संदेश

अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा

चित्र
पटना। आज गुरूवार 13 जून 2024 को मुख्य सचिव, बिहार एवं अध्यक्ष ,बिहार लोक सेवा आयोग , पटना की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 22 /2024 , अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।     विदित हो कि अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  TRE-3 का आयोजन दिनांक 19.7..2024 से 22.7.2024 तक चार तिथियों में एकल पाली में की जानी है । समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में उक्त परीक्षा का संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए । परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे /जैमर/बज्रगृह की सुरक्षा/  एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए । उक्त परीक्षा में नालंदा जिलान्तर्गत 13 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8016 परीक्षार्थी भाग लेंगे । इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिक...

बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत 26 परिवाद में आदेश पारित

चित्र
 बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत 26 परिवाद में आदेश पारित नालंदा। आज सोमवार 10 जून को बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम 2015 के तहत श्री वैभव श्रीवास्तव , प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप  विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार का  सुनवाई करते हुए 26 परिवाद में आदेश पारित किए गए। परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत भू-लगान रसीद निर्गत किए जाने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया।    परिवादी भूषण कुमार द्वारा दर्ज शिकायत नल जल का पाइप 3 फीट नीचे करने एवं स्वास्थ्य केंद्र भवन के अधूरा कार्यों को पूरा करा कर स्वास्थ्य केंद्र डुमरावाँ को देने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया । परिवादी विशुनदेव प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी रद्द किए जाने से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया ।      परिवादी रविंद्र प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत जमाबंदी में रैयत के नाम में त्रुटि से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया । परिवादी सुमति देवी द्वारा दर्ज शिकायत दाखिल खारिज से संबंधित मामले को निष्पादित किया गया ।      परिवादी राजक...

शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 14 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया  नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने शनिवार को 14 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरा राशन कार्ड में नाम होने के बावजूद अनाज नहीं मिल रहा है से संबंधित समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा  को  निर्देशित किया गया ।     जीयर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पिता जी मध्य विद्यालय जीयर में प्रहरी के पद पर कार्यरत हैं लेकिन इन्हें किसी तरह का सहायता राशि नही मिला है जिससे बहुत समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा  समस्या  निष्पादन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरान्त अनुग्रह अनुदान की राशि नहीं मिली है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा, नालंदा को निर्देश दिया ...

बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार

चित्र
बिहार से जीतने वाले उम्मीदवार पटना. बिहार के 40 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया. 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई. इसके बाद ईवीएम की गिनती हुई. बिहार में एनडीए या महागठबंधन की कौन होगा विजेता इसकी झलक दोपहर 12 बजे के बाद दिखने लगी थी. अब चुनाव परिणाम सामने आ गया. एनडीए को 30 सीट पर जीत मिली. जिसमें भाजपा और जदयू को 12-12 सीटों पर जीत मिली है. लोजपा रामविलास को 5 और जीतन राम मांझी की HAMS को एक सीट पर जीत मिली. इंडिया गठबंधन में राजद को 4, कांग्रेस को 3, CPI (ML) को 2 सीट पर जीत मिली है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जीते. मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राज भूषण चौधरी जीते. पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह जीते. पश्चिम चंपारण से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल जीते. सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीते. दरभंगा से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर जीते. मधुबनी से बीजेपी के अशोक कुमार जीते. अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह जीते. नवा...

लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

चित्र
 चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कारवाईः डा0 अखिलेश                   पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ियाँ हुई। पार्टी के नेताओं द्वारा अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी के जो लोग चाहे किसी भी स्तर के हों, इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। मैं इसकी जांच करवा रहा हूँ। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक करने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।                उन्होंने लोकसभा चुनाव में बिहार के परिणाम को पार्टी के लिए पहले से बेहतर बताया। मालूम हो कि पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन को मात्र एक सीट मिला था, जबकि इस बार 9 सीट पर जीत हासिल हुई है। जिसमें राजद से 4, कांग्रेस से 3 तथा माले से 2 सीट शामिल है।                डा0 सिंह ने चुनाव परिणाम को मोदी के अहंकार को ध्वस्त करने वाला बताया। ...

भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी

चित्र
4 जून मोदी के लिए साबित होगा ’वाटरलू‘ :  डा0 अखिलेश पटना. 4 जून मंगलवार मोदी के लिए अमंगलकारी सिद्ध होगा। यह मोदी के लिए वाटरलू साबित होगा। जिस तरह वाटरलू के युद्ध में हार के बाद नेपालियन आत्मसमर्पण कर गुमनामी के अंधेरे में खो गया था, ठीक वही हाल मोदी का होगा। उस दिन मोदी सरकार का होगा देश की सत्ता से सफाया। भाजपा 150 के आँकड़े में सिमट जाएगी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे सोमवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। डा0 सिंह ने कहा कि ये उनका दावा नहीं बल्कि हकीकत है जो पूरे देश भर और खासकर बिहार के कोने-कोने से मिल रहे फीडबैक के आधार पर कह रहे हैं।      आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि महागठबंधन कम से कम 25 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने संबंधित सवाल पर चुटकी लेते हुए डा0 अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी को शायद लीची खाने गए हों। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 का आँकड़...

पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम

चित्र
 बिहार में गुंडों का राज स्थापित-डा0 अखिलेश पटना ।मुजफ्फरपुर की तीन नावलिग लड़कियों की हत्या का मामला सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला। डा0 सिंह ने कहा कि नीतीश-भाजपा शासनकाल में बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है। ऐसे में नीतीश सरकार नावालिग बच्चियों के शोषण और हत्या के लिए खासतौर पर कुख्यात रही है। अभी हाल की ताजा घटना में मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके से दो दलित नावालिग एवं एक अति पिछड़े समुदाय की लड़की की हत्या होश उड़ाने वाली है। तीनों बच्चियों की उम्र 13 से 14 साल की है और तीनों एक साथ मुजफ्फरपुर से लापता हो गयी थी। जानकारी के मुताबिक तीनों की लाश उत्तर प्रदेश से बरामद हुई है। पुलिस इतने सनसनीखेज मामले में भी कितनी लापरवाही बरतती है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले पटना में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही। गुंडों का हौसला आसमान छू रहा है। पूरे प्रदेश में गुंडों का राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों की इस तरह की हत्या समाज और शासन के लिए कलंक है जिसकी मैं घोर न...