संदेश

मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

चित्र
 नरकटियागंज स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई नरकटियागंज.नरकटियागंज में  बिनु सर्जिकल केयर में पूनम देवी का भर्ती कराया गया.यहां के चिकित्सकों ने पूनम देवी का ऑपरेशन किया.वह दो दिनों तक ठीक थी. तीसरे दिन पूनम देवी की हालत खराब होने लगी.इस हालात को सुधारने के बदले चिकित्सक और कर्मचारी भाग खड़े हुए.इस तरह के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.    इस  बिनु  सर्जिकल केयर में पूनम देवी नामक मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. बिनु सर्जिकल केयर हॉस्पिटल (पूर्व में नीतू सर्जिकल केयर) को प्रशासन ने सील कर दिया है. हॉस्पिटल के कर्ताधर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया.            घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार के निर्द...

माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

चित्र
 कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण  मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 के प्रथम स्तरीय मतदान दल के कर्मियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए मतदान दल के कर्मी जो पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किए थे,  उनके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी के आदेशानुसार उक्त कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन सी एस डी ए भी  पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित किया गया.     इसमें सभी स्तर के मतदान डालकर्मी जैसे- पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम ,मतदान पदाधिकारी द्वितीय ,मतदान पदाधिकारी तृतीय, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर इत्यादि के साथ-साथ माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. जिसमें मतदान दल के कर्मियों के लिए मौक पोल ड्रिल के  साथ-साथ चुनाव में होने और आने वाली कठिनाइयों का निवारण भी जिला मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया गया.  उन्हें आश्वस्त किया गया कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया ज...

वीवीपैट स्क्रीनिंग कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया

चित्र
नालंदा . आज दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को श्री कुंदन कुमार , जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, नालंदा  एवं श्री भारत सोनी ,पुलिस अधीक्षक, नालंदा  द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ  मघड़ा अवस्थित ई०वी० एम० वेयर हाउस में ई०वी० एम० /वीवीपैट स्क्रीनिंग कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान ई०वी० एम० की सुरक्षा, रखरखाव एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया की बारीकी से देखने के उपरांत उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.    नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग ने बताया कि विधानसभा वार CU,BU सेग्रीगेशन कार्य पूर्ण हो चुका है ,वीवीपैट सेग्रीगेशन का कार्य प्रगति पर है , इसे जल्द ही ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा . जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देशित किया कि ई०वी० एम० की स्क्रीनिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उच्च स्तर की सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा वार स्क्...

उम्मीदवारों को अनुमतियाँ अब एक ही स्थान पर

चित्र
 चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम जिलास्तर पर समाहरणालय परिसर में एकल खिड़की प्रणाली प्रारंभ उम्मीदवारों को अनुमतियाँ अब एक ही स्थान पर बेतिया . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत सभी उम्मीदवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार-प्रसार में विभिन्न अनुमतियों की प्राप्ति में सुविधा हेतु विभिन्न स्तरों पर एकल खिड़की कोषांग की व्यवस्था की गयी है.इसी क्रम में आज दिनांक-15.10.2025 को जिलास्तरीय एकल खिड़की की व्यवस्था जो लाहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यालय में संचालित है, का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया. एकल खिड़की व्यवस्था (कोषांग) में सभी राजनैतिक उम्मीदवारों को उनके चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन/रैली/चुनाव कार्यालय/हेलीकॉप्टर आदि की अनुमति उक्त कोषांग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर दी जायेगी. इस मौके पर श्री सुमित कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, श्री अरुण प्रकाश, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं...

दीपावली का पर्व 5 दिनों का पर्व है

चित्र
गयाजी.दीपावली का पर्व 5 दिनों का पर्व है जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है. 18 अक्टूबर धनतेरस, 19 अक्टूबर 2025 छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी), 20 अक्टूबर दिवाली और लक्ष्मी पूजा, 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर भाई दूज दिन है.अबकी बार धनतेरस और दिवाली से लेकर भाई दूज तक का पूरा कैलेंडर. यह तिथि और मुहूर्त होगा धनतेरस, छोटी दिवाली और दिवाली मनाने के लिए सबसे उत्तम रहेगा.               गोवर्धन अन्नकूट पूजा प्रतिपदा तिथि के दिन मनाने की परंपरा है. प्रतिपदा तिथि 21 तारीख को शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर लगेगी और 22 तारीख को शाम में 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदय तिथि के अनुसार, 22 तारीख को ही गोवर्धन पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा.भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है. 22 तारीख को रात में 8 बजकर 17 मिनट पर कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ होगा और 23 तारीख को रात में 10 बजकर 47 मिनट पर द्वितीया तिथि का समापन होगा। ऐसे में पंचांग की गणना के अनुसार भाई दूज पर्व 22 तारीख को ही मनाया जाना उचित होगा.   ...

आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न

चित्र
 बेतिया.आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रवर्तन एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई.      बैठक का उद्देश्य आदर्श आचार संहिता (MCC) के प्रभावी पालन तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करना था.बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एफएसटी (Flying Squad Team) एवं एसएसटी (Static Surveillance Team) आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से कार्य करें.गश्ती दलों की संख्या तथा गश्ती बढ़ाई जाए तथा जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए, साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी म...

बिहार में उभरते क्रिकेटरों में वैभव सूर्यवंशी के अलावे अनेक प्लेयर हैं

चित्र
  बिहार में उभरते क्रिकेटरों में वैभव सूर्यवंशी के अलावे अनेक प्लेयर हैं            बिहार क्रिकेट: लगातार गिरावट की कहानी पटना .बिहार क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए ये खबर बेहद निराशाजनक है कि रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में टीम एलीट ग्रुप से बाहर होकर फिर से प्लेट ग्रुप में लौट गई है. कभी उम्मीदों की नई सुबह के साथ रणजी में वापसी करने वाली यह टीम अब लगातार गिरावट का शिकार बनती जा रही है. 2018 में बिहार को रणजी में दोबारा मान्यता मिली थी. प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन कर एलीट ग्रुप तक का सफर तय करने वाली टीम से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें थीं.       लेकिन इन सात वर्षों में बिहार क्रिकेट की तस्वीर में सुधार के बजाय गिरावट ही दिखी है. रणजी 2025-26 के पूरे सीजन में भी बिहार किसी तरह एलीट ग्रुप में टिकी रही थी, मगर इस बार केरल के खिलाफ शर्मनाक हार ने उस संभावना को भी खत्म कर दिया. चार दिन के मैच में कुछ ही घंटों में दो बार ऑल आउट होना न केवल तकनीकी कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि मानसिक तैयारी और टीम संयोजन की कमी को भी दिखाता है. सात में...