संदेश

मनीषा की याद में एक पौधा कॉलेज परिसर में लगाया

चित्र
  मनीषा की याद में एक पौधा कॉलेज परिसर में लगाया  ⁨ पटना . अहमदाबाद विमान हादसे में कई लोगों की जान चली गई है. उन्हीं में से एक हैं एयर होस्टेस मनीषा थापा. मनीषा थापा के निधन के बाद उनके पूर्व शैक्षणिक संस्थान सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों, शिक्षकों और प्रशासन को गहरा सदमा लगा है. आज कॉलेज में एक संवेदना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मनीषा के सहपाठियों, शिक्षकों और एल्युमिनाई सदस्यों ने भाग लिया और मनीषा की याद में एक पौधा कॉलेज परिसर में लगाया.         लाइब्रेरी शिक्षक तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि मनीषा सहज तरीके से लाइब्रेरी में पुस्तक पढ़ने के बाद कुछ पुस्तकों की लिस्ट उन्हें देती थी. वह उस पुस्तकों को निकाल कर रख देते थे. इसके बाद मनीषा कॉलेज से घर जाते समय उन पुस्तकों को लेकर चली जाती थी और फिर उसे पढ़कर समय पर लौटा देती थी. कोर्स कंप्लीट होने के बाद भी मनीषा तीन-चार बार कॉलेज आई. मनीषा जब भी कॉलेज आती थी, तब सभी शिक्षकों और अपने जूनियर से से जरूर मिलती थी. उनको बताती थी कि मैंने इंडिगो ज्वाइन कर लिया है.          गुज...

विभिन्न चरणों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में

चित्र
पटना .इंडिया गठबंधन में गठबंधन स्तर पर और पार्टी स्तर पर लगातार पहलकमियां हो रही हैं. राजद,कांग्रेस के साथ साथ भाकपा माले जमीनी स्तर पर और राज्य स्तर पर पहलकदमियों में है. बिहार में पदयात्राओं का रिकॉर्ड्स भाकपा माले ने बनाया है. माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य नेताओं की अगुवाई में तकरीबन 1500 किलोमीटर की पदयात्राएं विभिन्न चरणों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई है.     दलितों, बच्चियों-महिलाओं के ऊपर हमले और अल्पसंख्यकों पर हमले की हर घटना पर माले ने प्रतिवाद किया है. राज्य में आशा,विद्यालय रसोइया,आंगनबाड़ी और सफाई कर्मियों के साथ साथ जीविका दीदियों के आंदोलन को ऐक्टू/कर्मचारी संगठनों ने नया तेवर दिया. माइक्रो फाइनेंस के कर्ज तले तबाह महिलाओं को कर्ज से मुक्ति दिलाने की बड़ी मुहिम महिला संगठन पचूं के जरिए चलाई जा रही है. दलित गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध खड़ा किया है. बुलडोजर राज के खिलाफ माले का संगठन खेग्रामस के विधानसभा के समक्ष बार बार प्रदर्शन किया है और हर जिले में मोर्चा लिया है. दलित गरीबों के वास आवास का प्रश्न माले आंदोलन का मुख्य प्रश्न है. हज...

बिहार के युवा पलायन को हैं मजबूर, नीतीश भाजपा शासन में नौकरियों की किल्लत: राजेश राम

चित्र
  ’बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ता अपराध के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी रोजगार केन्द्र पर तालाबंदी ’बिहार के युवा पलायन को हैं मजबूर, नीतीश भाजपा शासन में नौकरियों की किल्लत: राजेश राम ’नीतीश भाजपा ने बिहार को मजदूरी के लिए किया मजबूर, रोजगार नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दो : दीपेंद्र हुड्डा ’बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में भटकना पड़ता है : उदय भानु चिब पटना.बिहार में कांग्रेस की राज्यव्यापी नौकरी दो या सत्ता छोड़ो प्रदर्शन के तहत पटना में इनकम टैक्स गोलंबर पर स्थित रोजगार एवं नियोजन भवन पर हजारों युवाओं, छात्रों, संविदा कर्मियों, और नागरिकों ने एकजुट होकर बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया. बिहार की आम जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को सख्त चेतावनी दी और चेताया कि बिहार के युवाओं को नौकरी दो या सत्ता छोड़ो! यह आंदोलन बिहार के युवाओं, छात्रों और संविदा कर्मियों के भविष्य को बचाने और उनका हक दिलाने का इंकलाबी अभियान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेत...

’बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा

चित्र
  * 18 से 27 जून तक राज्य के चार इलाकों में निकलेगी ’बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा * बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य * भाजपा-एनडीए के शासन में भारत हर मोर्चे पर हुआ कमजोर * भाकपा (माले) 40 से 45 सीटों पर चुनावी तैयारी में पटना.भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कतहा कि बिहार में इस समय सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, और जनता अपराध व अराजकता के चंगुल में फंसी हुई है.       उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के नाम पर बिहार में सामंती उत्पीड़न को बढ़ावा मिला है.महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं.राज्य की जनता अब इस दमनकारी शासन से मुक्ति चाहती है.       माले महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम पूरी तरह विफल रहा. विभिन्न जिलों में जीविका समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, आशा वर्कर और माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में डूबी महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी ...

पल्ली पुरोहित और प्रिंसिपल की जमकर पिटाई

चित्र
  * पल्ली पुरोहित और प्रिंसिपल की जमकर पिटाई   * नकाबपोश डकैतों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सड़क जाम किया समसेरा .दक्षिण झारखंड स्थित सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड में समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. चार से पांच की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने सबसे पहले चर्च परिसर में बने पुरोहितों के आवास में घुसकर हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश की.     इस कदम का विरोध करने पर नकाबपोश डकैतों ने तीन पुरोहितों, फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें एक कमरे में बांधकर बंद कर दिया. घायल पुरोहितों को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.       पुरोहितों के अनुसार, नकाबपोश डकैतों ने चर्च परिसर में बने आवास में घुस आए और पिस्तौल तथा धारदार हथियार दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगने लगे.चाबी देने में आनाकानी करने पर उन्होंने पुरोहितों ...

कुशासन काल के ग्यारह साल में देश हुआ बदहाल : राजेश राम

चित्र
 कुशासन काल के ग्यारह साल में देश हुआ बदहाल : राजेश राम पटना . पूत के पाँव पालने में दिख जाते हैं, मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में कदम रखते ही इस बात का आभास करा दिया था कि यह सरकार किसान, दलित, मजदूर, महिला और गरीब विरोधी है. ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कही.     प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि “अच्छे दिन आने वाले हैं, हम मोदी जी को लाने वाले हैं”.. यह गाना शायद नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या जैसे बैंकों के लुटेरों और मोदी जी के दोस्तों अडानी-अंबानी ने लिखा था, क्योंकि यह सिर्फ इन्हीं लोगों के लिए ही चरितार्थ हुआ. बाकी सभी देशवासी आज एक स्वर में फिल्म “आखिरी दांव” का गाना गा रहे हैं- “बेदर्दी, धोखेबाज, झूठा... झूठा! झूठे से प्यार किया, वादों पर ऐतबार किया. हम ही नादान थे जो इतना इंतजार किया. झूठे से प्यार किया, वादों पर ऐतबार किया.”    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि मोदी सरकार के ग्यारह सालों में देश को किस तरह बदहाल किया गया, उन्होंने बताते हुए कहा कि  *  सत्ता में आते ही किसानों क...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता किस प्रकार से मुसलमानों के उत्पाद का बहिष्कार करवाया

चित्र
नवादा .राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र मणिलाल गांधी हैं. मणिलाल गांधी के एक पुत्र अरुण मणिलाल गांधी था. अरुण मणिलाल गांधी के एक ही बेटा था, जिसका नाम तुषार अरुण  गांधी.महात्मा गांधी के परपोते, मणिलाल गांधी के पोते और अरुण मणिलाल गांधी के पुत्र तुषार अरुण गांधी हैं. उनका पटना और नवादा में कार्यक्रम था.दोनों कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता श्री तुषार गांधी थे.                संपूर्ण क्रान्ति दिवस और पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि गांधी जी के परपोते तुषार गाँधी के समस्त छात्र और छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाने रे‘ से सत्र की शुरुआत  हुई और छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी का संकल्प गीत नया जमाना नयी जवानी देंगे अपनी कुर्बानी कहने वाले दीवानो की बनी आज संघर्ष वाहिनी को सुशील ने गाया.                इसी सत्र में कारू जी ने भी युग की जड़ता के खिलाफ एक इंकलाब ,गीत  गाए. सत्र का संचालन उदय भागलपुर और ज्ञानेन्द्र महाराष्ट्र ने किया....