संदेश

बिहार विभूति डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में

चित्र
 इस बार श्रीबाबू की जयंती होगी ऐतिहासिक  : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। बिहार विभूति डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण बाबू की जयंती शानदार ढंग से मनाया जाएगा.   उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय जनता दल का विधायक सन् 2000 में बना तो सबसे पहले आरजेडी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी ने डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाने के लिए मुझे प्रेरित किया और तब से हर साल इस  जयंती  को समारोह की तरह मनाता रहा हूँ.     बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही. मालूम हो कि डा0 श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती इस बार 21 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी जायेगी। पहले यह कार्यक्रम मिलर हाई स्कूल ग्राउण्ड में होना था।     इसके बारे में बताते हुए डा0 सिंह ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि दशहरा पूजा में ...

स्वतंत्र रूप से बेतिया धर्मप्रांत का निर्माण का 25 साल पूरा

चित्र
बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी का इतिहास 278 साल पुराना      बेतिया धर्मप्रांत का निर्माण का 25 साल पूरा बिशप बनने के बाद पहली बार बक्सर के बिशप जेम्स शेखर बेतिया में बेतिया. बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी में क्रिश्चियन को बसाने में फादर जोसेफ मेरी को पूर्ण श्रेय जाता है.फादर जोसेफ मेरी के द्वारा बेतिया चर्च की स्थापना की गई.इस चर्च का नाम ‘नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड वर्जिन मेरी‘ है.बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी का इतिहास 278 साल पुराना है.वहीं स्वतंत्र रूप से बेतिया धर्मप्रांत का निर्माण का 25 साल पूरा हो गया है.                  फादर जोसेफ मेरी नामक ईसाई धर्म पुरोहित के बारे में बताया जाता है कि वे रोम से तिब्बत तक का सफर को पैदल ही तय किया था, क्योंकि तिब्बत में ईसाइयों पर काफी जुल्म किया जा रहा था, वहां मिलने के लिए नेपाल के रास्ते फादर जोसेफ मेरी काफी मुश्किलों का सामना करते हुए पहुंचे. 20 अप्रैल 1745 को तिब्बत मिशन बंद करना पड़ा और 1745 में पाटन, नेपाल पहुंचे.राजा ध्रुव सिंह के शासन काल 1715 से 1762 ईस्वी है, इन्हीं के समय में फादर जोसेफ मेरी...

विभिन्न प्रखंडों में घूम घूम कर निरीक्षण किया

चित्र
 *दुर्गापूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जिला के विभिन्न प्रखंडों में घूम घूम कर कर रहे हैं निरीक्षण हिलसा । दुर्गापूजा के अवसर पर जिला में विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा के साथ विभिन्न प्रखंडों में घूम घूम कर निरीक्षण किया।      अधिकारी द्वय ने विभिन्न पूजा पंडालों के साथ साथ विभिन्न निर्धारित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।     इस अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं विसर्जन स्थल पर व्यवस्था को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।   उन्होंने  इसलामपुर के हनुमानगंज स्थित सिद्ध पीठ बड़ी देवी मंदिर एवं छोटकी ओंगारी (बूढ़ानगर सूर्य मंदिर तालाब) विसर्जन घाट का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे। आलोक कुमार

प्रत्येक साल खदानों की माता के आदर में ढोरी माता तीर्थस्थल

चित्र
चमत्कारी ढोरी माता मरियम का वार्षिक समारोह प्रत्येक साल खदानों की माता के आदर में ढोरी माता तीर्थस्थल, खदानों में गरीब मजदूरों के प्रति माता मरियम की चिंता और खासकर, मजदूरों के कल्याण के लिए उनकी शक्तिशाली मध्यस्थता का प्रतीक है... कथारा.हजारीबाग धर्मप्रांत के जारंगडीह में संत अंथोनी चर्च है.कोयला खदानों की चमत्कारी ढोरी माता मरियम का वार्षिक समारोह शुक्रवार 20 अक्टूबर को झंडोत्तोलन एवं नोवेना के साथ शुरू की गई.हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष  आनन्द जोजो ने माता मरियम के सम्मान में झंडोत्तोलन किया तथा मिस्सा बलिदान के द्वारा नोवेना की शुरूआत की. भक्तिपूर्वक रोजरी प्रार्थना करते हुए विश्वासियों ने भारी संख्या में माता मरियम का झंडा लिये हुए नोवेना के पहले दिन में भाग लिया.शुक्रवार के बाद शनिवार को नोवेना में शामिल होने के बाद तीसरे तीन श्रद्धा के साथ श्रद्धालु रविवार को नोवेना में शामिल होंगे. जारंगडीह स्थित ढोरी माता तीर्थालय जारंगडीह में वार्षिक समारोह झंडोत्तोलन व नोवेना प्रार्थना के साथ शुक्रवार को प्रारंभ कर दिया गया. मुख्य अनुष्ठाता हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनन्द ...

मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं

चित्र
  गया.अत्यंत गरीब 35 साल का कारू मांझी को टी.बी.बीमारी हो गयी है.उसकी पत्नी का दिमागी हालत ठीक नहीं है.वह बोध गया में भीख मांगती है.एक बेटा है.इस तरह की पारिवारिक हालात का फायदा दबंग रामदीप प्रसाद उठा लिया है.        पूरा प्रकरण यह है कि महादलित मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं.एक आवेदन लिखकर पीड़ित कारू मांझी ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, गया को दिया है.उसका विषय है कि खाता न० 535 (पुराना) प्लौट (पुराना) 1689 एवं 1351 (पुराना) नया खाता न० 1127 प्लौट न० 3594 और 3595 में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके चारदीवारी किया जा रहा है.उसे रोकने का आग्रह किया गया है.        स्वः रामस्वरूप मांझी का पुत्र कारू मांझी है.ग्राम मोचारीम रहते हैं. थाना बोधगया थाना न0 424 और जिला गया के निवासी है. कारू मांझी कहते हैं कि वर्ष 1970-71 मेरे दादा स्व० तिला मांझी पिता स्वः ऐतवार मांझी के नाम से बिहार सरकार के द्वारा भूमि वितरण के समय परवाना से प्राप्त हुआ है.कारू मांझी कहते है कि नीज ग्राम निवासी रामदीप प्रसाद पिता तुलसी महतो एवं अन्य ...

श्री बाबू पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी

चित्र
  श्री बाबू में था विकास का मौलिक विजन : डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह  पटना।घर को सजाना और बात है और घर बनाना और बात है। कहते हैं कि एक घर बनाने में लोग टूट जाते हैं और श्री बाबू पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।      डा0 सिंह ने कहा कि श्री बाबू के पास विकास का मौलिक विजन था। उनकी सोच भविष्य को संवारने की थी। उनकी चिंता पीढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की रही न कि आज की तरह राजनीतिक लाभ के लिए पापुलिस्ट एजेन्डा के तहत काम करने की। यही कारण है कि उन्होंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एक के बाद एक ढाँचागत औद्योगिक संस्थानों की नीव रखी क्योंकि वे नेहरू जी के अनुयायी थे जो कहते थे कि उद्योग आधुनिक भारत का मंदिर है। उनकी 136वीं जयन्ती के अवसर पर सदाकत आश्रम में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों ...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

चित्र
  *दुर्गापूजा में दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में की गई है नि:शुल्क व्यवस्था *विश्राम स्थल में मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा रहेगी उपलब्ध, साथ में होगा प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष * स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के अवसर पर  दूर दराज से मेला देखने बिहारशरीफ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में विश्राम स्थल बनाया गया है।   यहाँ मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अवधि में यहाँ प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।   इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, सहायक समाहर्त्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। आलोक कुमार