संदेश

’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी

चित्र
गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में ’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारी एव निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।     गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 है, जिसमें पुरूष-1578310 एवं महिला- 1459582 अन्य-55 है। जिसमें गया जिलें में कुल-87073 नये मतदाता का नाम जोड़ा गया है। जिले में 3254 बूथ हैं। कार्मिक कोषांग गया द्वारा जिले के कुल 393 कार्यालयों के शाखाओं से कुल 23178 सरकारी कर्मियों का डाटा एकत्रित किया गया है। शेष और विभागों से कर्मियों का नाम प्राप्त किया जा रहा है, ताकि चुनाव के विभिन्न कार्यों में उनसे सहयोग लिया जा सके।जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचि पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलेक्शन मोड में आकर पूरी अच्छी तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण होते हुए निर्वाचन का कार्य सफलता पूर्वक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ जितने भी तंत...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

चित्र
योग्य किसानों को ही मिले योजनाओं का लाभ, इसे हर हाल में कराए सुनिश्चितः जिलाधिकारी कृषि यांत्रिकरण मेला का बेहतर तरीके से आयोजन कराने का निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।           बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि यांत्रिकरण 2023-24 अंतर्गत डीएलईसी की समीक्षा की गई एवं जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि यांत्रिकरण मेला का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाय। ज्यादा से ज्यादा किसान इस मेले में भाग लें, इसे सुनिश्चित किया जाय। लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभान्वित किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा गरमा बीज अंतर्गत आवंटित होने के पश्चात नियमानुसार बीज वितरण कराने का निर्देश दिया गया। कृषि क्लिनिक के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। आत्मा अंतर्गत एटीएम, बीटीएम के चयन सूची पर विचार किया गया। पीएम किसान योजना अंत...

सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने एवं विसर्जन जुलूस के लिए निर्धारित शर्त

चित्र
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुपालन के आधार पर लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य नालंदा। आगामी सरस्वती पूजा एवं शबे बारात के अवसर पर जिला में सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बताया गया कि पूर्व के त्योहारों की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजकों को निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर पूर्व से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा, इसका अनुपालन आयोजकों को सुनिश्चित करना होगा। आयोजकों को प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं मार्ग का भी उल्लेख करना होगा। विसर्जन मार्ग का सत्यापन स्थानीय स्तर पर किया जायेगा। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से गाइड लाइन जारी किया गया है, इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।      किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्टर, संवाद, संगीत या सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी।शांति समिति के सदस्यो...

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी को निलंबित किया

चित्र
  सुजीत कुमार राम के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संचालित करने का निर्देश डीईओ को दिया गया विद्यालय के रसोइया को भी हटाया गया बगहा. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा -01 प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांसगांव परसौनी में 05.02.2024 को मध्याह्न भोजन खाने से बच्चे बीमार हुए थे. चिकित्सकों द्वारा समुचित इलाज करने पर सभी बच्चे स्वस्थ हैं और अपने घर चले गए हैं.      इस जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने इस घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लिया है.तत्काल प्रभाव से उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री सुजीत कुमार राम को निलंबित किये जाने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है.साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संचालित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है.       ज्ञातव्य हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा समर्पित किये गए जाँच प्रतिवेदन में विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता एवं लापरवाही सामने आयी है. जांचोपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं. इस घटना से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है. इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने बगह...

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया

चित्र
मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ, पोर्टल का भी किया लोकार्पण पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार लघु उद्यमी योजना का शुभारंभ किया तथा बिहार लघु उद्यमी योजना के पोर्टल का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया।         इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत करने के लिये आप लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमलोगों ने जाति आधारित गणना करवाई ताकि जाति के साथ-साथ हर किसी की आर्थिक स्थिति का भी पता चल सके। सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि 94 लाख से अधिक गरीब परिवार हैं जिनको आर्थिक मदद की जरूरत है। हमलोग ऐसे सभी परिवार के लाभुकों को 2-2 लाख रुपया सहायता राशि देंगे ताकि वे लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। इसकी ट्रेनिंग भी अलग से दी जाएगी। आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘ बिहार लघु उद्यमी योजना‘ लागू की गयी है। योजना के अन्तर्गत राज्य के...

अभियान में अर्थ दंड में लगभग 8 लाख रुपये की वसूली

चित्र
आजकल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है  नालंदा। आजकल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके तहत जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहारशरीफ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण, वाहन बीमा, फिटनेस एवं नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा (टोटो) चालक आदि को लेकर लगाये गये  अभियान में अर्थ दंड में लगभग 8 लाख रुपये की  वसूली  की गई ।             राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जा रहा है। इसके तहत आज बिहारशरीफ में हॉस्पिटल चैक एवं अम्बेर चैक पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।             जाँच अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट,वाहन प्रदूषण, फिटनेस, बीमा, नाबालिग द्वारा वाहन चालक आदि की जांच की गई।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगभग 8 लाख रुपये के अर्थदंड की वसूली की गई। दो नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा चलाते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध प्रति वाहन 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया ग...

जिले के कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा

चित्र
  पुलिस अधीक्षक, बगहा, एसडीएम, बगहा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे मौजूद सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का लिया गया जायजा जिले के कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू राजकीयकृत डी एम एकेडमी, राजकीय मध्य विद्यालय, नरईपुर, नॉर्थ बिहार सुगर मिल्स प्लस टू उच्च विद्यालय नरईपुर, बाबा भूतनाथ महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था ।   प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।           इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा ...