हर कीमोथेरेपी के बाद दवा चलाने के बाद पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी को
हर कीमोथेरेपी के बाद दवा चलाने के बाद पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी को अब तो वह दूसरे पर आश्रित हो गई पटना.एक महिला स्तन कैंसर से पीड़ित है.उसने अपने सारे सुंदरता को बढ़ाने वाले आभूषणों को बेच दिया.अर्जित धन से स्तन कैंसर के ऑपरेशन करवाने में झोक दी.अब वह पूर्णत: शक्तिहीन हो गई.अब तो वह दूसरे पर आश्रित हो गई है. बक्सर धर्मप्रांत के पीरो पल्ली की रहने वाली बीर कुमारी है.54 साल की है.उसका ऑपरेशन 07 दिसंबर 2023 को बुद्धा कैंसर सेंटर में हुआ.कई बार रक्त चढ़ाना पड़ा.पांचवा कीमोथेरेपी 30 जनवरी 2024 को बुद्धा कैंसर सेंटर में चढ़ेगा. वह महिला स्तन कैंसर से जूझ रही है.हौसल्ला बुलंद है.वीरांगना की तरह बीर कुमारी पांचवां कीमोथेरेपी दिलवाने के लिए जुगाड़ में जुट गयी है.फिलवक्त वीरांगना और कीमोथेरेपी के बीच में पचास हजार रू.दीवार बन गई है. पटना महाधर्मप्रांत की कुर्जी महापल्ली में स्थित बालूपर में बीर कुमारी रहती है.फ्रेडी बापतिस्ट की पत्नी बीर कुमारी हैं.जो बख्तियारपुर में सरकारी टीचर है.फिलहाल 'नो वर्क नो मनी' नियम लागू है...