संदेश

गरीब बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉपी,कलम और पेंसिल का वितरण

चित्र
   सोनो. मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनकयारी में अवधेश कुमार निराला के सहयोग से सैकड़ों गरीब बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉपी,कलम और पेंसिल का वितरण किया गया जिसमें प्रबोध जन सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य सुमन सौरभ, जिला सचिव सह कार्यक्रम समन्वयक रक्तवीर विनोद कुमार, संस्थान सहयोगी रक्तवीर हरेराम सिंह, रक्तवीर विकास कुमार, रक्तवीर ललन रावत, रक्तवीर संजीत कुमार, उमेश मण्डल आदि उपस्थित रहे।  आलोक कुमार

वार्ड 22 ए में मेयर प्रत्याशी रजनी देवी के लिए मतदान करने के लिए स्थानीय जनता से संवाद

चित्र
  पटना.राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर डॉ दीपक प्रसाद है.उन्होंने 27 जुलाई 2021 को योगदान दिये.नये निर्वाचन आयुक्त के आने के बाद 18 मार्च को पंचायत उप चुनाव संपन्न करा लिए हैं और अब नगर निकायों के चुनाव करा रहे हैं.राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने नगर निकाय के शंखनाद कर दिये हैं.इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है.बिहार में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में मतदान होंगे. 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की मतगणना 22 अक्टूबर को होगी.  प्र देश के सभी 38 जिलों के सभी निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से नए वार्ड और आरक्षण रोस्टर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. बिहार निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव के तारीखों का ऐलान करने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.प्रथम चरण का नामांकन प्रक्रिया 10 सितंबर से जारी है, जो 19 सितंबर तक चलेगा . बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है. दो चरणों में मतदान होंगे. 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे....

मिजोरम के 27 सदस्यीय दल पांच दिवसीय ‘बिहार भ्रमण‘

चित्र
  पटना. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम के तहत मिजोरम के 27 सदस्यीय दल पांच दिवसीय ‘बिहार भ्रमण‘ पर सोमवार 12 सितंबर को पटना पहुंचा.यह दल 16 सितंबर तक बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा. भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक विरासत, स्थानीय व्यंजनों, एकता के लिए खेल, शहरी विकास, ग्रामीण जीवन, स्मृति निर्माण और कला रूपों का आदान-प्रदान करेंगे. भ्रमण के पहले दिन मिजोरम के विभिन्न कॉलेजों के 24 छात्र-छात्राएं और तीन संकाय के शिक्षकों के दल ने पटना महिला कॉलेज (स्वायत्त) का दौरा किया. पटना महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए.सी. ने दल का स्वागत करते हुए कहा, कि भारत विविधता में एकता की भूमि है. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक विशेषताओं को आत्मसात् करना है. मौके पर मिजोरम से आयी टीम ने भी मिजोरम की संस्कृति, इतिहास, विरासत, सहित अन्य विशेषताओं को साझा किया. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (एआईसीटीई), भारत सरकार द्वारा संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों का युग्म है. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी)‘ कार्य...

विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी: जिलाधिकारी

चित्र
   * विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी: जिलाधिकारी *असामाजिक तत्वों के विरूद्ध करें निरोधात्मक कार्रवाई बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा एवं 18 सितंबर को चेहल्लुम संभावित है. उक्त पर्व पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहना है. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर मूर्ति अधिष्ठापन के लिए अनुज्ञप्ति लेना आवश्यक है. यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बिना अनुज्ञप्ति के किसी भी सूरत में मूर्ति अधिष्ठापन नहीं होने पाए. मूर्ति अधिष्ठापित करने वाले व्यक्तियों, समितियों को निर्धारित शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा, इस बात की जानकारी उन्हें पूर्व में ही दे दें. जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन अथवा चेहल्लुम को लेकर निकलने वाले जुलूस का रूट वेरिफिकेशन अनिवार्य है. रूट...

15 सितंबर को उद्योग संवाद-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
    15 सितंबर को  बेतिया में होगा उद्योग संवाद.सह.जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.13 सितंबर को बगहा एवं 14 सितंबर को नरकटियागंज में होगा कार्यक्रम.. बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में 15 सितंबर 2022 को  उद्योग संवाद-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. वहीं 13 सितंबर को बगहा के लव कुश मैरिज हॉल पारस नगर में तथा 14 सितंबर को नरकटियागंज के टीपी वर्मा कॉलेज में उद्योग संवाद-सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में नये एवं पुराने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जागरूक किया जाएगा. साथ ही उद्यम शुरू करने तथा संचालित करने में आने वाली समस्याओं का निपटारा भी किया जायेगा. ज्ञातव्य हो कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा.प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाए मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाए प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाए स्टैण्डअप इंडियाए बिहार स्टार्टअप नीतिए मुख्यमंत्री मध्यमए लघु एवं सूक्ष्म उद्य़म कल...

आरसीपी को लेकर सवाल पूछा था तो नीतीश कुमार भड़क गए

चित्र
आरा. जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हैसियत पूछते हैं, तो वो ये जान लें कि उनकी हैसियत, मेरी हैसियत और देश के एक-एक नागरिक की हैसियत बराबर है. संविधान ने हम सबको बराबर का हक दिया है.आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार के पैरवी से आईएएस नहीं बना. जिस वक्त मैं आईएएस बना, उस समय नीतीश कुमार सड़क पर घूम रहे थे. कुछ दिन पहले विपक्ष को एक साथ लाने के सिलसिले में दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों ने नीतीश कुमार से आरसीपी को लेकर सवाल पूछा था तो नीतीश कुमार भड़क गए थे और तू-तड़ाक पर उतर गए. नीतीश कुमार ने कहा था ‘धत्त‘ उसका क्या नाम ले रहे हैं, उ कौंची है? अरे क्या बात करते हैं आप लोग, आप लोगों को इ भी पता नहीं है उसको बनाया कौन राजनीति में, लाया कौन राजनीति में... उ तो आईएएस था, कौन बनाया था उसको अपना प्राइवेट सेक्रेट्री. हम कहां से कहां बनाए, छोड़िये न, उसको पार्टी में हम इतना दिए, और राजनीति में भी उसको जगह दिया. उसको अपनी जगह पर अध्यक्ष बना दिए, उ पूरा का पूरा भाजपा के हाथ में चला गया, तो उसको हटा दिए. बिहार के मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा उ क्या बोलता है, उसके बोलने क...

तारापुर के पूर्व विधायक पार्वती देवी के निधन पर शोक

चित्र
  पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी पार्वती देवी (78) नहीं रहीं. शनिवार की रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. रविवार को उनके पार्थिव शरीर का सुल्तानगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी ने दी... पटना. तारापुर के पूर्व विधायक एवं सम्राट चौधरी की माताजी पार्वती देवी के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.  तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्वती देवी का निधन लखनपुर गांव स्थित उनके आवास में शनिवार की देर रात्रि हो गई.इनके निधन की खबर मिलते ही इनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई.रविवार के अहले सुबह से ही स्व. पार्वती के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने को लेकर नाते रिश्तेदार, गणमान्यों व इनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी ,पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की मां थी.राजनीति गलियारे में इनके परिवार का काफी अच्छा रसूख माना जाता है. अपने शोक संदेश में प्रदेश ...