संदेश

25 मई को संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी करेंगे जनसंवाद

चित्र
 नालंदा.दिनांक 25 मई को संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी करेंगे जनसंवाद.पूर्व में यह जनसंवाद दिनांक 24 मई को ही होना था.इसमें  जिला के कोई भी व्यक्ति पूर्व में आई बाढ़ के अनुभवों के आधार पर दे सकते हैं अपना बहुमूल्य सुझाव. संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर 25मई(बुधवार) को हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर जनसंवाद करेंगे.यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगा.बताते चलें कि यह जन संवाद दिनांक 24 मई को ही होना निर्धारित था.कतिपय कारण से इसे एक दिन आगे किया गया है.जनसंवाद में सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे. इसके माध्यम से जिला में पूर्व में आई बाढ़ के अनुभवों के आधार पर जिला के आमलोगों से  उनका बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति शामिल होकर  बाढ़ आपदा अनुग्रह अनुदान, फसल क्षति अनुदान, पशु मृत्यु अनुदान, बाढ़ राहत केंद्र आदि से संबंधित विगत वर्षों के बाढ़ आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार का लंबित भुगतान के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं एवं बाढ़...

’समस्तीपुर रवाना हुआ पार्थिव शरीर, पार्टी कतार में शोक की लहर’

चित्र
 ’वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रामदेव वर्मा को अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ दी गई अंतिम विदाई.’ ◆ ’उनके आवास और माले विधायक दल कार्यालय में वाम-लोकतांत्रिक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि’  ◆ ’समस्तीपुर रवाना हुआ पार्थिव शरीर, पार्टी कतार में शोक की लहर’ पटना.वरिष्ठ कम्युनिष्ट नेता और भाकपा(माले) की बिहार राज्य कमिटी के सदस्य कामरेड रामदेव वर्मा (75 वर्ष) को आज उनके आवास और छज्जूबाग स्थित माले विधायक दल कार्यालय में वाम-लोकतांत्रिक नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी.छज्जूबाग आने से पहले उनके पार्थिव शरीर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति राबड़ी देवी, आलोक मेहता व अन्य राजद नेताओं ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. छज्जूबाग स्थित माले विधायक दल कार्यालय में भाकपा-माले, सीपीएम, सीपीआई, एसयूसीआई(सी), कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों और बुद्धिजीवियों, पत्रकारों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात उनकी अंतिम यात्रा पटना से समस्तीपुर के लिए शुरू हुई. समस्तीपुर में आज शाम दाह संस्कार किया जाएगा.श्रद्धांजलि सभा में माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य काॅ. स्वदेश...

पार्थिव शरीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी

चित्र
पटना.माकपा नेता एवं विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा का निधन हो जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने रामदेव वर्मा के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी. एवं शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी तथा ईश्वर से इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.अपने शोक संदेश में डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि रामदेव वर्मा छः बार विभूतिपुर से विधायक चुने गये एवं विभूतिपुर की धरती पर कम्युनिस्ट आन्दोलन के सफल नेता रहे हैं. वे हमेशा कमजोर और दलितों की हितों की हिमायत करने के लिए जाने जाते थे.उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीति क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष ने भी रामदेव वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा का रविवार रात पटना में निधन हो गया. करीब 75 वर्षीय श्री वर्मा प्...

बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोवियस ने धर्मप्रांत के फादरों का स्थानांतरण किया

चित्र
बेतिया. बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोवियस ने धर्मप्रांत के फादरों का स्थानांतरण किया है.स्थानांतरित फादरों से कहा गया है कि 20 से 25 जून तक पदभार ग्रहण करने का निवेदन किया गया है.चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर बर्टी पौल का स्थानान्तरण छपरा मिशन में पल्ली पुरोहित के रूप में किया गया है.वहां पर संचालित सेक्रेड हार्ट स्कूल,खालपुरा के सचिव होंगे. जो बेतिया पैरिश सोसाइटी द्वारा संचालित है. इस समय यहां संचालित सेक्रेड हार्ट स्कूल,खालपुरा के प्राचार्य फादर सी.ए.मोजेज हैं. चनपटिया पल्ली में फादर अनूप प्रकाश मिंज का स्थानान्तरण किया गया है.यहां पर संचालित सेंट जॉन पौल द्वितीय एकेडमी,चनपटिया के सचिव बनाया गया है.रामपुर पल्ली में फादर हरमन रफायल का स्थानांतरण किया गया है.यहां पर संचालित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल के सचिव भी होंगे.फादर सिलवेस्टर पी रेयान सहायक पल्ली पुरोहित छपरा के होंगे. यहां संचालित सेक्रेड हार्ट स्कूल,खालपुरा के प्राचार्य होंगे. रामपुर मिशन के पैरिश प्रीस्ट सी.ए.मोजेज होंगे.सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल और सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव होंगे.सिर...

विवादित पोस्‍ट के बाद रतन लाल को गिरफ्तार

चित्र
नयी दिल्ली.दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को राजधानी की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है.कोर्ट ने उन्‍हें जमानत दे दी है.रतन लाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर किया था.इस विवादित पोस्‍ट के बाद रतन लाल को गिरफ्तार किया गया था.रतन लाल को 50 हजार रुपये के बॉन्‍ड और इतनी ही रकम की सिक्‍योरिटी पर बेल दी गई है.    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतनलाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है.ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाए जाने के दावों पर व्यंगात्मक फेसबुक पोस्ट करने के मामले में सुनवाई करते हुए तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.कोर्ट के इस फैसले को सोशल मीडिया पर लोग कानून और संविधान की जीत बता रहे हैं. शनिवार दोपहर करीब 3 बजे प्रोफेसर रतनलाल को दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने रतनलाल को जमानत देने का ऐलान किया. प्रोफेसर रतनलाल को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है.  कोर्ट में सुनव...

25 मई को जबरदस्त आंदोलन का ऐलान

चित्र
  पटना.भाकपा-मालेे विधायक दल के नेता महबूब आलम, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पटना महानगर के सचिव अभ्युदय सहित माले नेताओं की एक उच्चस्तरीय जांच टीम आज पटना सिटी के कंगनघाट पहुंची और वहां के गरीबों को उजाड़े जाने के कारणों की पड़ताल की. टीम में स्थानीय नेता नसीम अंसारी, राजनाराण सिंह और उमा जी भी शामिल थे. माले विधायक दल नेता महबूब आलम ने कहा कि भाजपा-जदयू का बुलडोजर गरीबों के खिलाफ खड़ा है, इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. संबलपुर थाना नंबर 169/170 की जिस जमीन पर बुलडोजर चला है, वह जमीन पूरी तरह से वहां के निवासियों की है. तमाम लोगों के पास कागज है, दाखिल-खारिज किया जा चुका है, रसीद भी कट रहा है. यहां तक कि रजिस्टर 2 में भी नाम चढ़ गया है. ऐसी स्थिति में प्रशासन उनके घरों को किस आधार पर तोड़ सकता है?                                                         इसके पहले थाना नंबर 110 की जमीन पर कुछ साल पहले शवदाहगृह बनाने के लिए सरकार ने...

फादर प्रोविंशियल सुसैमनी एसजे द्वारा पुस्तक का विमोचन

चित्र
राजस्थान.अविला की संत तेरेसा ने एक आत्मा की अन्तर्यात्रा की कहानी लिखी, और उसका नाम THE SPIRITUAL WINDOWS दिया है, जिसका हिंदी अनुवाद है,‘ आध्यात्मिक दुर्ग‘.‘आध्यात्मिक दुर्ग‘ में आत्मा अपनी यात्रा बाहर से अन्तः की ओर करती है, जिसमें उसे अनेक दुर्गों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उसे अनेक दुर्गों का सामना करना पड़ता है, ऊंची-नीची,लम्बी- चौड़ी ,अंधेरी घाटियों आदि के रूप में व्याख्यायित है.राजस्थान में स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल हैं फादर रेमण्ड केरोबिन,फादर रेमण्ड केरोबिन आध्यात्मिक दुर्ग का लेखक हैं. पिछले दिनों आध्यात्मिक दुर्ग का विमोचनकिया गया.दिल्ली जेसुइट प्रोविंश के फादर प्रोविंशियल सुसैमनी एसजे द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया. मैंने संत तेरेसा की इसी पुस्तक,‘ आध्यात्मिक दुर्ग‘ से प्रेरणा प्राप्त कर अपनी इस पुस्तक का नाम ‘ आध्यात्मिक झरोखा‘ रखा है. प्रस्तुत पुस्तक में ‘झरोखा‘ शब्द का अभिप्राय उन छोटी-बड़ी खिड़कियों से है, जिनके माध्यम से आत्मा/व्यक्ति अपने जीवन के परे विभिन्न घटनाओं पर एक नजर डालता है, तथा उनसे अपने भावी जीवन के लिए कुछ सीख लेता है.ये झरोखा इस पु...