संदेश

नौकरशाहों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका व सहायिका को चयनमुक्त करने की सूची बनाने में जूट गए

चित्र
 पटना.आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर ‘ हम लोग डेढ़ महीने से हड़ताल पर हैं ‘. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 5 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई नहीं कर रहे है.तो हार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका व सहायिका ने 7 नवंबर को डाक बंगला चौराहा जाम किया था.                  इस बीच उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के नौकरशाहों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका व सहायिका को चयनमुक्त करने की सूची बनाने में जुट गए. बिहार सरकार समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) निदेशालय, बिहार (समाज कल्याण विभाग) के निदेशक 13.12.2023 को संचिका सं० - आईसीडीएस/30010/07-2021 6794 पत्र जारी किया.पत्र में सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बिहार से कहा गया है कि हड़ताल अवधि में सेविका सहायिका की चयनमुक्ति के उपरान्त रिक्त आंगनवाड़ी केन्द्रों को नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र से टैग कर संचालित किया जाए.               आगे कहा गया है कि हडताल अवधि में आपके जिलान्तर्गत विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में जिन आंगनवाड़ी सेविका सह...

बौद्ध धर्म गुरु महा पावन दलाई लामा

चित्र
 गया । बौद्ध धर्म गुरु महा पावन दलाई लामा आज सुबह करीब 10: 30 बजे गया एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया में महा पावन दलाई लामा जी को जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, सचिव बीटीएमसी, तिब्बत मोनेस्ट्री के सचिव/ पदाधिकारी द्वारा महा पावन जी का स्वागत किया।      प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि ज्ञान एवं मोक्ष की नगरी बोध गया जी के पावन धरा पर श्री श्री 108 श्री दलाई लामा जी का स्वागत जिला प्रशासन के द्वारा किया गया जिले वासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन है। आलोक कुमार

पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

चित्र
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 21 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश नालंदा।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुरौरा के एक आवेदक द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का निबंधन कराएं जाने को लेकर शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत पदाधिकारी को लोक शिकायत अधिनियम के तहत मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिए।    हिलसा के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि  स्थानीय दबंग व्यक्ति द्वारा रास्ते की जमीन का अतिक्रमण कर रास्ते को बाधित किया गया है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर मामले की सुनवाई का निर्देश दिया गया।   शेखाना, बिहार शरीफ की एक आवेदक द्वारा बताया गया कि नया राशन कार्ड बन जाने के बावजूद वितरित नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहार शरीफ को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।   एक आवेदक द्वारा नगरनौसा प्रखंड के कछियावां पंचायत अंतर्ग...

प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार रंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

चित्र
पटना में समाजसेवियों के द्वारा दिवंगत साथी विनोद रंजन को अनंत श्रद्धांजलि पटना .बिहार सर्वाेदय मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और गांधी निधि के सचिव दिवंगत साथी विनोद रंजन की श्रद्धांजलि सभा गांधी संग्रहालय पटना में शनिवार को संगठनों द्वारा आयोजित किया गया.आज गांधी संग्रहालय पटना में बिहार सर्वाेदय मंडल के अध्यक्ष एवं बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि के मंत्री प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार रंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा का संचालन प्रदीप प्रियदर्शी ने किया.इसकी अध्यक्षता प्रभाकर कुमार ने की. इस अवसर पर विनोद रंजन से जुड़े सैकड़ो साथियों ने अपने-अपने संस्मरण सुनाएं और एक स्वर से कहा कि विनोद रंजन जी एक जिंदादिल इंसान थे और सभी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते थे.उनको किसी ने कभी निराशा और तनाव में नहीं देखना विपरीत परिस्थितियों में भी वह दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे.श्रद्धांजलि सभा में पद्मश्री सुधा वर्गीज, कंचन वाला, मंजुला डुंगडुंग, रुपेश, शाहिद कमल, रमन कुमार, कारू जी, जगत भूषण, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यनारायण मदन, कपिलेश्वर राम, सौरभ कुमार,मेह...

क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
राजधानी में क्रिसमस फीवर चरम पर पटना. राजधानी में क्रिसमस फीवर चरम पर है.हालांकि क्रिसमस आने में 10 दिन शेष है. इस बीच पटना महाधर्मप्रांत के द्वारा क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता  आयोजित किया. सेंट माइकल हाई स्कूल (दीघा) में आयोजित प्रतियोगिता में पटना व आसपास के दस चर्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सेंट मेरी चर्च (मसौढ़ी) ने प्रथम पुरस्कार जीता. प्रेरितों की रानी ईश मंदिर   ( कुर्जी) को दूसरा, जबकि इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च (खगौल) को तीसरा पुरस्कार मिला. हर प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया. कार्यक्रम का संचालन निदेशक आध्यात्मिक केंद्र मोकामा फादर सेबेस्टियन ने किया. कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू हो गया है क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय तैयारी में जुट गये हैं. मंगलवार 12 दिसंबर से कैरोल सिंगिंग की शुरुआत हो गयी. कैरोल सिंगिंग को लेकर फादर दिनेश टोप्पो और संध्या ओस्ता को संयोजक बनाया गया है. कुर्जी चर्च के मुख्य पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने बताया कि कैरोल सिंगिंग शाम 4ः30-7ः30 बजे तक चलेगा.     बताया गया कि मंगलवार 12 एवं बुधवार 13 दि...

शिथिलता और कोताही बरतने वाले बैंकर्स के विरूद्ध की जायेगी विधिसम्मत कार्रवाई

चित्र
 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में व्यक्गित अभिरुचि लें बैंकर्स, ससमय निर्धारित लक्ष्य की करें प्राप्ति : जिलाधिकारी लक्ष्य की प्राप्ति में लापरवाही, शिथिलता और कोताही बरतने वाले बैंकर्स के विरूद्ध की जायेगी विधिसम्मत कार्रवाई बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2024-25 का हुआ लोकार्पण।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।                इस बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, साख-जमा, वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, स्वयं सहायता समूह (जीविका), पीएम-स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की बैंकवार ...

पंचायत उप निर्वाचन 2023 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये

चित्र
 राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं पंचायत उप निर्वाचन : जिलाधिकारी निर्वाचन कार्य में छोटी सी भी चूक नहीं हो, इसका रखें विशेष ध्यान चनपटिया । पंचायत उप निर्वाचन 2023 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। 28 दिसंबर को मतदान की तिथि एवं 30 दिसंबर को होगी मतों की गणना।पंचायत उप निर्वाचन 2023 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के निमित आज जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत), श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।        इस अवसर पर विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने कहा कि अन्य निर्वाचनों की तरह पंचायत उप निर्वाचन भी बेहद ही महत्वपूर्ण है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यो...