मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
नरकटियागंज स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई नरकटियागंज.नरकटियागंज में बिनु सर्जिकल केयर में पूनम देवी का भर्ती कराया गया.यहां के चिकित्सकों ने पूनम देवी का ऑपरेशन किया.वह दो दिनों तक ठीक थी. तीसरे दिन पूनम देवी की हालत खराब होने लगी.इस हालात को सुधारने के बदले चिकित्सक और कर्मचारी भाग खड़े हुए.इस तरह के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस बिनु सर्जिकल केयर में पूनम देवी नामक मरीज की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. बिनु सर्जिकल केयर हॉस्पिटल (पूर्व में नीतू सर्जिकल केयर) को प्रशासन ने सील कर दिया है. हॉस्पिटल के कर्ताधर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री धर्मेन्द्र कुमार के निर्द...