संदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर जीवन में बेहतर प्रदर्शन करें बच्चे : जिलाधिकारी

चित्र
  विद्यालय, घर-परिवार और जिले का नाम करेगा रोशन  बेतिया। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चमैनिया तथा बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैनी टोला में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बच्चों के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की दी गयी विस्तृत जानकारी। सहज एवं सरल भाषा में तैयार किये गये लीफलेट, पैम्फलेट, पुस्तक का किया गया वितरण।जिले के चयनित माध्यमिक,उच्च  माध्यमिक विद्यालयों में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की अगुवाई में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन 15 जनवरी से लगातार किया जा रहा है।      शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बच्चों के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.01.2024 को भी जिले के चयनित विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, अभिभावकों को लाभान्वित किया...

आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन

चित्र
आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन  साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा   सीतामढ़ी । आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा  की गई।  जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समय पर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा परेड मैदान(मुख्य कार्यक्रम स्थल) 9ः00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के साथ साथ मार्च पास्ट कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस ,जिला गृह रक्षा वाहिनी सहित बीएमपी ,सशस्त्र सीमा बल, महिला बल के प्लाटून के द्वारा परेड तथा मार्च पास्ट किया जाएगा। 9ः40 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय सीतामढ़ी में झंडोत्तोलन किया जाएगा।   ...

डी एम,पटना, डॉ० चंद्रशेखर सिंह, भा०प्र०से० से कई बार वार्ता

चित्र
मुख्यमंत्री जी को आर्चबिशप तथा एस.के.लॉरेन्स के द्वारा धन्यवाद दिया सब्जी बाग कब्रिस्तान को  सेमेट्री कमेटी  के हवाले कर दिए पटना.बिहार में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा के नेतृत्व में और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, बिहार,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में सीएम नीतीश कुमार को क्रिसमस की बधाई दी गयी.मौके पर वर्षों से बन्द पड़े सब्जी बाग कब्रिस्तान में ईसाई मृत शवों के दफनाने की इजाजत देने के लिये  मुख्यमंत्री जी को आर्चबिशप तथा एस.के.लॉरेन्स के द्वारा धन्यवाद दिया गया।      इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल,माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, बिहार,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के द्वारा उक्त कब्रिस्तान में शवों को दफन करने की इजाजत देने के लिये मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया था तथा इसके संदर्भ में डी एम,पटना, डॉ० चंद्रशेखर सिंह, भा०प्र०से० से कई बार वार्ता की गयी थी। तत्पश्चात डी एम के द्वारा जांच पड़ताल कराने के बाद सब्जी बाग स्थित कब्रिस्तान में मृत ईसाईयों के शवों को दफनाने की इजाजत देने से संबंधित एस के लॉरे...

अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

चित्र
 चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक पटना। बिहार के पूर्व विधान पार्षद एवं पटना उच्च न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गौर तलब है कि चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त हो गया था।  प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अधिवक्ता भी थे। उनके देहान्त से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अलावा विधि क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवाजनों की दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।  शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्...

सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति

चित्र
  सदाकत आश्रम में धूमधाम से मना मकर संक्रांति चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन  पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाया गया। इस अवसर पर चूड़ा-दही एवं तिलकुट के भोज का सुंदर आयोजन किया गया। सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ बैठकर इसका आनन्द लिया। भोज का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा किया गया।                 बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामना दी। इसके अलावा इस अवसर पर जुटे कांग्रेसजनों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।                 इसमें शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख हैं पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधायक राजेश कुमार, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, डा0 हरखू झा, पूनम पासवान, भावना झा, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़,ब्रजेश प्रसाद मुनन, आलोक हर्ष, डा0 संजय यादव, संजय कुमार पाण्डेय, ड...

वह वातावरण को विषैला बना रहा है

चित्र
 भगवान राम को राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा-डा0 अखिलेश वह वातावरण को विषैला बना रहा है पटना । देश में सत्ताधारी वर्ग जिस तरह धर्म की अफीम लोगों को चटा रही है वह वातावरण को विषैला बना रहा है। भगवान को भी राजनीति का खेल बताया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की याद आना लाजमी है। स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी एक महान मजदूर नेता होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट कोटि के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पहले बिहार विधान सभा के सदस्य थे एवं बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे स्व0 राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए। कांग्रेस में इतने कद्दावर नेताओं की कमी खलती है, ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही।     इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक के नेतृत्व में स्व0 बिन्...

सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया

चित्र
 स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। आलोक कुमार