ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया
गुवाहाटी.भारत और श्रीलंका के द्वारा संयुक्त रूप से महिला वनडे विश्व कप का मेजबानी किया जा रहा है.अब तक 12 मैच खेले जा चुके है.अभी तक चार शतक बनाया गया है.विश्व कप 2025 के पहले वनडे मुकाबले में मेजबान भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी अहम था, खासकर इसलिए क्योंकि पहली पारी में टीम एक समय बेहद मुश्किल में थी, जब 124 के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे. लेकिन इस कठिन परिस्थिति से अमनजोत कौर, स्नेह राणा, और दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को न सिर्फ मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि गेंदबाजी में भी जीत की नींव रखी. महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया.महिला विश्व कप का दूसरा मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया. महिला विश्व कप का दूसरा मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया. 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिला. दोनों टीमों की कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी शतकों की चमक बिखेरती दि...