संदेश

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन

चित्र
 *9 अगस्त क्रांति दिवस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि *कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन *अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद, सेवादल ने किया तिरंगा मार्च का  आयोजन पटना.  'भारत छोड़ो आन्दोलन' के 83 वीं वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज शहीद स्मारक में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाएं रखने की प्रतिज्ञान ली गई तथा कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया.     प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकले तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम . सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डॉ संजय यादव कर रहे थे.सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट ,राजापुर ,बोरिंग रोड चौराहा ,हाईकोर्ट मोड़ ,वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधान सभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्...

सदाकत आश्रम में भव्य तरीके से मनाया गया राखी महोत्सव

चित्र
   राखी महोत्सव में सैकड़ो बहनो ने बांधा राजेश राम को राखी सदाकत आश्रम में भव्य तरीके से मनाया गया राखी महोत्सव राखी महोत्सव पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बहनों को दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश पटना. आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में राखी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आयी बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम को राखी बांधकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया. राखी महोत्सव में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नीतू सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने राजेश राम को राखी बांधकर राखी महोत्सव का शुरूआत किया। इस अवसर पर राज्य भर से डाक से आये हजारों राखी उपस्थित बहनों से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कलाई पर बांधी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की धर्मपत्नी रेखा दास के साथ सैकड़ों बहने उपस्थित थी. राखी बांधने के पश्चात बहनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लम्बी उम्र, स्वस्थ जीवन और जनसेवा में सफलता की शुभकामनाएं दी। श्री राजेश राम ने भी सभी बहनों को उपहार स्वरूप शुभ आर्शीवाद और स्नेह प्रदान किया . इस अवसर पर प्...

राहुल गांधी का मतदाता अधिकार यात्रा 17 को सासाराम से प्रारंभ होगी-राजेश राम

चित्र
  राहुल गांधी का मतदाता अधिकार यात्रा 17 को सासाराम से प्रारंभ होगी-राजेश राम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में एकजुटता के साथ लगें-कृष्णा अल्लावारू. पटना. कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 17 अगस्त को सासाराम से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, मोर्चा संगठन के अध्यक्षों के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर ढंग से गहन विचार-विमर्श किया गया.  कृष्णा अल्लावारू एवं राजेश राम ने यात्रा के सफलता के लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से राय ली.     बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए 17 अगस्त से होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा कीे सफलता के लिए पुरजोर तरीके से लगकर अद्वितीय यात्रा बनाने का निर्देश दिया. राजेश राम ने कहा कि इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा.उन्होंने बैठक उपरांत मीडिया से बात करते हुए ...

नन और युवक पर हमला, पुलिस की लापरवाही उजागर

चित्र
  छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन पर मॉब लिंचिंग: नन और युवक पर हमला, पुलिस की लापरवाही उजागर राज्य में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल से जुड़े लोगों ने दो ननों और एक युवक को धर्मांतरण के आरोप में घेरकर पीटा, धमकाया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ितों पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मारपीट की और उन्हें "धर्मांतरण का चादर" पहनाकर जुलूस की तरह घुमाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हिंसा रोकने में सुस्ती दिखाई और उल्टे पीड़ितों के बैग की तलाशी लेने लगी। पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मॉब लिंचिंग करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका बयान दर्ज कर खानापूर्ति की। यहां तक कि कथित "धर्मांतरण" का आरोप लगाकर पीड़ितों को ही जेल भेज दिया गया, जबकि हमलावरों पर स्वतः संज्ञान लेने की कोई कोशिश नहीं की गई। विशेषज्ञों की राय कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मॉब लिंचिंग एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए...

दिशोम गुरू नहीं रहे

चित्र
  दिशोम गुरू नहीं रहे झारखंड. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक 'दिशोम गुरुजी' शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर थे.उन्हें हार्ट, किडनी सहित कई बीमारियां थीं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल निधन हो गया. उन्होंने 81 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली. शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन में भी भाग लिया. वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. वर्तमान में शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य थे. शिबू सोरेन का जन्म 11 मई 1944 को झारखंड के हजारीबाग जिले के निमरा गांव में हुआ था. उन्होंने हजारीबाग के गोला हाईस्कूल से शिक्षा हासिल की. वह मैट्रिक पास थे और पेशे से किसान थे. उन्होंने झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में एक अलग पहचान बनाई. इसीलिए लोग उन्हें दिशोम गुरू के नाम से भी जानते थे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक वरिष्ठ और विशिष्ठ आदिवासी नेता थे. उनके प्रशंसक उन्ह...

प्रीति को गरीबों की मदद करने का जुनून था

चित्र
छतीसगढ़ में सिस्टरों की जमानत पर रिहाई के बाद छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ में 'जबरन धर्मांतरण' और 'मानव तस्करी' के आरोप में गिरफ्तार दो ननों, प्रीति मेरी और वंदना फ्रांसिस को शनिवार को एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी. दोनों नन असिसी सिस्टर्स ऑफ मैरी इमैकुलेट (एएसएमआई) कॉन्ग्रेगेशन से हैं, जिसका मुख्यालय केरल के अलप्पुझा जिले के चेरथला में है. आइये इनके बारे में कुछ जानकारियां उपलब्ध हैं उससे इनके काम तथा जीवन के बारे में कुछ जानते हैं. प्रीति मैरी केरल के एर्नाकुलम जिले के एलावूर से हैं. प्रीति मेरी ने कम उम्र में ही नन बनने का फैसला किया था. अपने सात भाई-बहनों के परिवार में सबसे बड़ी प्रीति ने 20 साल की उम्र में ही नन बनने का निर्णय लिया था. उनके भाई एम. बैजू ने कहा कि प्रीति को गरीबों की मदद करने का जुनून था. "वह जब भी घर आती थीं, छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिये भोजन, कपड़े और दवाइयाँ पैक कर ले जाती थीं," बैजू ने कहा. एक प्रशिक्षित नर्स होने के नाते, प्रीति प्रार्थना और उपचार को समान रूप से महत्व देती थीं. वहीं, 56 वर्षीय वंदना फ्रांसिस केरल के कन्नूर जिले के उदयगिरी गाँव की...

शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश

चित्र
 दुर्ग रेलवे स्टेशन विवाद पर नन और आदिवासी युवतियों की गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक घटनाक्रम.एनआईए कोर्ट ने दी जमानत, पहले दो बार खारिज हुई थी अर्जी...... दुर्ग . दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मिशनरी ननों और तीन आदिवासी युवतियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एनआईए कोर्ट के जमानत आदेश के बाद ठंडा पड़ता नजर आ रहा है.सिस्टर प्रीति मेरी, सिस्टर वंदना फ्रांसिस और ब्रदर सुकमन मंडावी को एनआईए कोर्ट ने जमानत दे दी है.इससे पहले उनकी जमानत अर्जी निचली अदालत और सत्र न्यायालय दोनों में खारिज हो चुकी थी. घटना चक्र: 26 जुलाई 2025: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर विवाद. नारायणपुर जिले की तीन आदिवासी युवतियां (कमलेश्वरी प्रधान, ललिता और सुखमती) ननों के साथ आगरा नौकरी के लिए जा रही थीं.टीटीई द्वारा टिकट जांच के बाद बजरंग दल को सूचना दी गई. बजरंग दल नेता ज्योति शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि नन नौकरी का लालच देकर युवतियों को धर्मांतरण के लिए ले जा रही हैं.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ननों और युवक सुखमन मंडावी को हिरासत में लिया. 27 जुलाई 2025: पुलिस ने छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथा...