संदेश

कुल 150 लोगों से ज्यादा को स्वास्थ्य उपचार भी किया गया

चित्र
    गया. ज़िला पदाधिकारी का जनता दरबार पिछले कुछ शुक्रवार से स्थगित रहने के कारण आज आयोजित जनता दरबार मे अधिक भीड़ को देखी गयी. ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए दूर दराज से जनता दरबार मे आये अपीलार्थी को गर्मी से निजात के लिए समाहरणालय परिसर में शुद्ध शीतल की व्यवस्था रखी गयी साथ ही लोगो को बैठने की पूरी व्यवस्था रखी गयी पर्याप्त संख्या में कुर्सिया लगाई गई, ताकि आम जन आराम से अपने पारी का इंतेजार करते हुए डीएम के पास अपनी समस्या को रख सके. इन सब के अलावा आज जनता दरबार में आये आम जनों को गर्मी के कारण स्वास्थ्य खराब न हो इसे देखते हुए एम्बुलेंस सहित चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति रखी गयी. कुल 150 लोगों से ज्यादा को स्वास्थ्य उपचार भी किया गया.पर्याप्त संख्या में रखे ओआरएस भी लोगों को दी गई.  उपस्थित आवेदकों ने गर्मी को देखते हुए ओआरएस का लाभ लिया. इस व्यवस्था को लोगों ने खूब सराहा है.          आज जनता दरबार में आये हुए लगभग 800 से ऊपर की संख्या में आये व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों...

अंतर्राष्ट्रीय निवानो शांति पुरुस्कार ने बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा--राजेन्द्र सिंह

चित्र
 *अंतर्राष्ट्रीय निवानो शांति पुरुस्कार ने बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा--राजेन्द्र सिंह दिल्ली.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार गांधीवादी चिंतक राजगोपाल पी.व्ही.को दिये जाने से देश की साथ महात्मा गांधी के विचारों का महत्व बढ़ा है. महात्मा गांधी के विचारों और उनके काम को देश और दुनियाभर में आगे बढ़ाने में जापान सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक साबित होगा.     उपरोक्त उद्गार एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा के सचिव डा.रनसिंह परमार ने व्यक्त किए.परमार आज दोपहर निवानो शांति पुरस्कार प्राप्त करने पर गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित राजगोपाल पी.व्ही.के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल पुरुष राजेंद्र सिंह जी ने कहा के जापान सरकार ने हमारे शांति प्रयासों को पहचान कर उन्हें महत्व देते हुए सम्मानित किया. इसके लिए जापान सरकार भी बधाई की पात्र है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में शांति स्थापना के प्रयासों के लिए जापान सरकार द्वारा शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित निवानो पुरस्कार गांधीवादी चिंतक राजगो...

लाभुकों को मानकों के अनुरूप नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति करें सुनिश्चित

चित्र
  * पाईप जलापूर्ति योजनाओं के जल स्रोत और आपूर्ति किये जा रहे पानी की एचटूएस वॉयल से करायी जायेगी बैक्ट्रोलॉजिकल जांच * जून के प्रथम सप्ताह तक बैक्टीरियोलॉजिकल जांच कराएं पूर्णः जिलाधिकारी * लाभुकों को मानकों के अनुरूप नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति करें सुनिश्चित *लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कनीय अभियंता एवं पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न बेतिया. पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज बैक्टीरिया मुक्त पेयजल अभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचईडी एवं पंचायती राज विभाग द्वारा अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनाओं के सभी जल स्रोतों का बैक्ट्रोलॉजिकल जांच एचटूएस वॉयल के माध्यम से कराया जाना है. इस अभियान का उद्देश्य लाभुकों को मानक के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराया जाना है.    इसके लिए आज समाहरणालय सभाकक्ष में तकनीकी सहायकों एवं कनीय अभियंताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, कार्यपालक अभियं...

जिला प्रशासन ने लंबे अरसे से बसे 500 आदिवासी - महादलित परिवारों को जमीन खाली करने का आदेश

चित्र
  पटना.भाकपा-माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने आज अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के बेलगच्छी गांव का दौरा किया.जहां हाल ही में जिला प्रशासन ने लंबे अरसे से बसे 500 आदिवासी - महादलित परिवारों को जमीन खाली करने का आदेश दिया है. इस टीम का नेतृत्व भाकपा-माले के सिकटा से विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता कर रहे थे.          स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत कॉमरेड वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बंजर व जंगल की जमीन को एक समय में यहां के आदिवासी गरीबों ने अपनी मेहनत से आबाद किया था. कायदे से उनका लगान निर्धारण होना चाहिए था और उन्हें उस जमीन का अधिकार अब तक मिल जाना चाहिए था, लेकिन सरकारों की लापरवाही के कारणा आज उन्हें बेदखली का सामना करना पड़ रहा है.        उन्होंने आगे कहा कि एक तो सीलिंग के मामले में सरकार गरीब भूमिहीनों को पार्टी नहीं बनाती और लगभग हर ऐसे मामले में न्यायालयों में हारने के ही उदाहरण रहे हैं ताकि जमींदारों को फायदा पहुंचाया जा सका. यह प्रवृत्ति अभी भी बनी हुई है. भूमि संबंधी मामलों में कानूनी छिद्रों का ...

किसी टोले में पानी की दिक्कत होती है तो नियंत्रण कक्ष में सूचित करें

चित्र
    गया. गया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में वाटर क्राइसिस के संबंध में जिला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता को बैठक में शामिल किया गया. इसके साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न प्रखंडों के बनाए गए वरीय पदाधिकारी से भी उनके प्रखंड में पेयजल के वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया.  बैठक में मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में ग्रामीण एवं वाटर क्राइसिस टोला/ बसावट में जल संकट की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसे लेकर बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए.          जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नल जल योजना जो पंचायत राज विभाग द्वारा संपन्न हुई है उस में बंद पड़े योजनाओं को सर्वेक्षण कराएं साथ ही टेक्निकल असिस्टेंट के माध्यम से पीएचईडी के बंद पड़े योजनाओं का भी सर्वेक्षण कराएं यदि कहीं भी जो कमी पाई जाएगी उसे तुरंत दुरुस्त करवाएं.          छूटा हुआ टोला में तेजी से बोरिंग करा कर 5 से 10 नल का टैप लगाते हुए पानी सप्ला...

रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा

चित्र
    नालंदा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है नालंदा.इस समय बिहारशरीफ स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में चहल पहल है.रोमन कैथोलिक के महामहिम पोप द्वारा निर्मित बक्सर धर्मप्रांत के कोवाथ में जन्म लेने वाले फादर प्रेम प्रकाश सेक्रेड हार्ट चर्च में पदस्थापित है.बिहारशरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश हैं.उनका पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का 14 मई को शुभारंभ किया गया है.यह रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा.  इसके आलोक में बिहारशरीफ और बक्सर धर्मप्रांत के भक्तों के बीच में रविवार 14 मई 2023 को काफी उत्साह देखा गया.बिहार शरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश का पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया गया.वहीं केरल में जन्म लेने वाले फादर जेम्स अमाकट का पुरोहिताभिषेक का स्वर्ण जयंती समारोह का समापन हुआ. मालूम हो कि पटना महाधर्मप्रांत का विकर जनरल फादर प्रेम प्रकाश थे.उसी तरह बक्सर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स अमाकट थे.  पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर सेक्रेड हार्ट चर्च,बिहार शरीफ में फादर प्रेम प्रका...

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील

चित्र
   बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 16 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण... नालंदा. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 16 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.         बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र के परिवादी सूरज कुमार द्वारा सार्वजनिक कुआं के साफ-सफाई से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को उपयुक्त योजना कुआं का जीर्णोद्धार कराने का आदेश दिया गया. भू-अर्जन कार्य में मापी का काम करने वाले परिवादी अनिल कुमार द्वारा पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को 1 सप्ताह के अंदर भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.      हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के परिवादी हरिमोहन कु...