संदेश

जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया

चित्र
विघानंद राम ने जिलाधिकारी से कहा कि बंदोबस्ती पर्चा तो वितरण कर दिये.जरूरी है दखल कब्जा भी दिलाने का कार्य संपादित करें.दायित्व निर्वहन के लिए धन्यवाद.... मोतिहारी.जिलाधिकारी महोदय ,पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार अभियान बसेरा के तहत बास भूमि विहीन परिवार को सरकारी जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण समारोह का आयोजन अपर समाहर्ता कार्यालय, मोतिहारी में किया गया.अपर समाहर्ता, श्री अनिल कुमार की उपस्थिति में तिरकौलिया अंचल में 17 एवं मोतिहारी सदर अंचल में 13 यानी कुल 30 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन/ आवास विहीन लाभुकों के बीच जमीन बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया. इस अवसर पर भूमि उप समाहर्ता, सदर मोतिहारी, अंचलाधिकारी तिरकौलिया एवं मोतिहारी सदर, राजस्व पदाधिकारी, मोतिहारी एवं तिरकौलिया अंचल के साथ-साथ संबंधित  महिला/ पुरुष लाभार्थी उपस्थित थे. आलोक कुमार

पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में मनरेगा से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिले भर में मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर कार्य प्रगति को गूगल शीट एवं पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें. मैन्डेज को आधार सीडिंग से जोड़ने, अंकेक्षण कार्य करने, जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन, ससमय भुगतान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जिले भर में लक्ष्य के अनुसार लगभग 7 लाख 92 हजार वृक्षारोपण की तैयारी को लेकर  भी उन्होंने विस्तृत समीक्षा की.गार्जियंस आफ चंपारण अंतर्गत जिले भर में 12234 पुराने वृक्षों का जिओ टैगिंग एवं 59 हजार लोगों के द्वारा ओनरशिप लिया जा चुका है.                        चंपारण के प्रहरी पुराने वृक्षों की सुरक्षा कार्य में प्रगति लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. आलोक कु...

बगहा-02 अंचल के खरहट में 15 एकड़ भूमि चिन्हित

चित्र
   जनजातीय मामले मंत्रालय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential School) अनुसूचित जनजाति (एसटी) योजना शुरू की है जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को मध्यम और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करती है. योजना अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए लाभकारी है.... बेतिया.अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 480 आसन वाले एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इससे इस क्षेत्र के जनजातीय छात्र-छात्राओं को अत्यधिक फायदा होगा और वे उच्च विद्यालय तक की पढ़ाई उक्त विद्यालय के माध्यम से कर सकेंगे.इससे जनजातीय वर्ग के बच्चों का शैक्षणिक विकास होगा और भविष्य उज्जवल होगा. उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च विद्यालय के लिए भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान अपर समाहर...

शीघ्र ही पैसासेलिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

चित्र
 * फिलहाल जेट स्की स्कूटर, मोटर बोट/पैसेंजर बोट, टू सीटर क्यॉक, जॉर्बिंग बॉल का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक * माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग, श्री नारायण प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया विधिवत उद्घाटन बेतिया.पश्चिम चंपारण के वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के प्रेमियों सहित जिलेवासियों का इंतजार अब खत्म हुआ. अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को ओपन कर दिया गया है, जहां अब कोई भी आकर विभिन्न वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं.इसका मतलब हे कि अगर आप बेतिया गये हैं तो जरूर ही वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा लीजिए. माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार, श्री नारायण प्रसाद द्वारा आज दिनांक-22.06.2022 को अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री राजकुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.  उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभ...

यह प्रथम आयोजन शनिवार 25 जून को

चित्र
बेतिया.इस साल बेतिया पल्ली में परिवार दिवस मनाने का निश्चय किया गया है. इस आशय का निर्णय पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष फादर हेनरी फर्नांडो की अध्यक्षता वाली बैठक में ली गयी. बेतिया पल्ली के गौरवमयी इतिहास में पहली बार परिवार दिवस मनाया जाएगा.यह पूर्णत: जन आधारित है. जी हां,यह प्रथम आयोजन शनिवार 25 जून को होगा.ईसाई धर्मावलंबियों का कार्यक्रम होने के कारण परिवार दिवस के अवसर पर संध्या 5:00 बजे से नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड वर्जिन मेरी बेतिया चर्च  में मिस्सा होगा.मिस्सा उपरांत रंगारंग मनोरंजन कार्यक्रम किया जाएगा.इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन है.प्रभु येसु ख्रीस्त के नाम प्रीतिभोज का लुफ्त उठाया जाएगा.इसके बाद परिवार दिवस संपन्न हो जाएगा.  पल्ली परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवार दिवस-2022 की सफलता के लिए आयोजन समिति बनायी जाए.सर्वप्रथम बेतिया के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो को आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाया गया.उसके बाद  तेज तर्रार पल्ली परिषद के सदस्य जेम्स माइकल को संयोजक बनाया गया.इस आयोजन समिति के  रेमंड रिचर्ड, आलवर्ट माइकल, मेल्विन, श्रीमती स्टेला श्रीमती वा...

अभी विधायक अनंत सिंह राजद में हैं

चित्र
पटनाःआखिरकार इस बोलती तस्वीर में कौन हैं ? ये लोग.ये लोग किनकी तीमारदारी कर रहे हैं? भाकपा माले लिबरेशन के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा है कि यह भाजपा नेताओं का दोमुंहापन का इतिहास में काले अक्षरों के रूप में दर्ज होगा.विपक्ष में रहने पर दाग और पक्ष में आने से बेदाग करने का कारखाना खोल रखा गया है.अभी विधायक अनंत सिंह राजद में हैं. इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि विधायक अनंत सिंह को सजा होने से एक बार फिर साबित हुआ कि राजद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी हैं. इसके सरगना चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद हैं. मोदी ने कहा कि चारा घोटाला में तत्कालीन मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री- विद्यासागर निषाद, चंद्रदेव प्रसाद वर्मा और भोला राम तूूफानी को इस्तीफा देकर कर जेल जाना पड़ा था. राजद के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन को अलकतरा घोटाले में सजा हुई. उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को सजा हुई और ऐसे ही मामले में पार्टी के संदेश से विधायक अरुण यादव फर...

अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर खुद को स्वस्थ रखें- मेरी आडलीन

चित्र
कुमारबाग. विश्व योग दिवस के अवसर पर राजकीय़ 2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों ने योग किया. प्रभारी प्राचार्या रिजवाना तबस्सुम ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए योग का महत्व बताया और कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि स्फूर्ति और मन को शांति मिलती है. विद्यालय की शिक्षिका शिक्षिका मेरी आडलीन, रानी कुमारी, स्वर्णलता भारती ने विद्यार्थियों को सूर्यनमस्कार, अनुलोम - विलोम, कपालभाति, ताड़ासन, भुजंगासन आदि आसनों को कराया.  मेरी आडलीन ने बताया कि योग के महत्व को बताते हुए कहा कि कई बीमारियों की आसान दवा योग है. इसलिय रोग को भागना है, योग को अपनाना है, सेहतमंद रहना है, इस युक्ति को सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए. शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को योग कराते हुए संबंधित योग के महत्व, लाभ एवं सावधानी के बारे में जानकारी दिया. साथ ही सूर्य नमस्कार अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि योग को प्रतिदिन छात्रों को करने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका आशा वर्मा, सोमा कुमारी, सुनीता...