

चित्र
पटना. बेतिया में फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर का जन्म 23 जुलाई,1955 को हुआ.मुजफ्फरपुर में 16 दिसंबर,2023 को निधन और पटना में 18 दिसंबर,2023 को अंतिम संस्कार किया गया.यह एक लैटिन कैथोलिक पुरोहित का जीवन है.फादर ‘येसु समाज‘ से संबंध रखते थे.   आज सोमवार को दीघा में स्थित एक्सटीटीआई के गिरजाघर में फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर का शव को रखकर अंतिम बार मिस्सा किया जा रहा है.पटना महाधर्मप्रांत के वर्तमान आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा,सेवानिवृत आर्चबिशप विलियम डिसूजा,डोनाल्ड जे मिरांडा,फादर एलेक्स जेवियर,फादर विक्टर ओस्ता के साथ दर्जनों पुरोहितों ने मिलकर मिस्सा अर्पित किया. इस अवसर पर फादर विक्टर ओस्ता ने  दिवंगत  जौर्ज हिलारियन ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जोरदार ढंग से प्रकाश डाला.   एक महान हस्ति के रूप में ‘येसु समाज‘ में थे फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर  68 साल 4 माह 23 दिन धरती पर रहने के बाद प्रभु के प्यारे हो गए. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत में है आशा दीप.यहां पर फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर रहते थे.आज उनको जोरदार हार्ट अटैक आया.जिसके कारण उनका निधन हो गया. वे 68 साल 4 माह 2...

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य

चित्र
  मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लोगों से आवेदन सृजित करने का दिया गया निर्देश नालंदा। सभी प्रखंड को जिला मुख्यालय से सुलभ संपर्कता एवं रोजगार के अवसर को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इस योजना के तहत जिला मुख्यालय प्रखंड को छोड़कर प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 7 लाभुकों को सवारी वाहन के रुप बस के क्रय पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। प्रति प्रखंड अनुसूचित जाति के 2, अति पिछड़ा वर्ग के 2, पिछड़ा वर्ग के एक, अल्पसंख्यक समुदाय के एक एवं सामान्य वर्ग के एक लाभुक को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। जिस प्रखंड में एक हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति की आबादी होगी वहाँ उक्त श्रेणी से एक लाभार्थी को अतिरिक्त रूप से लाभान्वित किया जा सकेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र लोगों द्वारा 27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 28 दिसंबर को जिला परिवहन पदा...

रिक्त प्रखंड अध्यक्षों की अविलंब नियुक्ति

चित्र
2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राजनीतिक मामले की समिति की बैठक आयोजित की गयी पटना। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राजनीतिक मामले की समिति की बैठक आयोजित की गयी। प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों के साथ हुई इस बैठक में पार्टी को इलेक्शन मोड में लाने पर जोर दिया गया एवं विभिन्न सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर ने रिक्त प्रखंड अध्यक्षों की अविलंब नियुक्ति कर 2024 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2025 की तैयारी का अपना फार्मूला साझा किया। जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिले की समस्याओं से नेतृत्व को अवगत कराया और पुनः शीघ्र बैठक बुलाने की पेशकश की जिसे नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह निजी कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पाए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने की। उनके अलावा पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार एवं विधायक अजय कुमार सिंह न...