संदेश

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर

चित्र
 भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वह अब तक 99 विकेट ले चुके हैं और जैसे ही अगला विकेट लेंगे, भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने टी20 में 100 विकेट पूरे किए .अर्शदीप सिंह ने अभी तक खेले 63 मैचों में 18.30 के औसत और 8.29 की इकॉनमी के साथ सर्वाधिक 99 विकेट चटकाए हैं.वह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर है.            एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.भारत अपना पहला मैच यूएई से और दूसरा मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेला गया.इस मैच में अर्शदीप अपना शतक पूरा कर सकते थे अगर बाएं हाथ का  गेंदबाज एक विकेट लेता है तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हथिया लेता.इन दोनों मैचों में अभी तक 63 मैचों में 99 विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह को टीम 11 में चयन नहीं किया गया.विकेट का शतक पूरा करने में विलम्ब होने से अर्शदीप सिंह के फैंस नाराज होने लगे हैं.ऐसा समझा जा कहा है कि मु...

बिहार की नई चुनावी जमीन

चित्र
रेवड़ी बनाम परिवार लाभ कार्ड : बिहार की नई चुनावी जमीन   बेतिया . दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल ने जनता को राहत देने वाले पैकेजों की घोषणा की थी, तो विपक्ष ने उन्हें “रेवड़ी बांटने” का नाम दिया था. उस दौर में हर मंच से यह सवाल उठाया गया कि जनता को मुफ्त योजनाओं के जरिए “लुभाना” लोकतंत्र के लिए कितना सही है. लेकिन विडंबना देखिए, वही “रेवड़ी राजनीति” अब बिहार की गलियों और चौपालों में खुलकर खेले जाने लगी है. इस बार केंद्र में हैं प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी। उन्होंने अपने अभियान में “परिवार लाभ कार्ड” का पत्ता खोला है.इस कार्ड के तहत पाँच बड़े वादे किए गए हैं—शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और प्रत्यक्ष आर्थिक सहयोग.अनुमान लगाया जा रहा है कि एक परिवार को सालाना लगभग 20 हज़ार रुपये का लाभ मिल सकता है. बेतिया से लेकर गाँव-कस्बों तक पार्टी के संस्थापक सदस्य गोडेन अंतुनी ठाकुर स्वयं इस कार्ड का पंजीकरण करा रहे हैं. जमीनी राजनीति से जुड़े ठाकुर के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है और लोग भारी संख्या में फॉर्म भरवा रहे हैं. यानी, बिहार की राजनीति में अब “पैकेज” शब्द ने ...

यूएई के खिलाफ मैच में मौका ही नहीं दिये

चित्र
 नई दिल्ली . भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह है. वह एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं. वह 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने के कगार पर है.मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय कप्तान ने अर्शदीप सिंह को विकेट के शतक बनाने में व्यवधान डाल दिये.उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच में मौका ही नहीं दिये.        सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने यूएई के खिलाफ अपने पहले एशिया कप मुकाबले में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बेंच पर बैठा दिया.जी हां, यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने का.अर्शदीप सिंह ने अभी तक खेले 63 मैचों में 18.30 के औसत और 8.29 की इकॉनमी के साथ सर्वाधिक 99 विकेट चटकाए हैं.वह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर है.उसे यूएई के खिलाफ खेलना था और एक विकेट चटकाना था.मगर उसे ऐस करने से रोक दिया गया .अब अर्शदीप सिंह को 14 सितंबर तक इंतजार करना पड़ेगा.वह मौका मिलते ही चीर प्रतिद्ंदी पाकिस्तान के एक विकेट चटकाते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. गौतम गंभीर के रहते अर्शदीप का खेलना नामुमकिन, 1 साल में खेला एक सी...

विनोबा भावे की जयंती और आज का यथार्थ

चित्र
 विनोबा भावे की जयंती और आज का यथार्थ पटना. आज 11 सितंबर है.भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे की 130वीं जयंती.कभी जिनके नाम पर पूरा देश सामाजिक क्रांति का सपना देखता था, आज उन्हीं की जयंती सरकारी उदासीनता और संस्थागत अभाव के बीच लगभग औपचारिकता भर रह गई है.     कल तक गैर-सरकारी संस्थाएं विनोबा जी की जयंती को जन उत्सव का रूप देती थीं. पर आज, विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) की कठोर शर्तों और धनाभाव के चलते वे संस्थाएँ पंगु होकर रह गई हैं. 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इस कानून को सख्ती से लागू किया, जिससे NGOs की गतिविधियां लगभग ठप हो गई. विदेशी अनुदान पर पाबंदियों ने सामाजिक सरोकार के क्षेत्र को सिकोड़कर रख दिया.      बावजूद इसके, बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि ने पटना में विनोबा जयंती का आयोजन कर परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया.प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में माखन लाल दास, डॉ. मोख्तारूल हक़, अरुण प्रसाद, शिबबालक प्रसाद, उमेश मंडल सहित अनेक खादी-ग्रामोद्योग व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.     सभा में...

भारत की महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 4-2 से हरा दिया

चित्र
 महिला एशिया कप हॉकी में भारत की जीत कोरिया पर चीन.भारत की महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 4-2 से हरा दिया. इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच संगीता कुमारी को चुना गया, जिन्होंने भारत के लिए एक स्कोर हासिल किया. संगीता के अलावा वैष्णवी फाल्के, लालरेम्सियामी और रुतुजा पिसल ने भी 1-1 गोल किया. भारतीय टीम इस एशिया कप में बिना कोई मैच हारे आगे बढ़ रही है.      महिला एशिया कप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को अपने पहले सुपर-4 मैच में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 4-2 से हराकर जीत की शुरुआत की.पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में गोंगशु कैनाल स्पोर्ट्स पार्क हॉकी फील्ड में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से वैष्णवी विट्ठल फाल्के (दूसरे मिनट में), संगीता कुमारी (33वें मिनट में) लालरेम्सियामी (40वें, मिनट) और रुतुजा दादासो पिसाल (59वें मिनट में) ने गोल किए.दक्षिण कोरिया के लिए युजिन किम (33वें और 53वें मिनट में) ने दो गोल किए.     मौसम की खराबी के कारण देर से शुरू हुए मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने अपना परचम लहराया.शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत हासिल की.पह...

पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ी चुनौती

चित्र
दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन के सामने बजट की बड़ी समस्या वाटिकन . दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन के सामने बजट की बड़ी समस्या है. वेटिकन अपने निवासियों पर टैक्स नहीं लगाता है या बांड जारी नहीं करता है. रोमन कैथोलिक चर्च की केंद्रीय सरकार मुख्य रूप से दान से चलती है, जिसमें लगातार गिरावट हो रही है.इसके अलावा वेटिकन संग्रहालयों के लिए टिकट बिक्री, निवेश से होने वाली आय और रियल एस्टेट से कुछ आमदनी हो जाती है.      रोमन कैथोलिक चर्च और वेटिकन सिटी की केंद्रीय प्रशासनिक संस्था 'होली सी' के मुताबिक 2021 में उसकी आमदनी 87.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी. हालांकि खर्च इससे ज्यादा था. पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ी चुनौती वेटिकन को घाटे से बाहर निकालने की है.कोई भी वेटिकन को पैसे दान कर सकता है, लेकिन नियमित स्रोत दो मुख्य रूपों में आते हैं. कैनन कानून के अनुसार दुनिया भर के बिशपों को वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है. वेटिकन के आंकड़ों के अनुसार सालाना एकत्र किए गए 2.2 करोड़ डॉलर में एक तिहाई से अधिक का योगदान अमेरिकी बिशपों ने दिया.     वार्षिक दान का दूसरा मुख्य स्रोत...

धन्य कुँवारी मरियम के जन्मोत्सव

चित्र
  माता मरियम का जन्मोत्सव: विश्वास, भक्ति और आनंद का पर्व मरियम का जन्म: मुक्ति की शुरुआत बेतिया.आज 8 सितंबर है—वह दिन जब कैथोलिक कलीसिया धन्य कुँवारी मरियम के जन्मोत्सव को पूरे आदर और श्रद्धा के साथ मनाती है. यह दिन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और आस्था का जीवंत प्रतीक है. इसे “Nativity of Mary” अथवा मरियम का अवतरण दिवस भी कहा जाता है.यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि मुक्ति की योजना में माता मरियम की भूमिका कितनी अद्वितीय और अपरिहार्य है. बेतिया: आस्था का आध्यात्मिक केंद्र पश्चिमी चंपारण का मुख्यालय बेतिया ईसाई समाज का एक सशक्त गढ़ माना जाता है.यहां स्थित नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च इस पर्व का केंद्र है. दूर-दराज़, यहाँ तक कि विदेशों में बस चुके विश्वासी भी इस चर्च से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं.इस दिन पल्ली दिवस के रूप में विशेष समारोह आयोजित होता है. बच्चों का प्रथम परमप्रसाद  मासूमियत और विश्वास का संगम इस पर्व की विशेषता है बच्चों का प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करना.छोटे-छोटे बच्चे सफेद वस्त्र धारण कर altar तक आते हैं. बिशप या पुरोहित उन्हें ख्रीस्त ...