Bihar : मेरा भारत, ग्रीन भारत
मेरा भारत, ग्रीन भारत : जलवायु संरक्षण के युवा सहभागिता विषय पर संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी में भव्य कार्यक्रम आयोजित बेतिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (My Bharat) के तत्वावधान में संत लौरेंस स्कूल, चुहड़ी में "मेरा भारत, ग्रीन भारत : जलवायु संरक्षण हेतु युवा सहभागिता" विषय पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी, माय भारत, पश्चिम चम्पारण श्री शशांक मित्तल, यूथ आइकन बिहार श्री आदित्य कुमार मधुकर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोनाल्ड कुँअर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने कार्यक्रम के वातावरण को और भी गरिमामय बना दिया। अपने संबोधन में जिला युवा अधिकारी श्री शशांक मित्तल ने पर्यावरण संरक...