संदेश

आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन

चित्र
  आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन जाले में माले ने पेश की दावेदारी दलित वंचितों,मजदूर किसानों और छात्र नौजवानों की मजबूती से ही देश मजबूत होगा–धीरेंद्र जाले.भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 का आज ऐतिहासिक दिन है. अनगिनत योद्धाओं की कुर्बानी और लंबे संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ.आधुनिक और बराबरी का समाज और देश बनाने का संकल्प लिया गया.साझे संघर्ष साझी विरासत के मूल्यबोध को आगे बढ़ाने वाला संविधान रचा गया.देश में संविधान का राज स्थापित और मजबूत होने से ही हमारा देश मजबूत होगा।हम आतंकवाद को शिकस्त देंगे.समावेशी भारत की मजबूती से ही हम दुनिया में अपनी ताकत स्थापित करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सबसे बड़ी समस्या गरीबी,पिछड़ापन और पलायन है.इसके खिलाफ दलित वंचितों के हक अधिकार का संघर्ष है,और इसे और मजबूत करने की जरूरत है.जाले में माले की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लाल झंडा का सीट रहा है।यहां से 5–5 बार लालझंडा की जीत हुई है.माले उभरता हुआ नया लालझंडा का आंदोलन है जिसमें हर दलित वंचित का चेहरा है.उन्होंने क...

भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

चित्र
  भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस का भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन पटना . भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से लेकर कारगिल चैक तक भव्य तिरंगा यात्रा एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में निकाला.         संध्या में निकले इस यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए.पाकिस्तान के नापाक हरकतों के खिलाफ भी नेताओं ने नारेबाजी की और सेना के समर्थन में इस यात्रा के आयोजन का महत्व बताया.          एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के वीर जवानों के देश के प्रति समर्पण और जज्बे के समर्थन में कांग्रेस के द्वारा देश भर में आयोजित समर्थन यात्रा के ...

न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की सिफारिश की

चित्र
  पटला. भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम संबंधी संसद की स्थायी समिति ने सिफारिश की है कि केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपनी कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन राशि 1,000 रुपये बढ़ाए.                संसद की एक समिति ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की सिफारिश की है.केंद्र सरकार ने 2014 में ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को मिलने वाली न्यूनतम पेंशन 250 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह तय की थी.लेकिन ट्रेड यूनियनों और पेंशनर्स के संघों की लंबे समय से मांग रही है कि न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 7,500 रुपये प्रति माह किया जाए. उनका कहना है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है, इसलिए पेंशन भी बढ़नी चाहिए। लेकिन पिछले 11 साल से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.                     बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने केंद्र सरकार से आग्र...

कांग्रेस में समर्थकों साथ शामिल हुए पूर्व विधायक भाजपा नेता अनिल सिंह

चित्र
  भाजपा नेता पूर्व विधायक अनिल सिंह और जदयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल ने समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दिलाई सदस्यता कांग्रेस में समर्थकों साथ शामिल हुए पूर्व विधायक भाजपा नेता अनिल सिंह और जदयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल पटना .चंडी से दो बार के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अनिल सिंह और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश महासचिव व राज्य सलाहकार परिषद के सदस्य, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शंभू पटेल ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया.   प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित बड़े समारोह में पूर्व विधायक अनिल सिंह और जदयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के हाथों अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की.उनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अनिल सिंह एक बार कांग्रेस तो एक बार समता पार्टी से विधायक रह चुके हैं.वे पूर्व शिक्षा मंत्री...

माले सांसद राजा राम सिंह ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र

चित्र
माले सांसद राजा राम सिंह ने केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र संवैधानिक मूल्यों के पक्ष में बोलने वाली महिलाओं की ट्रॉलिंग तत्काल बंद हो पटना. एक भारतीय राजनीतिज्ञ राजा राम सिंह या राजा राम सिंह कुशवाहा हैं,जो औरंगाबाद जिले के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे.वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) लिबरेशन के सदस्य हैं.    इस भाकपा-माले सांसद राजा राम सिंह ने केन्द्रीय सूचना मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर राहतकर को पत्र भेज कर शांति, करुणा और संवैधानिक मूल्यों के पक्ष में बोलने वाली महिलाओं की ऑनलाइन उत्पीड़न व ट्रॉलिंग के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है.          पहलगाम आतंकी हमले में अपना पति खो चुकी हिमांशी नरवाल और नैनीताल में नफरती उग्र भीड़ के विरुद्ध साहस के साथ खड़ी होने वाली शैला नेगी को जहरीले सोशल मीडिया दुष्प्रचार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है जो काफी चिंताजनक है.           अत्यंत वेदनापूर्ण ...

वरिष्ठ कवि और पत्रकार अग्निपुष्प के निधन पर माले ने जताया शोक

चित्र
 कोलकाता के नीमतला घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ वरिष्ठ कवि और पत्रकार अग्निपुष्प के निधन पर माले ने जताया शोक पटना .वरिष्ठ कवि, पत्रकार और वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रतीक अग्निपुष्प के निधन पर भाकपा-माले राज्य कमिटी ने गहरा शोक जताया है. शनिवार को कोलकाता में उन्होंने अपने पुत्र अंशुमान के घर अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे, लेकिन विचारों की लौ उनके भीतर अंतिम क्षण तक जलती रही. माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. राज्य सचिव कुणाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया है.      1950 में दरभंगा के तरौनी गांव में जन्मे अग्निपुष्प जी ने कोलकाता से शिक्षा हासिल कर पहले दरभंगा और फिर पटना को अपना कार्य क्षेत्र बनाया. नक्सलबाड़ी आंदोलन के दौर में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई और भाकपा-माले में एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे.              अग्निपुष्प का साहित्यिक अवदान जितना गहरा था, उतना ही प्रभावशाली था उनकी पत्रकारिकता. उन्होंने शिखा और संवाद जैसी मैथिली पत्रिकाओं के स...

विजय पॉल का जन्म बेतिया के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ

चित्र
 विजय पॉल की सुपुत्री निधि के द्वारा अपने अतिप्रिय दिवंगत पिता विजय पॉल को श्रद्धांजलि पटना.विजय पॉल सिर्फ एक नाम नहीं, साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि ऊर्जा से भरपूर सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में विकास की एक नई परिभाषा से उन्होंने अपने ईसाई समुदाय तथा अपने समाज में अपना बहुमूल्य योगदान से सभी को चमत्कृत किया. विजय पॉल किसी परिचय का मोहताज नहीं,वे किसी की भी मदद के लिए सदा तत्पर रहते थे. विजय पॉल का जन्म बेतिया के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ. इनके पिता फ्लोरियन पॉल एक प्रतिष्ठित जज थे और तथा श्रीमती जोहाना फ्लोरियन पॉल जो अपनी बुद्धिमता के लिए जानी जाती थी.वे परिवार के ज्येष्ठ पुत्र थे.वे येसु समाजी फादर आर. पी. साह के भतीजे थे.साथ ही उनकी माता की दो बहने सिस्टर कैरोलीन तथा सिटर मैरियन सेक्रेड हार्ट की धर्म बहने थीं.ये सात भाई-बहनों में ज्येष्ठ थे तथा पौल सेलेस्टियन साह के पहले पौत्र थे.25-26 भाई-बहनों का संयुक्त परिवार जिनमें से सबसे बड़े थे. विजय पॉल का विवाह बेतिया निवासी श्री मारकुस टीटी की पुत्री ईना मार्क से हुआ था.इनकी दो बेटियों है जिनमें बड़ी बेटी नेहा अपने परिवार के साथ ब...