गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर जीवन में बेहतर प्रदर्शन करें बच्चे : जिलाधिकारी
विद्यालय, घर-परिवार और जिले का नाम करेगा रोशन बेतिया। योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चमैनिया तथा बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैनी टोला में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को बच्चों के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की दी गयी विस्तृत जानकारी। सहज एवं सरल भाषा में तैयार किये गये लीफलेट, पैम्फलेट, पुस्तक का किया गया वितरण।जिले के चयनित माध्यमिक,उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की अगुवाई में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन 15 जनवरी से लगातार किया जा रहा है। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बच्चों के हितों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को दी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.01.2024 को भी जिले के चयनित विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, अभिभावकों को लाभान्वित किया...