संदेश

हर दिन मिलने वाले लोगों का हर्षपूर्वक अभिवादन करना

चित्र
  पटना. ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले समय-समय चालीसा काल (लेंट) में लचीलापन घोषित करते रहते हैं. अब नया फरमान जारी किया गया है कि आप मांस के उपवास के बजाय 15 सरल दया के कार्य करें.यह संत पिता फ्रांसिस ने यह सुझाव दिया है.देखिए, यह कितनी सुंदर बात है. 1. हमेशा और हर जगह ‘नमस्ते‘ या ‘हैलो‘कहना। 2. 'धन्यवाद ;कहना, भले ही इसकी कोई आवश्यकता न हो। 3. दूसरों को याद दिलाना कि आप उनसे प्रेम करते हैं। 4. हर दिन मिलने वाले लोगों का हर्षपूर्वक अभिवादन करना। 5. बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रेमपूर्वक दूसरों की कहानी सुनना। 6. रुक कर किसी की सहायता करना और जरूरतमंदों के प्रति सचेत रहना। 7. किसी के मनोबल को ऊँचा उठाना। 8. दूसरों की योग्यताओं या सफलता का उत्सव मनाना। 9. जो चीजें आप उपयोग नहीं करते, उन्हें जरूरतमंदों को देना। 10. जब जरूरत हो, तब किसी की मदद करना ताकि वे आराम कर सकें। 11. प्रेमपूर्वक सुधार करना, डर के कारण चुप न रहना। 12. अपने करीबियों के लिए अच्छे कार्य करना। 13. घर में जो चीजें उपयोग करते हैं, उन्हें साफ करना। 14. दूसरों को उनकी कठिनाइयां दूर करने में सहायता करना। 15. यदि माता...

माता कलीसिया ने उपवास और परहेज का दिन ठहराया है

चित्र
पटना.ईसाई समुदाय का दुखभोग राख बुधवार 5 मार्च से शुरू हो गया.उस दिन ईसाई समुदाय निकटवर्ती चर्च गए. चर्च के पुरोहित ने ईसाई धर्मावलंबियों की ललाट पर पवित्र राख से क्रूस का चिन्ह बनाकर कहा कि हे! मानव तुम मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओंगे.राख बुधवार के दिन ने माता कलीसिया ने उपवास और परहेज का दिन ठहराया है.इसके आलोक में सयाने उपवास और बच्चे परहेज करते हैं.राख बुधवार को सुबह में मिस्सा और पवित्र राख ललाट में लगाने के बाद एक बार फिर शाम को क्रूस रास्ता में भाग लेने चर्च गए. वहां पर ईसा मसीह के दुखों से संबंधित 14 झांकियों से सामने प्रार्थना किए.इसे क्रूस का रास्ता कहा जाता है। इसमें भाग लेकर घर लौटने पर सयानों ने उपवास और बच्चों ने परहेज तोड़ा गया.  बताते चले कि पश्चिम चंपारण के लोग राख बुधवार के पहले ईसाई समुदाय ने 4 मार्च को गोश्त और भूंजा का पर्व मनाया. बिहार के पश्चिमी चम्पारण के ईसाई समुदाय ने गोश्त और भूंजा का पर्व का लुफ्त उठाया.अब पश्चिमी चम्पारण से निकलकर गोश्त और भूंजा का पर्व का प्रसार देश-प्रदेश-विदेश में हो गया है.इसके साथ ही ईसाई समुदाय 4 मार्च (रम) को छोड़ दिए और ईसा मसीह...

नीतीश के सात निश्चय का कतरा भी बजट से गायब

चित्र
 महंगाई कम करने के बजाय तरकारी बेचने में लग गई नीतीश सरकार - डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सोमवार को पेश बिहार के बजट को बेजान, बेअसरदार और उम्मीद के प्रतिकूल करार दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी साल के बजट में उम्मीद थी कि इसमें रोजगार की बात होगी, महंगाई को कम करने की कम से कम तात्कालिक कोशिश होगी, युवाओं के लिए रोजगार युक्त प्रशिक्षण की बात होगी, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की बात होगी, डीजल-पेट्रोल पर वैट घटाकर महंगाई पर नकेल कसने की बात होगी, किसान के लिए एमएसपी की बात होगी लेकिन सब के सब ढाक के तीन पात. चूंकि डबल इंजन की सरकार का यह आखिरी बजट है इसलिए बड़ी उम्मीद थी कि बिहार वासियों को कम से कम मंहगाई और बेरोजगारी की मार से कुछ राहत मिलेगी.लेकिन मंहगाई को कम करने के बजाय सरकार तरकारी आउटलेट के जरिए मुनाफा कमाने की कोशिश में लग गई है.यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा नीतीश के सात निश्चय का कतरा भी बजट से गायब है. मेरी समझ में एक बात नहीं आती कि करीब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश ...

किशोरी रिंकी डेविड का बुलावा प्रभु येसु ख्रीस्त के दरबार में हो गया

चित्र
 ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना मैं तुम्हारे आंसुओं की बूंदें गिरते हुए देखता हूँ.मैं तुम्हें मेरा नाम पुकारते हुए सुनता हूँ.मैं जानता हूँ कि तुम मुझे नहीं देख सकते,लेकिन मैं तुम्हें वैसे ही थामे रहता हूँ. ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना मैं तुम्हारे आंसुओं की बूंदें गिरते हुए देखता हूँ.मैं तुम्हें मेरा नाम पुकारते हुए सुनता हूँ.मैं जानता हूँ कि तुम मुझे नहीं देख सकते,लेकिन मैं तुम्हें वैसे ही थामे रहता हूँ.दिल्ली महाधर्मप्रांत की सक्रिय पल्ली विकासपुरी में मातम छा गया है.यहां पर रहने वाली किशोरी रिंकी डेविड का बुलावा प्रभु येसु ख्रीस्त के दरबार में हो गया है.उनके दरबार में जाने के पूर्व परिजनों और पल्ली निवासियों को न चिट्ठी न संदेश देकर चली गई. मां सुचित्रा डेविड और पिता डेविड जौर्ज कहते हैं कि बड़े दु:ख के साथ सूचित कर रहे है कि मेरी बेटी रिंकी को परम पिता परमेश्वर ने अपने चरणों में बुला लिया है. अब उसका अंतिम संस्कार उसके पैत्रिक निवास गाँव खोरिया,पोस्ट जरैला,थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल बिहार मे किया जायेगा.दिल्ली महाधर्मप्रांत की सक्रिय पल्ली विकासपुरी में मातम छा गया है.यह...

जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन

चित्र
 जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन पटना.बिहार के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू अपने चार दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पटना जिला के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घण्टो बैठक की.बैठक का दो एजेंडा था- जनसंपर्क एवं जनसंवाद को दुरूस्त करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर परिचर्चा एवं संगठन को सुदृढ़ करने के तरीकों पर विचार। बैठक में इस दिशा में अपनाये जाने वाले भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सविस्तर चर्चा हुई. बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी ने जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सेतू बनाकर संगठन को जनमानस से जोड़कर लड़ने का आह्वान किया और  चुनावी जीत का फार्मूला दिया, ’लड़ेंगे और जीतेंगे’. प्रभारी अल्लावारू ने जमीनी स्तर के कांग्रेसजनों के साथ ग्रामीण स्तर पर जन-अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व प्रत्याशी आदि से सुझाव मांगे एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विचार मंथन किया.इसके बाद इन नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से व...

हमारा लक्ष्य डबल इंजन की सरकार का सफाया- डा0 अखिलेश

चित्र
 चुनावी जंग के लिए कांग्रेस का शंखनाद   हमारा लक्ष्य डबल इंजन की सरकार का सफाया- डा0 अखिलेश   पटना.बिहार कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है एवं पुरानी भूलों से सीख लेकर समय से पहले वार मोड में आ चुकी है.पिछले एक सप्ताह से चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के बाद आज उसके क्रियान्वयन का श्रीगणेश आज हो गया. इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह अपने समर्थकों के हुजूम के साथ चम्पारण का दौरा शुरू कर दिया.उधर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा वैशाली पहुँच चुकी हैं.अगले दौर के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा भी युद्ध स्तर पर तैयार की जा रही है.मीडिया, सोशल मीडिया के द्वारा पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार करने में जुटी है. वहीँ वार रूम के पुनर्गठन का काम तेजी से जारी है.    बिहार के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर पटना पहुँचे. 24 फरवरी को यह सिलसिला पटना जिला से शुरू हुआ जिसके तहत पटना महानगर, पटना ग्रामीण-1 एवं पटना ग्रामीण-2 के अधीन आने वाले जिलाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश ड...

पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी जदयू छोड़ हुए कांग्रेस में शामिल

चित्र
  पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर अंसारी जदयू छोड़ हुए कांग्रेस में शामिल पटना. पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ जदयू नेता अली अनवर अंसारी आज अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल हो गए.अनवर 2017 तक नीतीश कुमार के सहयोगी रहे लेकिन नीतीश के भाजपा के साथ गठजोड़ करने से आहत होकर जदयू का दामन छोड़ा था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अली अनवर एवं उनके दर्जनों सहयोगियों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई, हालांकि इसकी घोषणा पहले दिल्ली में कर दी गई थी. इसके लिए पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने पार्टी में अली अनवर का स्वागत करते हुए कहा कि अनवर साहब एक सामाजिक सरोकार वाले व्यक्ति रहे हैं लेकिन ये नीतीश के मिजाज को भाँप नहीं पाये.राजनीति में ऐसी भूलें हो जाया करती हैं.अली अनवर के कांग्रेस में आ जाने से बिहार कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.              अली अनवर ने कहा कि वे मोदी के नफरत के बाजार में राहुल जी की मोहब्बत की दुकान की ओर आकर्षित होने के कारण कांग्रे...