संदेश

शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया  नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरा राशन कार्ड में नाम होने के बावजूद अनाज नहीं मिल रहा है से संबंधित समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा  को  निर्देशित किया गया ।     जीयर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पिता जी मध्य विद्यालय जीयर में प्रहरी के पद पर कार्यरत हैं लेकिन इन्हें किसी तरह का सहायता राशि नही मिला है जिससे बहुत समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा  समस्या  निष्पादन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरान्त अनुग्रह अनुदान की राशि नहीं मिली है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा, नालंदा को निर्देश दिया ...

बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार

चित्र
बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार पटना. बिहार के 40 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया. 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई. इसके बाद ईवीएम की गिनती हुई. बिहार में एनडीए या महागठबंधन की कौन होगा विजेता इसकी झलक दोपहर 12 बजे के बाद दिखने लगी थी. अब चुनाव परिणाम सामने आ गया. एनडीए को 30 सीट पर जीत मिली. जिसमें भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर जीत मिली है. लोजपा रामविलास को 5 और जीतन राम मांझी की HAMS को एक सीट पर जीत मिली. इंडिया गठबंधन में राजद को 4, कांग्रेस को 3, CPI (ML) को 2 सीट पर जीत मिली है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जीते. मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राज भूषण चौधरी जीते. पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह जीते. पश्चिम चंपारण से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल जीते. सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीते. दरभंगा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर जीते. मधुबनी से बीजेपी के अशोक कुमार जीते. अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते. नवा...

लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

चित्र
 चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाईः डा0 अखिलेश                   पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ियाँ हुई। पार्टी के नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी के जो लोग चाहे किसी भी स्तर के हों, इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। मैं इसकी जांच करवा रहा हूँ। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक करने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।                उन्होंने लोकसभा चुनाव में बिहार के परिणाम को पार्टी के लिए पहले से बेहतर बताया। मालूम हो कि पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन को मात्र एक सीट मिला था, जबकि इस बार 9 सीट पर जीत हासिल हुई है। जिसमें राजद से 4, कांग्रेस से 3 तथा माले से 2 सीट शामिल है।                डा0 सिंह ने चुनाव परिणाम को मोदी के अहंकार को ध्वस्त करने वाला बताया। ...

भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी

चित्र
4 जून मोदी के लिए साबित होगा ’वाटरलू‘ :  डा0 अखिलेश पटना. 4 जून मंगलवार मोदी के लिए अमंगलकारी सिद्ध होगा। यह मोदी के लिए वाटरलू साबित होगा। जिस तरह वाटरलू के युद्ध में हार के बाद नेपालियन आत्मसमर्पण कर गुमनामी के अंधेरे में खो गया था, ठीक वही हाल मोदी का होगा। उस दिन मोदी सरकार का होगा देश की सत्ता से सफाया। भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे सोमवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। डा0 सिंह ने कहा कि ये उनका दावा नहीं बल्कि हकीकत है जो पूरे देश भर और खासकर बिहार के कोने-कोने से मिल रहे फीडबैक के आधार पर कह रहे हैं।      आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महागठबंधन कम से कम 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने संबंधित सवाल पर चुटकी लेते हुए डा0 अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को शायद लीची खाने गए हों। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 का आँकड़...

पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम

चित्र
 बिहार में गुंडों का राज स्थापित-डा0 अखिलेश पटना ।मुजफ्फरपुर की तीन नावलिग लड़कियों की हत्या का मामला सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। डा0 सिंह ने कहा कि नीतीश-भाजपा शासनकाल में बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है। ऐसे में नीतीश सरकार नावालिग बच्चियों के शोषण और हत्या के लिए खासतौर पर कुख्यात रही है। अभी हाल की ताजा घटना में मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके से दो दलित नावालिग एवं एक अति पिछड़े समुदाय की लड़की की हत्या होश उड़ाने वाली है। तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 14 साल की है और तीनों एक साथ मुजफ्फरपुर से लापता हो गयी थी। जानकारी के मुताबिक तीनों की लाश उत्तर प्रदेश से बरामद हुई है। पुलिस इतने सनसनीखेज मामले में भी कितनी लापरवाही बरतती है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले पटना में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। गुंडों का हौसला आसमान छू रहा है। पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों की इस तरह की हत्या समाज और शासन के लिए कलंक है जिसकी मैं घोर न...

वर्ष 1921से 2024 तक 41 अध्यक्ष बने हैं

चित्र
               क्या आप जानते है वर्ष 1921से 2024 तक 41 अध्यक्ष बने हैं बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्षों का कार्यकाल 1.मो. मजहरूल हक, बार. एट लॉ.1921 से 1930 तक 2.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1931 से 1935 तक 3.डॉ.श्री कृष्ण सिंहा 1935 से 1936 तक 4.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1936 से 1946 तक 5.प्रो. अब्दुल बारी 1946 से 1947 तक 6.श्री महामाया प्रसाद सिन्हा 1947 से 1948 तक 7.पं. प्रजापति मिश्र 1948 से 1950 तक 8.डॉ. लक्षमी नारायण सुधांशु 1950 से 1952 तक 9.पं. प्रजापति मिश्र 1952 से 1953 तक 10.श्री नन्द कुमार सिन्हा (प्रभारी)1953 से 1954 तक 11.डॉ.श्री कृष्ण सिन्हा 1954 से 1955 तक 12.श्री नन्द कुमार सिंह 1955 से 1959 तक 13.श्री अब्दुल क्यूम अंसारी 1959 से 1962 तक 14.पं. राजेन्द्र मिश्र 1962 से 1968 तक 15.श्री अनन्त प्रसाद शर्मा 1968 से 1971 तक 16.श्री विद्याकर कवि 1971 से 1973 तक 17.श्री सीताराम केशरी 1973 से 1977 तक 18.श्री मुंगेरी लाल (कार्यकारी) 1977 से 1977 तक 19.श्री केदार पाण्डेय 1977 से 1980 तक 20.श्री रफीक आलम 1980 से 1983 तक 21.श्री राम शरण प्रसाद सिंह...

मीसा भारती के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश ने की मार्मिक अपील

चित्र
मीसा भारती के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश ने की मार्मिक अपील पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू की बेटी एवं पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी की उम्मीदवार मीसा भारती के लिए मार्मिक अपील की। उन्होंने ब्रह्मर्षि समाज के लोगों से एकजुट होकर मीसा भारती के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने अपने समाज को याद दिलाया कि लालू यादव के कारण ही उन्हें राजनीतिक पहचान मिली। जब वे पहली बार विधानसभा पहुंचे तो आरजेडी के टिकट पर फिर बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। लालू जी ने ही उन्हें पहली बार लोकसभा उम्मीदवार बनाया और वो जीत कर केन्द्र में मंत्री भी बने।    डा0 सिंह ने कहा कि इस बार भी लालू एवं तेजस्वी यादव पूरी तरह से भागलपुर में अजीत शर्मा को, वैशाली में मुन्ना शुक्ला एवं महाराजगंज से आकाश कुमार सिंह को जीताने के लिए अपनी जान झोक दी है इसलिए ब्रह्मर्षि समाज को भी पूरी ताकत लगाकर आरजेडी के उम्मीदवार को जीताने की हर कोशिश करनी चाहिए। डा0 सिंह सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जगह-जगह वोट मांगे। इसमें खुसरूपुर में पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्...