संदेश

फादर बर्टी पौल का पुरोहिताभिषेक का 28 वां पावन दिवस

चित्र
  पटना.आज बालक येसु के पालक पिता संत जोसेफ का पर्व है.यह पर्व माता कलीसिया ने द्योषित की है.आज हमलोग माता मरियम के दुल्हे तथा येसु के पालक पिता संत जोसेफ को याद करते हैं.इसी तरह उत्तर बिहार के ईसाई समुदाय फादर बर्टी पौल को याद करते हैं.फादर का जन्म चखनी पल्ली में हुआ है.यह बगहा एक प्रखंड में पड़ता है.बेतिया धर्मप्रांत की चखनी पल्ली में जन्म लेने वाले फादर बर्टी पौल का पुरोहिताभिषेक का 28 वां पावन दिवस है.फादर बर्टी का पुरोहिताभिषेक 19 मार्च 1994 में हुआ था.मौसम के 28 वसंत ऋतु देख चुके फादर कहते हैं कि मेरे लिए येसु से दुआ करें ताकि मैं पुरोहिताई जीवन को पवित्रता के साथ जीते हुए ईश्वरीय योजना में आगे बढ़ते हुए मानव सेवा करता रहूं. बता चले कि चखनी पल्ली में रहने वाले अनीश साह भी हैं.पटना जेसुइट प्रोविंश में जाने वाले प्रथम व्यक्ति हैं.हालांकि रायपुर महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप  विक्टर हेनरी  ठाकुर और पटना महाधर्मप्रांतीय पुरोहित फादर चार्ली चखनी पल्ली के ही हैं.यहां से कई सिस्टर अलाकोक भी धर्मसमाज में हैं.एक डिकेन भी हैं. इसी तरह चखनी पल्ली से ब्रदर जोसेफ साह थे. ब्रदर जार्ज ठा...

पुरोहिताभिषेक का शानदार पचास साल मुबारक हो पुरोहित

चित्र
पटना.विख्यात येसु समाज के पुरोहित हैं फादर हेनरी रेबेलो. अभी 84 साल का हैं. उनका जन्म 28 अक्टूबर 1938 हुआ था. जब 21 साल के थे,तब उन्होंने येसु समाज में 8 जून 1959 में प्रवेश किए. अभी प्रवेश के 63 साल हो गया. जब वे 34 साल के थे,तब उनका पुरोहिताभिषेक 18 मार्च 1972 को हुआ.अभी 50 साल हो गया. आज फादर हेनरी रेबेलो का स्वर्णिम दिवस है.भला क्यों हो उन्होंने येसु समाज के पुरोहित के रूप में 50 वर्ष पूरा कर लिये हैं.आज 18 मार्च 2022 को पचास साल हो गया.पुरोहिताभिषेक का शानदार पचास साल मुबारक हो.   उत्तर बिहार के ईसाइयों का उद्गम स्थल बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित थे फादर हेनरी रेबेलो.कई जगहों पर शानदार कार्य करने के बाद कुर्जी पल्ली के भी पल्ली पुरोहित थे.जब पल्ली पुरोहित थे,तब विश्व विख्यात संत विंसेंट डी पौल सोसाइटी की स्थापना में कुर्जी पल्ली में की थी.संत विंसेंट डी पौल समाज के आध्यामिक सलाहकार बनकर सोसाइटी को आगे बढ़ाने का काम किया.कोलकाता के अधीन सोसाइटी रहने के बाद पटना पार्टिकुलर काउंसिल बनने के बाद सेंटल काउंसिल बना.इसके बाद आज विभिन्न पल्लियों में संचालित है.शानदार पचास वर्ष पूरा...

पटना प्रोविंश यूथ कमीशन के द्वारा यूथ संगोष्ठी 20 मार्च को आत्मदर्शन में

चित्र
पटना.आजकल ईसाई समुदाय का दुःखभोग चल रहा है. ईसाई धर्मावलम्बियों ने 02 मार्च को राख बुधवार मनाया. इस दिन चर्च के पुरोहितों के द्वारा विश्वासियों की ललाट पर पवित्र राख से क्रूस का चिन्ह बनाकर स्मरण दिलवाया कि हे ! मनुष्य तुम मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओंगे. इस दिन ईसाई समुदाय ने उपवास और परहेज रखा. शाम के समय उपवास तोड़ा जाता है.आज दुःखभोग का 17 वां दिन है. आज शुक्रवार है.होली का दिन है. होली के पकवान से परहेज कर रहे हैं. पवित्र दुःखभोग की अवधि में ईसाई समुदाय उपवास और परहेज रखते हैं.हालांकि इसमें माता कलीसिया ने 18 साल से नीचे और 60 साल से ऊपर वालों को छूट दे रखी है. बहरहाल ईसाई समुदाय शिद्ददत से ईसा मसीह के दुःखभोग में स्वयं को शामिल कर रहे हैं. उपवास और परहेज रखते हैं. बुधवार और शुक्रवार के दिन में चर्च जाते हैं और ईसा मसीह के दुःखों पर आधारित 14 मुकाम में बड़ी भक्ति से शामिल होते हैं. इसके बाद पवित्र धार्मिक अनुष्ठान में सशरीर उपस्थित होकर परमप्रसाद ग्रहण करते हैं. इस बीच पटना प्रोविंश यूथ कमीशन के द्वारा यूथ संगोष्ठी 20 मार्च को आत्मदर्शन में किया गया है.यूथ संगोष्ठी चालीस...

केरल को 'ईश्वर का अपना घर' कहा जाता है

चित्र
मलयट्टूर. ईसाई मिशनरियों के द्वारा ऐसा कहा जाता है कि “भारत मे ईसाइयत का आगमन ईसा मसीह के बारह प्रेरितों (शिष्यों) में से एक थोमस के द्वारा अरब की खाड़ी पार कर भारत में आने के साथ ही शुरु हो गया था. सन् 52 ईं. मे केरल के क्रान्गानोर नामक जगह पर पहुँचे, जहाँ से उन्होंने भारत के तटीय इलाकों में सुसमाचार प्रचार किया. सर्वप्रथम मालावार तट के ब्राह्मणों के बीच उसने प्रचार किया और उनके प्रभाव से कई ब्राह्मणों ने ईसाइयत को ग्रहण किये . संत थॉमस चर्च, मलयट्टूर के विकर जनरल का कहना है कि मलयट्टूर में स्थित पहाड़ पर संत थोमस चढ़े थे.वहां पर संत थोमस का पैरों का निशान है.जो पवित्र स्थान और दर्शनीय स्थल बन गया है.केरल एवं अन्य राज्यों के भक्तगण दर्शन करने आते हैं.जमीन से लेकर पहाड़ की चोटी तक प्रकाश की व्यवस्था कर दी गयी है.रात में आसानी से दर्शन किया जा सकता है.यहां संत थोमस चर्च भी है. बताते चले कि प्रत्येक दिन भक्तगण पहाड़ की चोटी तक जाते हैं. इस समय यानी प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग अवधि में भक्तों की संख्या अधिक हो जाती है. पहाड़ पर चढ़ते समय भक्तगण कूस का रास्ता तय करते चलते जाते हैं. नीचे से चोटी ...

प्रसिद्ध गीतकार एंथोनी दीपक की 88 वीं जयंती मनायी गयी

चित्र
  रोमन कैथोलिक समुदाय में बहुत ही कम शख्स है जो हिन्दी भाषा के गीतकार हो.मगर पश्चिम चम्पारण के रामनगर में रहने वाले एंथोनी दीपक नामक हस्ती को विशिष्टता प्राप्त हुई.उनकी 88 वीं जयंती मनाई गई. पेश है स्वीटी माइकल की रिपोर्ट.. रामनगर. पश्चिम चम्पारण जिले में है रामनगर.यहां पर रोमन कैथोलिक समुदाय के लोग रामनगर पल्ली में रहते हैं. इस समय बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल सह पल्ली पुरोहित फादर फिनटन साह हैं.इस पल्ली में अरूण एंथोनी दीपक रहते हैं. इनका पिताश्री प्रसिद्ध गीतकार एंथोनी दीपक थे.उनकी 88 वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह पूर्वक नगर के सोमेश्वर साहित्य संसद परिसर में परमार्थ संस्थान द्वारा मनाई गई. उपस्थित गणमान्यों ने गीतकार दीपक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर क्रार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वाद्य यंत्रों के माध्यम से भी गीतकार तथा संगीतकार एंथोनी दीपक को श्रद्धांजलि दी गई.  इस कार्यक्रम के दौरान परमार्थ महिला सम्मान- 2022 से चुहड़ी में रहने वाली और बेतिया में कार्य करने वाली समाजसेविका मेरी आडलीन को सम्मानित किया गया.मेरी आडलीन को यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य ...

कुर्जी पल्ली के युवाओं के लिए एक आधे दिवसीय ‘यूथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘

चित्र
  प टना.दीघा स्थित ‘एक्सटीटीआई‘ परिसर में है आत्मदर्शन.कुर्जी पल्ली के द्वारा 20 मार्च को दिन रविवार को कुर्जी पल्ली के युवाओं के लिए एक आधे दिवसीय ‘यूथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘ रखा गया है. इस संगोष्ठी में ‘धर्मसभा पर धर्मसभा‘ का आधिकारिक नाम हैः ‘एक धर्मसभा के लिए चर्च‘ कम्युनियन, भागीदारी और मिशन‘ संत पापा फ्राँसिस द्वारा पूरे चर्च को इस ‘धर्मसभा प्रक्रिया‘ के लिए बुलाए जाने से पहले ही, दुनिया भर के कई बिशपों ने अपने स्थानीय चर्चों को पुनर्जीवित करने के लिए धर्मसभा का उपयोग किया है.इसके आलोक में युवाओं को दिशानिर्देश देने के संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. कुर्जी पैरिश यूथ ओरिएंटेशन प्रोग्राम आत्मदर्शन में 20 मार्च 2022 को होगा. इसमें भाग लेने वाले युवागण का आगमन आत्मदर्शन में होगा. यहां पर आगमन होने के बाद 8ः00 बजे पंजीकरण होगा. पंजीकरण होने के बाद 8ः 30 बजे से एक-दूसरे के साथ परिचय होगा. 8ः45 बजे से प्रथम सत्र प्रारंभ फादर अनिल के द्वारा synadollityपर होगा. द्वितीय सत्र 9ः45 बजे से फादर प्रकाश के द्वारा टीम वर्क पर होगा. इस सत्र के बाद 10ः30 कॉफी ब्रेक होगा. तीसरा सत्र 11ः 00 बजे से...

शपथ जोशुआ पीटर डि‘सूजा ले रहे हैं

चित्र
पणजी.गोवा में मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर गणेश गांवकर ने सभी 39 नव निर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विधायकों ने कोंकणी, मराठी या अंग्रेजी भाषा में शपथ ली.शपथ ग्रहण करने के बाद सभी विधायकों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया. विधानसभा में सभी एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाई दिए. इससे पहले सोमवार को नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने विधानसभा सत्र बुलाया था. श्रीधरन ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई थी.     आठ गोवा विधानसभा के उनतीस विधायकों ने मंगलवार को पद की शपथ ली, आखिरी दिन जब पिछली गोवा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होना था. प्रोटेम स्पीकर ने सोमवार को राज्यपाल के समक्ष शपथ ली थी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस्तीफा देने के बाद, शनिवार 12 मार्च को राज्यपाल द्वारा सातवीं गोवा विधानसभा को भंग कर दिया गया था. गोवा विधानसभा में कुल 19 नए चेहरे हैं, जो विधायी प्रक्रिया के लिए बिल्कुल नए हैं.इसके अलावा, चार विधायक पूर्व में गोवा विधानस...