संदेश

कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों को भाड़े पर दिया

चित्र
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कस्टम हायरिंग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग अंतर्गत जिला कस्टम हायरिंग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक आहुत की गई। कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों को भाड़े पर दिया जाता है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा अनुदान का प्रावधान है।    जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 21 आवेदन आये हैं जिनमें से 7 आवेदनों को सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण द्वारा अस्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी 7 अस्वीकृत किये गये आवेदनों की विभागीय प्रावधान के अनुरूप अपने स्तर से जांच करने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण किसी भी आवेदन को अस्वीकृत करने के लिये जिला कृषि पदाधिकारी से संचिका में अवश्य रूप से अनुमोदन प्राप्त करेंगे।   सभी प्राप्त आवेदनों के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से सभी निर्धारित मापदंडों के आधार पर भौतिक सत्यापन क...

आज 26 मामलों की की सुनवाई

चित्र
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 26 मामलों की की सुनवाई नालंदा।  लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 26 मामले की सुनवाई की गई।         इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।        हरनौत के एक परिवादी द्वारा जमीन की नाप से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ द्वारा की गई जांच के आधार पर बताया गया कि परिवादी द्वारा संपूर्ण जमीन पर दावा किया जा रहा है जबकि इसमें अन्य पट्टीदार भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने परिवादी को सक्षम न्यायालय में टाइटल सूट दायर करने का सुझाव दिया।      हरनौत के एक परिवादी द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में अंचलाधिकारी हरनौत द्वारा बताया गया कि इसमें कुछ लोग भूमिहीन हैं। ज...

साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया

चित्र
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक नालंदा । खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति कार्य 15 नवंबर से हो रहा है। अभी तक 4898 किसानों से  37937.5 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। धान देने वाले किसानों को अबतक 72.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।        नालंदा जिला के लिए  1,88,189 एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य राज्य स्तर से निर्धारित है।राज्य सरकार द्वारा 'ए' श्रेणी धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  2203 रुपये प्रति क्विंटल तथा साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।        अधिप्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन  माध्यम से संचालित हो रही है। धान देने वाले किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन दर्ज  किया जा रहा है। किसानों के निबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के उपरांत ही प्रक्रिया पूरी की जा रही है।    अधिप्राप्ति से संबंधित शिकायतों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया गया है।अधिप्राप्ति से ...

जिलाधिकारी ने जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया

चित्र
  नालंदा।जिलाधिकारी ने आज रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण किया। इस बस स्टैंड का जीर्णोद्धार बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है।पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इस बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर इसके संपूर्ण जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया था।     उक्त निर्देश के आलोक में इस बस स्टैंड के आधुनिक तर्ज पर जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण आज  स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारीगण, अंचलाधिकारी बिहारशरीफ आदि उपस्थित थे।   आलोक कुमार

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

चित्र
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।               जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें कौशल्या देवी, अजय कुमार साह, पतंजलि त्रिपाठी, श्रवण कुमार, रामजी प्रसाद, अरविंद कुमार पटेल, निभा गिरि, रीता देवी, सुमित्रा देवी, उमाशंकर यादव, अशोक प्रसाद, धीरज कुमार सिंह आदि के नाम शामिल है।             जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के ...

मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा

चित्र
 जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में केन्द्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी के आश्रित पत्नी को 05 लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी।          ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के आलोक में केद्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी दफादार मियां, पिता-हैदर मियां, साकिन-पुरैनिया, थाना-मानपुर, प्रखंड-मैनाटांड़, पश्चिम चम्पारण की आश्रित पत्नी जोहरा खातुन को पांच लाख रूपये मुआवजा राशि जिलाधिकारी द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।         इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, वरी...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
  एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को कराएं शीघ्र फंक्शनल : जिलाधिकारी एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न बेतिया। एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के उदेश्य से आज जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के  जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें, इस के लिए भी विचार-विमर्श हुआ।        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की देखरेख, चिकित्सा, खान-पान सहित सामान क्रय आदि सभी कार्य विभागीय दिशा-न...