मानव जीवन विकास समिति की रजत जयंती
मानव जीवन विकास समिति की रजत जयंती कटनी . सामाजिक परिवर्तन की ढाई दशकों की गूंज मानव जीवन विकास समिति (MJVS) ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए—यह सिर्फ एक संस्था का उत्सव नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की जिजीविषा, श्रम और विश्वास का उत्सव है, जिनके जीवन में इस समिति ने उम्मीद की रोशनी जगाई है. रजत जयंती समारोह का यह भव्य आयोजन प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री राजगोपाल पी. वी. की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसने इस ऐतिहासिक क्षण को और भी गरिमामय बना दिया।समिति के सचिव निर्भय सिंह ने जब 250 से अधिक गाँवों में 25,000 परिवारों के साथ आजीविका निर्माण के निरंतर प्रयासों का विवरण साझा किया, तो यह स्पष्ट हो गया कि MJVS का सफर सिर्फ सामाजिक सेवा का नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का रहा है. समिति के अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण नरडिया ने गर्व के साथ कहा कि इन 25 वर्षों में संगठन ने आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपनी सार्थक पहचान स्थापित की है. यह यात्रा कठिन जरूर थी, लेकिन साथियों की प्रतिबद्धता और मार्गदर्शकों के स्नेह ने इसे संभव बनाया.समारोह के ...